सेहत के लिए फायदेमंद है अशोक का पत्ता : Sehat Ke Liye Faydemand Hai Ashoka Ke Patte

सेहत के लिए फायदेमंद है अशोक का पत्ता  (फोटो - sportskeeda hindi)
सेहत के लिए फायदेमंद है अशोक का पत्ता (फोटो - sportskeeda hindi)

अशोक के पत्तों, छाल और फूल को आयुर्वेद में कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अशोक के छाल, फूल और पत्तों में कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनाइड होते हैं, जिनके अर्क के इस्तेमाल से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन आज हम बात सिर्फ अशोक के पत्तों की करेंगे और जानेंगे कि इसका इस्तेमाल किन समस्याओं में फायदेमंद है। अशोक के पत्तों के फायदे।(Ashoka leaves benefits)

अशोक के पत्तों के फायदे - Ashoka ke patte ke fayde

फोड़े-फुंसी को ठीक करता है - अशोक के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मददगार है। इसके पत्तों को आप उबाल कर या फिर इसका लेप बना कर आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में असरदार - अशोक के पत्तों को पीस कर और इसे लौंग के तेल में मिला कर जोड़ों पर लगाने से ये जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है।

पिग्मेंटेशन को कम करता है - चेहरे पर कई बार पिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। जिसकी वजह से चेहरा धीमे-धीमे बदसूरत और डल नजर आने लगता है। ऐसे में आप अशोक के पत्तों के अर्क को निकाल कर और इसमें एलोवेरा मिलाएं। फिर इसे चेहरा पर लगाएं और कुछ देर के लिए चेहरा रब करें। ये पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है।

झुर्रियों को कम करने में मददगार - अशोक के पत्तों को इस्तेमाल करके झुर्रियों को कम कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कुछ एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे में हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है और चेहरे से झुर्रियों को कम करने में मददगार है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद - महिलाओं की कई समस्याओं में अशोक का पत्ता बहुत फायदेमंद है। अगर किसी को अनियमित पीरियड्स की परेशानी रहती है। तो इसे नियमित करने के लिए अशोक के पत्तों को पीस लें और बराबर मात्रा में इसमें मिश्री मिला कर दिन में दो बार पिएं। धीमे-धीमे ये पीरियड्स को रेगुलेट करने में आपकी मदद करेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan