शहद (Honey) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर (honey mixed with lukewarm water) पीते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि शहद में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, ज़िंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे- Subah Gungune Pani Me Shahad Milakar Pine Ke Fayde In Hindi
वजन होता है कंट्रोल
बढ़ता वजन (Weight) हार्ट और डायबिटीज जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन आसानी से कंट्रोल होता है।
पाचन संबंधी समस्या होती है दूर
पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation) और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है।
विषाक्त पदार्थ निकलते हैं बाहर
शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ (Toxins) की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट शहद और गुनगुने पानी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
शहद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सर्दी-खांसी में फायदेमंद
सर्दी-खांसी (Cold and Cough) और गले की खराश (Sore throat) की शिकायत होने पर भी गुनगुने पानी और शहद का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए इस मिश्रण का सुबह खाली पेट सेवन करने से सर्दी-खांसी और गले की खराश की शिकायत दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।