प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण: platelets ki kami ke lakshan

फोटो- news18
फोटो- news18

व्यक्ति के शरीर में मौजूद सभी अंग और कोशिकाएं ही हैं, जो मिलकर हमें निरोग और सेहतमंद जीवन देने में मदद करते हैं। प्लेटलेट्स भी छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो खासतौर पर बोनमैरो में पाई जाती हैं। शरीर में सही मात्रा में प्लेटलेट्स का होना यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति स्वस्थ हैं। कई बार ऐसा होता है कि शरीर में प्लेटलेट्स कम होने और न बनने की वजह से व्यक्ति कई तरह के बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

क्या है प्लेटलेट्स-

एक व्यक्ति के शरीर में 5 से 6 लीटर खून होता है। जो लाल औऱ सफेद रक्त कोशिकाओं के अलावा कई अन्य तत्वों से मिलकर बना होता है, जिनमें प्लेटलेट्स भी शामिल हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के एक वर्ग मिलीलीटर रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या डेढ़ से चार लाख तक होती है। प्लेटलेट्स का मुख्य काम चोट लगने पर खून के जमने की प्रक्रिया को तेज़ करके ब्लीडिंग को रोकना होता है।

प्लेटलेट्स कम होने के कारण क्या है-

अगर किसी व्यक्ति की प्लेटलेट्स कम हो गई हैं तो इसके पीछे इसे मेडिकल की भाषा में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है। वैसे प्लेटलेट काउंट कम होने के आम कारण ये हैं। शरीर के बोन मैरो जरूरत के हिसाब से प्लेटलेट्स नहीं बनाते। बोन मैरो शरीर में पर्याप्त प्लेटलेट्स तो बनाते हैं, लेकिन शरीर उन्हें नष्ट कर देता है या उनका उपयोग नही कर पाता। जब शरीर का एक अंग स्प्लीन, जो पेट के ऊपरी बाएं हिस्से में होते हैं, वो बहुत सारे प्लेटलेट्स को अपने पास रख लेता है।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण- अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं तो शरीर को कुछ लक्षण दिखने लगते हैं जैसे- दांतों और मसूड़ों से खून निकलना, पेशाब से खून निकलना, स्प्लीन का साइज बढ़ जाना, कोशिकाओं का स्किन के ऊपर दिखने लग जाना, नाक से खून निकलना, पीरियड्स में बहुत ज्यादा खून निकलना, कमजोरी आना।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde