साबूदाना खाने के फायदे और नुकसान- Sabudana Khane Ke Fayde Aur Nuksan

साबूदाना खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
साबूदाना खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

साबूदाना (Sabudana) का उपयोग ज्यादातर लोग व्रत में करते हैं, साबूदाना के इस्तेमाल से खिचड़ी, खीर जैसी कई चीजे बनाई जाती है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि साबूदाना का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। साबूदाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साबूदाना में फाइबर, विटामिन-बी, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम,फास्फोरस पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होता है। लेकिन साबूदाना खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए साबूदाना खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या होता है।

साबूदाना खाने के फायदे और नुकसान (Sabudana Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

साबूदाना खाने के फायदे

हड्डियां होती हैं मजबूत

साबूदाना का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबूदाना में कैल्शियम और मैग्निशियम दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

साबूदाना का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वालों मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबूदाना में पोटैशियम और फास्फोरस दोनों की ही भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

साबूदाना एनीमिया (Anemia) की बीमारी में भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। इसलिए साबूदाना का सेवन करने से एनीमिया यानि शरीर में खून की शिकायत दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

साबूदाना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबूदाना में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से पेट संबंधी कई बीमारी नहीं होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

साबूदाना का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

साबूदाना गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभदायक साबित होता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

साबूदाना का सेवन करने से शरीर को एनर्जी (Energy) मिलती है। क्योंकि साबूदाना में कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से कमजोरी महसूस नहीं होती है।

साबूदाना खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

साबूदाना में कैलोरी की काफी उच्च मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से वजन (Weight) तेजी से बढ़ सकता है।

शुगर लेवल बढ़ने की हो सकती है शिकायत

साबूदाना का ज्यादा सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए हानिकारक साबित होता है। क्योंकि साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की काफी मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

थायराइड की हो सकती है शिकायत

साबूदाना का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। जिसकी वजह से थायराइड होने की संभावना बढ़ जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।