इन 7 चीजों को फ्रिज में रखकर न खाएं, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान- In Chizo Ko Fridge Me Rakhkar Na Khae, Sehat Ko Pahuch Sakta Hai Nuksan

इन चीजों को फ्रिज में रखकर न खाएं, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन चीजों को फ्रिज में रखकर न खाएं, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

आज के समय में फ्रिज (Fridge) हर घर की जरूरत बन चुकी है। क्योंकि फ्रिज में लोग खाने को स्टोर करने का काम करते हैं। अगर रात में खाने के कुछ आइटम्स बच गए तो उसको लोग फ्रिज में रखकर अगले सुबह खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिनको अगर आप फ्रिज में रखकर फिर खाते हैं, तो वह आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाती है। जी हां कई ऐसी चीजें होती है, जिनको अगर फ्रिज में रख दिया जाए, तो वह खराब हो जाती है, जिसका सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं किन चीजों को फ्रिज में रखकर खाने से नुकसान पहुंचता है।

इन 7 चीजों को फ्रिज में रखकर न खाएं, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

शहद

शहद (Honey) को फ्रिज में रखकर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अगर आप फ्रिज में रखे शहद का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है। साथ ही शहद को फ्रिज में रखने से शहद का स्वाद भी बदल जाता है।

ब्रेड

ब्रेड (Bread) को फ्रिज में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ब्रेड को फ्रिज में रखने से ब्रेड सूख जाते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ब्रेड को हमेशा बाहर ही रखना चाहिए।

तरबूज

तरबूज (Watermelon) को अक्सर कर लोग फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन अगर आप फ्रिज में रखे तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे तरबूज के पौष्टिक गुण खत्म हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गुथा आटा

गुथा आटा बचने पर अक्सर कर लोग फ्रिज में रख देते हैं, फिर अगले दिन उस आटे की रोटी बनाते हैं। लेकिन फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि फ्रिज में रखे आटे की रोटी जल्दी पच नहीं पाती है।

केला

केले (Banana) को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि फ्रिज में रखा केला स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे आपको सर्दी-जुकाम या पेट संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही केले को फ्रिज में रखने से केला काला भी पड़ जाता है।

आलू

फ्रिज में आलू (Potato) नहीं रखना चाहिए। क्योंकि फ्रिज में ठंड से आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उनको तो भूलकर भी फ्रिज में रखे आलू का सेवन नहीं करना चाहिए।

आम

आम (Mango) को फ्रिज में स्टोर कर के नहीं खाना चाहिए, क्योंकि आम को फ्रिज में रखने से आम के अंदर मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट खत्म हो जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava