पेचिश के लक्षण : Pechis Ke Lakshan 

पेचिश के लक्षण (फोटो - myupchar)
पेचिश के लक्षण (फोटो - myupchar)

अगर किसी को पेट में कोई परेशानी हो जाए तो इसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। जिसमें एक नाम पेचिश का भी शामिल है। देखा गया है कि पेचिश को कई लोग सामान्य दस्त ही समझ लेते हैं। लेकिन दस्त के गंभीर रूप को पेचिश कहा जाता है। यह बैक्टीरिया और पैरासाइट इन्फेक्शन के कारण होता है। इससे पीड़ित व्यक्ति का मल पानी की तरह निकलता है और मल के साथ खून भी आता है। जानते हैं पेचिश के लक्षण।

पेचिश के प्रकार – Types of Dysentery in Hindi

बैसीलरी पेचिश

अमीबिक पेचिश

पेचिश के लक्षण – Symptoms of Dysentery in Hindi

बैसीलरी पेचिश के लक्षण :

1 . दस्त

2 . बुखार

3 . पेट में दर्द

4 . मल के साथ रक्त

अमीबिक पेचिश के लक्षण :

1 . बुखार

2 . ठंड लगना

3 . मल के साथ रक्त

4 . पेट में दर्द या अन्य समस्या (Abdominal Discomfort)

पेचिश के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Dysentery in Hindi

छाछ का सेवन - छाछ के सेवन को पेचिश के लिए घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कच्चा पपीता - पपीते में पपैन (Papain) और काइमोपपैन (Chymopapain) जैसे प्रोटियोलिटिक एंजाइम (Proteolytic Enzymes) गुण पाए जाते हैं, जो एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होते हैं। यहां एंटीबैक्टीरियल गुण पेचिश से बचाव व कुछ हद तक रोकथाम में एक अहम भूमिका निभा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।