रतनजोत के 3 फायदे : Ratanjot Ke 3 Fayde

रतनजोत के फायदे (फोटो - the health site)
रतनजोत के फायदे (फोटो - the health site)

हमारे देश में कई तरह के औषधीय पौधा का उपयोग किया जाता है। जिसमें से रतनजोत (Ratanjot) भी एक है। जिसका प्रयोग कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता है और इसका प्रयोग मसाले के रूप में भी होता है। रतनजोत की मदद से कई तरह की बीमारियों से निजात पाई जा सकती है और इसको खाने से शरीर एकदम दुरुस्त रहता है। रतनजोत (Ratanjot) के औषधीय गुण के बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी है और कई लोगों ने तो इस पौधे का नाम तक भी नहीं सुना हुआ है। जानते हैं रतनजोत के फायदे।

रतनजोत के फायदे - Ratanjot Ke Fayde In Hindi

बालों को काला करे - जिन लोगों के बाल सफेद हो गए हैं, वह अपने बालों में रतनजोत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए महंदी में रतनजोत का पाउडर मिला दें। फिर महंदी और रतनजोत के इस मिश्रण को किसी बर्तन में डाल दें और इस मिश्रण को अच्छे से गर्म कर लें। 15 मिनट तक इसे गर्म करने के बाद इसे ठंडा कर लें और ठंडा होते ही इसे अपने बालों पर लगा लें। महंदी और रतनजोत को लगाने से आपके सफेद बाल एकदम से काले हो जाएंगे।

डिप्रेशन से निजात - आज के समय में लोगों को डिप्रेशन की बहुत ज्यादा समस्या हो गई है। ऐसे में रतनजोत की मदद से डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी को भी दूर किया जा सकता है। जो लोग डिप्रेशन में रहते हैं वो लोग रतनजोत का लेप अपने सिर पर लगाएं। रतनजोत (Ratanjot) का लेप तैयार करने के लिए आप रतनजोत की जड़ को घिस लें और इसमें पानी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। ऐसा करने से आपके दिमाग को शांति मिल जाएगी और डिप्रेशन की बीमारी भी दूर हो जाएगी।

खून को शुद्ध करने के लिए - खून को शुद्ध करने के लिए रतनजोत का उपयोग किया जा सकता है। रतनजोत की चाय पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। जिन लोगों को खून की कमी है या उनका खून शुद्ध नहीं है, तो वो लोग रतनजोत के पत्तों की चाय बनाकर पीएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।