5 चीज़ें जिन्हें जिम जाकर एक्सरसाइज़ के बाद खाने से मसल्स की रिकवरी जल्दी होगी

Image result for whole egg

पिछली बार हमने आपको बताया था कि जिम जाने से पहले क्या हैं खाने के सही विकल्प। आज हम आपको बताने जा रहे हैं खाने की उन चीज़ों के बारे में जो आप जिम जाकर एक्सरसाइज़ करने के बाद खा सकते हैं। एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज़ करने के बाद कुछ ना कुछ पौष्टिक खाना ज़रूरी है। एक्सरसाइज़ के बाद खाया गया खाना थक चुकी मांसपेशियों को ठीक करता है, मसल्स बनाने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम के कार्य को सुधारता है। एक्सरसाइज़ करने के लगभग एक घंटे बाद आप कुछ खा या पी सकते हैं और इससे जो नतीजे आएंगे, वो बहुत अच्छे होंगे। लेकिन सवाल है कि खाने की सही चीज़ों का चुनाव कैसे करें। चलिए आपको बताते हैं कि एक्सरसाइज़ करने के बाद आप कौन-कौन सी खाने की चीज़ें ले सकते हैं।

#1 अंडे

अंडे खाना एक फिट शरीर बनाने के लिए काफी फायदेमंद रहता है। अंडे के दोनों भागों (सफ़ेद भाग और पीला भाग) को खाएं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनोई की एक रिसर्च के मुताबिक़ पूरे अंडे में अंडे के सफ़ेद भाग के मुकाबले 40 प्रतिशत ज़्यादा प्रोटीन होता है। इसी रिसर्च में ये भी पाया गया कि अंडे के पीले भाग में स्वस्थ फैट, विटामिन और मिनरल होते हैं जो आपके मसल्स को अंडे के सफ़ेद भाग का प्रोटीन अच्छे से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं।

#2 अनार का जूस

Image result for pomegranate juice

Nutrients में छपे एक लेख के मुताबिक, वो बॉडी बिल्डर जो एक्सरसाइज़ से पहले और बाद में अनार का जूस पीते हैं उनकी मासपेशियों में चोट आने की संभावना कम होती है और एक्सरसाइज़ के दौरान मांसपेशियों में हलकी-फुल्की चोटों को भी अनार का जूस जल्द ही ठीक कर देता है। अनार के जूस में पॉलीफेनॉल नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो माँसपेशियों का दबाव कम करते हैं। दिनभर में तीन ग्लास अनार का जूस पीने या एक्सरसाइज़ के तुरंत बाद एक ग्लास अनार का जूस पीने के फायदे बराबर ही हैं।

#3 रिकॉटा चीज़

Image result for ricotta cheese

ये एक तरह का इटेलियन चीज़ होती है जिसे घर में बनाया जा सकता है या बाज़ार में भी ये आपको मिल जाएगा। आधा कप रिकॉटा चीज़ के अंदर 14 ग्राम मिल्क प्रोटीन होता है। इसमें व्हे प्रोटीन भी होता है जिसका मतलब है कि ये एमिनो एसिड ल्युसीन का अच्छा स्रोत है। इसी की वजह से mTOR प्रोटीन बनता है जोकि नए मसल्स बनाता है। आप एक्सरसाइज़ के बाद 1/2 कप रिकॉटा चीज़ को 1/2 चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसमें आप ऊपर से ग्रेनोला और बैरीज़ डाल सकते हैं।

#4 शकरकंदी

Image result for sweet potato
Journal of Applied Physiology

के मुताबिक़ कार्बोहाइड्रेट युक्त चीज़ें जैसे आलू और फल, एक्सरसाइज़ के बाद शरीर की इम्युनिटी को कम होने से रोकती हैं। बिना कार्बोहाइड्रेट वाली चीज़ें खाकर एक्सरसाइज़ करने से स्ट्रैस हार्मोन रिलीज़ होते हैं जो इम्युनिटी पर प्रभाव डालता है। शकरकंदी आपके शरीर में चर्बी की तरह नहीं रहेगी, बल्कि एक्सरसाइज़ के बाद ये शकरकंदी शरीर को ऊर्जा देना का काम करेगी।

#5 हर्बल चाय

Image result for herbal tea

हर्बल चाय ऊर्जा का अच्छा स्रोत होती है और एक्सरसाइज़ के बाद आपके शरीर में दिन भर थकान नहीं होने देती। अर्जेन्टीना के एथलीट्स यर्बा टी नामक एक हर्बल चाय पीतें हैं जिसकी वजह से एक्सरसाइज़ करने के बाद मांसपेशियों की रिकवरी साधारण पानी के मुकाबले 9% ज़्यादा गति से होती है। एक्सरसाइज़ के बाद हर्बल चाय पीना आपको दिन भर ऊर्जावान रखेगा और थकान आपसे कोसों दूर रहेगी।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now