शहद और लहसुन के फायदे: Shahed Aur Lahsun Ke Fayde

फोटो-  Webduniya
फोटो- Webduniya

हर घर में खाने में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं कुछ लोग शहद का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाए तो इससे पुरुषों की सेहत को कमाल के फायदे होते हैं। यह दोनों चीजें सेक्सुअल लाइफ से लेकर डेली रूटीन को प्रभावित करता है और सकारात्मक असर दिखाता है। लहसुन में मुख्य रूप से एलिसिन नामक गुण होता है जो सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। वहीं, शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सेहत से जुड़े कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है।

इन दोनों को एक साथ खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात मिल जाती है। इसके साथ ही इससे साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। अस्‍थमा रोगियों के लिए तो लहसुन और शहद किसी वरदान की तरह होता है। लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करने से दिल को काफी फायदा होता हैं। इसका सेवन करने से दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी पीने के फायदे: Garam Pani Peene Ke Fayde

लहसुन के फायदे -

ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता- अगर किसी को बीपी की समस्या रहती है तो इससे राहत पाने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देते। इससे आपको हाई बीपी की समस्या में आराम मिलेगा। इसलिए आप सुबह खाली पेट लहसुन जरुर खाएं।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद- खराब खान पान की वजह से लोगों को पेट की समस्या रहती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए खाली पेट सुबह लहसुन खाना चाहिए। पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। लहसुन आपका पाचन, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।

शहद के फायदे -

पाचन तंत्र अच्छा रहता है- जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए सुबह खाली पेट शहद का सेवन अच्छा होता है। शहद में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या दूर करता है।

ये भी पढ़ें: फिटकरी का पानी पीने के फायदे: Fitkari Ka Pani Peene Ke Fayde

थकान दूर करें- अगर शरीर हमेशा थका-थका रहता है और साथ ही मांसपेशियों में भी दर्द है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए रोज सुबह खाली पेट शहद का सेवन करें आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: चिरायता के फायदे: Chirata ke Fayde

Edited by Naina Chauhan