पीसीओडी का घरेलू उपचार: PCOD Ka Gharelu Upchaar

फोटो: Zee News
फोटो: Zee News

पीसीओडी एक परेशानी है जो महिलाओं में देखने को मिलती है। ये एक प्रकार से कई रोगों और परेशानियों को अपने साथ लाता है या कम से कम उसका प्रयास करता है। पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करती है। ये वो परेशानी है जो बेहद घातक हो सकती है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान: Khaali Pet Lehsun Khaane Ke Fayde Aur Nuksaan

आपको शायद ऐसा ना लगे पर इसमें दोराय नहीं कि पीसीओडी होने पर महिलाओं के जीवन के कई कार्यों पर विपरीत असर होता है। इस स्थिति की शुरुआत में औरतों में सबसे पहले थकान के लक्षण देखने को मिलते हैं और फिर वो तनाव का शिकार भी हो सकती हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कौन सा लक्षण किस महिला में कैसे दिखेगा ये कोई विदित नहीं है।

पीसीओडी के कारण महिलाओं के पीरियड्स डिस्टर्ब होते हैं और उनमें हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण उन्हें कई अन्य बीमारियाँ घेरने लगती हैं। इस स्थिति में उन्हें माँ बनने में भी परेशानी महसूस होती है लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि कुछ छोटे से बदलाव करके आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकती हैं।

पीसीओडी का घरेलू उपचार

जंक फूड से बनाएं दूरी

जंक फूड किसी भी तरह से अच्छा नहीं होता है। जबान को स्वाद लेकिन शरीर को अपवाद और दिमाग को अवसाद देने वाला ये फूड कहने को फास्ट फूड कहा जाता है लेकिन ये किसी को भी स्लो ही बनाता है। इस परेशानी से अगर आप दो चार हो रही हैं तो जंक फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बिल्कुल ना बनाएं।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde

सुबह उठते ही गर्म पानी पिएं

गुनगुने पानी के फायदे हम सबने पिछले एक साल में जान लिए हैं। हर स्तर पर गुनगुने पानी का सेवन करने से आप खुद को बेहतर महसूस करा सके हैं। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और ऐसी कोई गलती ना करें जो आपके लिए नुकसानदेह हो। आपने ध्यान दिया होगा कि लोग तनाव से मुक्ति पाने के लिए गुनगुने या गर्म पानी से नहाते हैं क्योंकि वो खून के बहाव को बेहतर करके आपको रिलैक्स महसूस कराता है।

अंकुरित चीजों का सेवन सुबह सुबह करें

फिटनेस के लिए, खासकर पतला होने की कोशिश करने वाले लोग अंकुरित चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप इसका सेवन करें क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर आपके पेट को आराम दिलाता है जिससे काफी लाभ देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।