प्रोटीन पाउडर कैसे बनाएं: Protein powder kaise banaye

फोटो: सुधीर दुबे यूट्यूब
फोटो: सुधीर दुबे यूट्यूब

प्रोटीन पाउडर हर कोई इस्तेमाल करना चाहता है क्योंकि आजकल के दौर में प्रोटीन सेहत के लिए एक जरूरी वस्तु है। वहीं अगर ध्यान दिया जाए तो प्रोटीन को अमूमन वो लोग इस्तेमाल करना पसंद करते हैं जो जिम जाते हैं पर क्या प्रोटीन पाउडर खरीदना आसान एवं सस्ता है या इसमें अधिक पैसा लगता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ए किस चीज में पाया जाता है: Vitamin a kis chij mein paya jata hai

यहाँ आपको बताते चलें कि प्रोटीन पाउडर को बनाना आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चने पड़ते हैं। घर में मौजूद चीजों से ही आप प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं और इसको करते हुए आपको कोई खास मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसका मतलब ये सेहत और जेब दोनों पर किफायती असर रखती है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

अगर आप मार्केट में प्रोटीन पाउडर लेने जाएंगे तो आपको इसके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप खुद की सेहत को बेहतर करने के लिए ऐसा करेंगे तो आपको ये देखना चाहिए कि क्या आप हाइजीनिक तरह से प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं या नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको प्रोटीन पाउडर बनाने का हाइजीनिक तरीका बताने वाले हैं।

प्रोटीन पाउडर कैसे बनाएं

जरूरी चीजें: प्रोटीन पाउडर के लिए आपको 100 ग्राम बादाम, 100 ग्राम सोयाबीन, 100 ग्राम मूंगफली और 100 ग्राम मिल्क पाउडर चाहिए ताकि आप एक साथ जब इन चीजों को मिलाएं तो आपको कोई असुविधा ना पेश आए और अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन पाउडर बनकर तैयार हो सके।

बनाने का तरीका: इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऊपर दी गई चीजों को जब आप एक साथ ब्लेंडर या मिक्सी में ड़ालकर मिला लेंगे तो आपके सामने आपका पसंदीदा प्रोटीन पाउडर मौजूद होगा। यहाँ ये ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आपको इसमें कोई स्पेशल महक चाहिए तो आप उससे जुड़े तत्व जोड़ सकते हैं।

अतिरिक्त चीजें: ऐसे कई लोग हैं जिन्हें मिल्क पाउडर नहीं पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से हैं तो आप मिल्क की जगह चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे अगर आपको कोई फ्लेवर जोड़ना हो तो आप उससे जुड़े तत्व भी जोड़ सकते हैं। केसर, या कोई अन्य फ्लेवर का स्वाद भी इसका हिस्सा बन सकते हैं पर ये ऑप्शनल है।

ये भी पढ़ें: विटामिन डी किस फ्रूट में होता है: Vitamin d kis fruit me hota hai

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment