सरसों का तेल (Mustard Oil) काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग खाना बनाने में किया जाता है। साथ ही सरसों के तेल से मालिश करना भी बेहद लाभदायक होता है। तो वहीं, लहसुन (Garlic) भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन अगर आप सरसों के तेल और लहसुन दोनों को मिला दें, तो यह और फायदेमंद हो जाता है। सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर मालिश करने से कई फायदे होते हैं। जानिए सरसों के तेल और लहसुन के फायदों के बारे में।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे (Sarso Ka Tel Aur Lahsun Ke Fayde In Hindi)
दांत दर्द में फायदेमंद
सरसों का तेल और लहसुन दांत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को दांत में दर्द की शिकायत हो, तो उसको सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाना चाहिए। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर बच्चों के बॉडी पर मसाज करना चाहिए। क्योंकि तेल मसाज करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बेहतर होने में मदद मिलती है।
जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है दूर
अगर किसी को जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत होती है। तो उनको सरसों के तेल में 5-6 लहसुन की कल्लियां मिलाकर दर्द वाली जगह मसाज करना चाहिए। इससे दर्द में काफी आराम मिल जाता है।
बालों के लिए फायदेमंद
सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर बालों में लगाने से काफी फायदा होता है। इस तेल से बालों में मालिश करने से रूसी (Dandruff) की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही यह बालों को भी घने करता है।
शरीर को मिलती है गर्मी
सरसों का तेल और लहसुन सर्दियों के मौसम में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर मालिश करे। तो इससे शरीर में गर्मी मिलती है।
खर्राटे से मिलता है छुटकारा
अगर किसी को खर्राटे की समस्या है, तो उसको सोने से पहले सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर सीने पर मसाज करना चाहिए। इससे खर्राटे की शिकायत दूर हो जाती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।