सफेद जीरे के फायदे : Safed Jeera ke Fayde

फोटो- indiamart
फोटो- indiamart

जीरे का इस्तेमाल अक्सर खाना बनाते समय किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि जीरा दो तरह का आता है एक सफेद और दूसरा काले रंग का। सफेद जीरे की खूशबू काले जीरे से ज्यादा होती है। लेकिन दोनों का स्वाद एक जैसा ही होता है।

ये भी पढ़ें: अनानास के फायदे :Ananas ke Fayde

सफेद जीरे से होने वाले फायदे-

बवासीर में लाभकारी- अगर किसी को बवासीर की समस्या है तो इसे दूर करने के लिए थोड़ा सा सफेद जीरा लें और इसे पानी में उबाल लें। जब पानी आधा ह जाए तो उसमें मिश्री मिला लें और सुबह शाम इसे पिएं। इस पानी को पीने से बवासीर में होने वाला दर्द और सूजन ठीक होती है।

वजन कम करने के लिए- अगर कोई अपना बढ़ता वजन कम करना चाहते हैं तो वह सफेद जीरे का सेवन करें। इसके सेवन से जल्द वजन घटने लगता है।

ये भी पढ़ें: दालचीनी के फायदे: Dalchini ke Fayde

मां का दूध बढ़ाए- सफेद जीरा खाना माताओं के लिए लाभकारी होता है। जीरे में कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा होता है। साथ ही इसके सेवन से महिला के स्तन के दूध का मात्रा बढ़ती है।

कब्ज दूर करने के लिए लाभदायक- अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो रही है तो वह छाछ में जीरा भूनकर और नमक मिलाकर पी लें। कब्ज की परेशानी से राहत मिलेगी।

खुजली से राहत- बदलते मौसम के साथ कई समस्या देखने को मिलती है। उन में से एक है खुजली होना। इस समस्या को दूर करने के लिए जीरे का इस्तेमाल करें। इसके अलावा जीरे को पानी में उबाल लें और फिर उस पानी से नहा लें। खुजली की समस्या ठीक होती है।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde