शकरकंद खाने के फायदे : Sakarkand Khane ke Fayde

फोटो- healthfayde
फोटो- healthfayde

शकरकंद का सेवन लोग अक्सर सर्दी के समय करते हैं। इसे स्वीट पोटैटो कहा जाता है। इसके नाम से ही पता चल जाता है कि ये आलू के परिवार से ही है। इसका सेवन आलू की जगह किया जा सकता है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। जिससे सेहत के लिए कोई नुकसान भी नहीं है। जानते हैं शकरकंद से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं

ये भी पढ़ें: चेरी खाने के फायदे : Cherry Khane ke Fayde

शकरकंद खाने से मिलते हैं बहुत लाभ-

शुगर में लाभकारी- जब खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है तो शुगर का कारण बन जाता है। इसे नियंत्रित रखने के लिए खाने पर ध्यान देना होता है औऱ कुछ भी खाने पहले सोचना पड़ता है। शुगर के मरीजों को मीठा खाने का मन कर रहा है तो वह शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। शकरकंद खून में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित रखता है।

पाचन के लिए- पाचन को मजबूत बनाने के लिए शकरकंद का सेवन लाभकारी माना जाता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन को सही रखने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार : sardi jukam ka gharelu upchar

कैंसर की रोकथाम- यह एक ऐसी बीमारी है जिसके नाम से लोगों की रूह काप जाती है। शकरकंद के सेवन के कैंसर की बीमारी नहीं पनपती। शकरकंद के छिलकों में टीऑक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं।

दिल को रखें मजबूत- शकरकंद के सेवन से दिल की बीमारियां दूर हो सकती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर से खराब कोलेस्टॉल कम कर देता है। इसके लिए ही इसमें पोटैशियम की मात्रा भी होती है जो हाई ब्लड प्रेशर से बचाता है।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde