इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन : Sattu Ke Nuksan

इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

गर्मियों में सत्तू का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सत्तू पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। सत्तू (Sattu in Hindi) को सफेद वाले काबुली चने या फिर लाल चने को भूनकर तैयार किया जाता है। गर्मियों में सत्तू पीने से लू से बचा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ लोग ऐसे भी है जिनके लिए सत्तू का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जानते हैं इसके बारे में।

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए सत्तू : Sattu Side Effects in Hindi: Sattu Khane ke Nuksan

पेट में गैस होने पर - सत्तू में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। वैसे तो सत्तू पाचन को बेहतर बनाता है। लेकिन अधिक मात्रा में सत्तू पीने से पेट में गैस बन सकती है। यह पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही पेट में गैस, अपच की समस्या है उन्हें सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए।

पथरी होने पर - पथरी की समस्या में भी सत्तू का सेवन नुकसानदायक (Sattu Side Effects in Hindi) हो सकता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए।

ठंडी चीजें खाने से मना होने पर - जिन लोगों को हड्डियां में दर्द या वात से जुड़ी कोई समस्या रहती है, उन्हें अक्सर ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सत्तू का सेवन करने से भी बचें। क्योंकि सत्तू ठंडा होता है, इससे शरीर को ठंडक मिलती है।

वात दोष होने पर - सत्तू की तासीर बहुत ठंडी होती है, इसके सेवन से शरीर में वायु बढ़ सकता है। जिन लोगों को वात दोष है, उन्हें सत्तू (Sattu ke Nuksan) पीने से बचना चाहिए। ठंडी चीजें वात दोष को बढ़ा सकती है।

चना पचाने में मुश्किल - कई लोगों को किसी खास फूड से एलर्जी होती है, अगर आपको चने से एलर्जी है तो आपको सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan