पुदीना के औषधीय उपयोग: Pudina ke aushadhiya upyog

फोटो: Healthunbox
फोटो: Healthunbox

पुदीने की चटनी का स्वाद तो सबको ही मालूम होगा। ये वो स्वाद है जो किसी के लिए भी बेहद लाभकारी है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि क्या सिर्फ पुदीने की चटनी ही सेहत के लिए लाभकारी है या कुछ और भी आपकी सेहत के लिए जरूरी है। पुदीने की पत्तियों को बेहद लाभकारी माना जाता है।

ये भी पढ़ें: कान में दर्द का घरेलू उपाय: Kaan mein dard ka gharelu upaay

ऐसे कई लोग हैं जो पुदीने को खाने से ड़रते हैं या फिर उससे परहेज करते हैं। ये परहेज अच्छे हैं लेकिन सिर्फ तब तक जब तक कि आपको पुदीने के कारण सेहत को होने वाले फायदे मालूम ना हों। हर इंसान के लिए हर पत्ते के अपने फायदे हैं और पुदीने का पत्ता या उसकी पत्तियाँ इससे कोई अछूती नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन के लक्षण और उपाय: Depression ke lakshan aur upaay

अगर आप अबतक पुदीने की चटनी का ही सेवन करना पसंद करते थे तो आपको बताते चलें कि पुदीने के पत्ते के फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसे में आइए आपको पुदीने की पत्तियों के बारे में बताते हैं और आपको चटनी के साथ साथ इसे यूँ भी खाने के कई अन्य कारण देते हैं।

पुदीना के औषधीय उपयोग

मुँह से हटाए बदबू - अगर आपके मुँह से बदबू आती है तो आपको इसकी पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको बेहद लाभ होगा और मुँह की सेहत भी इससे ठीक हो जाती है। आप चाहें तो इसके पानी से भी कुल्ला कर सकते हैं।

त्वचा से जुड़े रोगों को ठीक करने में लाभकारी - त्वचा से जुड़े रोगों को ठीक करने में भी पुदीना बेहद लाभकारी है। आपकी सेहत का पहला एवं स्पष्ट दिखने वाला अंग है आपकी त्वचा। इसे ठीक रखने के लिए आप पुदीने का सेवन शुरू कर सकते हैं।

गर्मी में लू से बचाता है - पुदीने की पत्ती के सेवन से आप गर्मी में लू से बच सकते हैं। गर्मी में लू सबसे बड़ी परेशानी होती है और इससे ही सेहत खराब होती है। पुदीना गर्मी में लू से भी आराम दिलाता है।

उल्टी रोकने में लाभकारी - अगर आपको उल्टी आ रही है तो पुदीने के रस से आप अपनी उल्टी से जुड़ी परेशानी को ठीक कर सकते हैं। पेट से जुड़ी किसी परेशानी एवं हैजा जैसी बीमारी के प्रभाव को रोकने में भी पुदीना मददगार है। आपको पुदीना, प्याज एवं नींबू का रस एक बराबर मात्रा में मिलाकर पीना चाहिए ताकि हैजा का प्रभाव कम हो सके।

ये भी पढ़ें: शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले फल : Shareer ko thandak pahunchane wale fal