मुनक्का खाने का सही तरीका, सही समय और फायदे

मुनक्का खाने का सही तरीका, सही समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुनक्का खाने का सही तरीका, सही समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का (Munakka) सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। मुनक्का में आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, सोडियम, जिंक, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। मुनक्का का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने का एक सही तरीका और सही समय होता है, ऐसा ही मुनक्का के साथ भी है। अगर आप मुनक्का का सही समय और सही तरीके से सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को दो गुना लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं मुनक्का खाने का सही तरीका और सही समय क्या है।

मुनक्का खाने का सही तरीका, सही समय और फायदे-Right Way, Right Time And Benefits Of Eating Munakka In Hindi

मुनक्का खाने का सही तरीका

भीगे मुनक्का का सेवन किया जा सकता है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। या फिर आप चाहे तो मुनक्का का दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं, मुनक्का और दूध का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन वजन बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है।

मुनक्का खाने का सही समय

अगर आप भीगे मुनक्का का सेवन कर रहे हैं, तो आपको इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए, या फिर अगर आप मुनक्का का दूध के साथ सेवन कर रहे हैं, तो आपको मुनक्का और दूध का रात में सेवन करना चाहिए।

मुनक्का खाने के फायदे

1- मुनक्का का सेवन कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मुनक्का में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

2- मुनक्का एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए मुनक्का का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरल इंफ्केशन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- मुनक्का में विटामिन ए पाया जाता है, इसलिए मुनक्का का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

4- मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्किन (Skin) को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

5- मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए मुनक्का का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है।

6- मुनक्का में आयरन (Iron) की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए मुनक्का का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

7- खाली पेट मुनक्का का सेवन ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से डैंड्रफ, बाल झड़ने जैसी समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava