शहद खाने के फायदे: Shahad Khane ke Fayde

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

शहद खाना सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि जब आप शहद का सेवन करते हैं तो आप अपनी इम्यूनिटी को भी बढ़ा रहे होते हैं। हालांकि हाल में इसपर काफी लोगों ने आपत्ति जताई थी और उसकी वजह थी कोर्ट में दायर की गई एक याचिका जिसके मुताबिक शहद बेचने वालों के पास से शहद बेचा नहीं जा रहा है तो ये बड़ी कंपनियाँ किस आधार पर शहद बेच रही हैं।

ये भी पढ़ें: दिन में सोना चाहिए या नहीं: Din mein Sona Chahie ya Nahin

शहद को आयुर्वेद में सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अपनी सेहत को अच्छा करना चाहते हैं और खुद को शुगर से जुड़ी परेशानी से बचाना चाहते हैं तो आपको शहद का सेवन करना चाहिए। शहद को हर प्रकार की बीमारी से बचाने के लिए एक बेहद अचूक तत्व माना जाता है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस के समय में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है

अगर आपने अबतक शहद का सेवन करना शुरू नहीं किया है तो आपको इसका सेवन आज ही शुरू कर देना चाहिए। ऐसे कई लोग हैं जो आज भी शहद का सेवन नहीं करते हैं और उसकी वजह से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम हो जाती है। शहद सेहतमंद है और आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

शहद खाने के फायदे

रात में नींद ना आने की परेशानी करे दूर

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है या आपकी नींद टूट जाती है तो आपको शहद का सेवन करना चाहिए। ऐसे लोग जो दूध का सेवन करते हैं वो उसमें एक चम्मच शहद का इस्तेमाल करके भी अपनी नींद को बेहतर कर सकते हैं।

पाचन क्रिया हो ठीक

कब्ज के कारण भी कई लोगों के शरीर में अलग अलग प्रकार के विकार बनते हैं। इसके कारण काफी असुविधा होती है और इस समस्या से दो चार हो रहे लोगों को अपनी पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए सोने से पहले शहद का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें काफी लाभ होगा।

खांसी से दिलाए छुटकारा

कई लोगों को सोने से पहले या फिर बेवजह ही खांसी आने लगती है। ऐसे लोगों को शहद का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करते ही खांसी दूर हो जाती है और कोई साइडइफेक्ट भी देखने को नहीं मिलते हैं जो बेहद अच्छी बात है। वैसे भी खांसी से आराम मिलना एक अच्छी बात है।

सरदर्द करे दूर

शहद के सेवन से आप सरदर्द से जुड़ी किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। फिर चाहे ये सरदर्द दिन भर काम करने का हो, किसी शारीरिक परेशानी के कारण हो या फिर अधिक स्ट्रेस के कारण हो रहा हो, शहद सभी परेशानियों से निजात दिलाता है।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें