Create

रात को कच्चा लहसुन खाने के फायदे: Raat Ko Kacha Lahsun Khane Ke Fayde

फोटो- khabararean
फोटो- khabararean

हममें से कई लोग खाने में लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर दाल या सब्जी बनाते समय लहसुन का तड़का लगाया जाता है। इससे खाने में अच्छा टेस्ट आता है। लहसुन में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। इसके अलावा भी लहसुन के कई लाभ हैं। जानते हैं रात के समय लहसुन खाने से क्या लाभ मिलते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें -

आमतौर पर लोग लहसुन का इस्तेमाल खाने के रूप में करते हैं। इसके अलावा भी लहसुन का उपयोग आप वेजिटेबल सूप के रूप में कर सकते हैं। कुछ लोग लहसुन की चटनी से खाने का स्वाद बढ़ाते हैं लेकिन आप रात को सोने से पहले या सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। आप रात को सोने से पहले एक या दो कली का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। साथ ही रात को लहसुन का अर्क लेना एक अच्छा विकल्प है।

रात में लहसुन खाने के लाभ -

वजन होता है कम - अगर किसी व्यक्ति को अपना वजन कम करना है तो इसके लिए उसे रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से वजन को कम कर सकते हैं। जी हां, लहसुन के अंदर पाए जाने वाले anti-obesity गुण शरीर से अत्यधिक चर्बी निकालने में उपयोगी हैं। वहीं इसके सेवन से शरीर में फैट जमा होने की समस्या भी दूर हो जाती है।

हड्डियों के लिए - रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो यह शरीर में कैल्शियम अवशोषण में मददगार है। लहसुन के अंदर सल्फर, एंटी अर्थराइटिस गुण, एंटी इन्फ्लेमेटरी आदि पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं गठिया की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

इम्यून सिस्टम के लिए - हर व्यक्ति को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं रखना जरूरी है। इसके लिए लहसुन का सेवन लाभकारी हो सकता है। रात को सोने से पहले एक या दो लहसुन की कली का सेवन करें। ऐसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment