शहतूत खाने के 7 फायदे : Shahtoot Khane Ke 7 Fayde

शहतूत खाने के 7 फायदे (फोटो - uttam news)
शहतूत खाने के 7 फायदे (फोटो - uttam news)

शहतूत एक ऐसा फल है, जिसका पेड़ सड़कों पर आसानी से मिल जाता है। एक ऐसा ही फल गर्मियों में मिलता है, जो देखने में किसी कीड़े जैसा लगता है। लेकिन खाने में इस फल का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में शहतूत के सेवन से लू नहीं लगती। इसके साथ ही इस फल के कई अन्य फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं।

शहतूत खाने के 7 फायदे : Shahtoot Khane Ke 7 Fayde In Hindi

1. टॉन्सिल को करता है दूर - शहतूत के सेवन से गले को काफी फायदा होता है। खासकर टॉन्सिल के रोग में इसके सेवन से काफी फायदा मिलता है। टॉन्सिल से परेशान व्यक्ति शहतूत का शरबत बनाकर पी सकते हैं। आराम मिलेगा।

2. कब्ज को करें छू-मंतर - पेट की कई परेशानी में शहतूत का सेवन बहुत लाभकारी होता है। अगर किसी के पेट में दर्द है या कब्ज की समस्या है, तो पहले शहतूत का जूस बना लें। उसमें थोड़ी मात्रा में पिपली का चूर्ण डालकर पियें, तो इससे राहत मिलती है। शहतूत में मौजूद फाइबर पेट के पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

3. डायबटिज के लिए रामबाण - आज के समय में शुगर की बीमारी एक आम समस्या हो गई है। जो लगभग हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलता है। जिन लोगों को टाइप 2 डायबटिज होने की संभावना है, उन्हें शहतूत (Shahtoot) का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद प्लाज्मा, ग्लूकोस को बढ़ता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है।

4. कैंसर में फायदेमंद - शहतूत में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा कई अन्य जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स की संख्या भी भरपूर होती है, जो कैंसर के मुक्त कणों से हमारी रक्षा करते हैं। कुल मिलाकर ये कैंसर को आने से रोकता है।

5. आंखों की बढ़ाता है रोशनी - शहतूत एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसका सीधा फायदा हमारी आंखों को मिलता है।

6. इम्यूनिटी को करता है बूस्ट - आज के समय में लोगों की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए शहतूत का सेवन करना लाभकारी होता है। शहतूत में विटामिन सी की अच्छी मात्रा मिलती है, जो रोग से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

7. दिमाग को करे तेज - लोगों की जैसे-जैसे उम्र बढ़ाती जाती है, वैसे-वैसे दिमाग स्लो काम करने लगता है। लेकिन शहतूत में मिलने वाला ग्लाइफोसेट दिमाग को दुरुस्त रखता है। दिमाग शार्प बनता है। खास बात है कि तनाव पैदा करने वाले तत्वों को भी रोकने की कोशिश करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।