आलू के 6 उपयोग, 6 फायदे- Aalu Ke Upyog, Fayde

आलू के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आलू के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलू (Potato) एक ऐसी सब्जी है, जिसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। आलू के बिना सब्जी अधूरी लगती है। आलू खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग आलू की सब्जी को बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि आलू पोषक तत्वों का भंडार होता है। आलू का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आलू में पोटैशियम, फॉस्फोरस, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं आलू के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

आलू के 6 उपयोग, 6 फायदे

आलू के उपयोग

1- आलू की सब्जी बनाई जा सकती है।

2- आलू को उबालकर खाया जा सकता है।

3- आलू का उपयोग टिक्की बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- आलू के उपयोग से पूड़ी बनाई जा सकती है।

5- आलू के रस का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए किया जा सकता है।

6- आलू के रस का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जा सकता है।

आलू के फायदे

1- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर हाई ब्लड प्रेशर के मरीज आलू का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आलू में पोटैशियम मौजूद होता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

2- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां (Bones) कमजोर होने लगती है। जिसकी वजह से हड्डियों से संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। लेकिन अगर आप आलू का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि आलू में कैल्शियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

3- आलू फाइबर से समृद्ध होता है, इसलिए अगर आप आलू का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर आलू का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

5- आलू विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आलू का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- आलू स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप आलू के रस को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava