रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

फोटो- khabarena
फोटो- khabarena

अजवाइन जो हर घर में इस्तेमाल की जाती है। इसकी खुशबू इसे खाने को मजबूर कर देती है। अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होती है। जो शरीर की अनेक गंभीर बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है। पहले के समय में लोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करते थे। जैसे की पेट दर्द की समस्या, सर्दी-जुकाम होने पर, पाचन के लिए आदि। अजवाइन में कैरोटीन, आयोडीन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की बीमारियों को खत्म करते हैं। वहीं अगर आप रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करते हैं तो इससे भी जबरदस्त लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

अजवाइन खाने का सही तरीका क्या है-

अगर आप अजवाइन को सही तरीके से खाते हैं तो इससे शरीर को लाभ मिलेगा। इसलिए रात को सोने से पहले अजवाइन खाएं और फिर गर्म पानी पी लें। लेकिन ध्यान रहे कि अजवाइन की मात्रा ज्यादा नहीं लेनी क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

रात में सोते समय अजवाइन खाने के फायदे-

कमर दर्द से राहत- अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं तो अजवाइन को हल्का तवे पर भून लें और गर्म पानी के साथ सेवन करें। कमर दर्द से राहत मिलेगी। वहीं सुबह के समय पेट भी अच्छे से साफ हो जाएगा।

पेट के कीड़े- अगर किसी के पेट में कीड़े हो रहे हैं जिसकी वजह से भूख ना लगने की समस्या हो सकती है। तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का चूर्ण बना लें और इसे गुड़ में मिलाकर दिन में तीन से चार बार खाएं। इससे पेट की कीड़े बाहर निकल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: खाली पेट शहद खाने के फायदे: khali pet shahad khane ke fayde

सर्दी-जुकाम के लिए- अगर कोई सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए अजवाइन के पानी को गर्म करके उसमें काला नमक मिला लें और उसका सेवन करें। इससे सर्दी जुकाम और कफ की परेशानी दूर होगी।

नींद न आने की समस्या- अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या हो रही है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले अजवाइन का पानी पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी औऱ कोई नुकसान भी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं: sugar me paneer khana chahiye ya nahi

Edited by Naina Chauhan