ठंडे पानी से नहाने के फायदे: Thande Pani se Nahane ke Fayde

फोटो: Sanjeevni Today
फोटो: Sanjeevni Today

आपने वो फिल्मी गीत तो सुना होगा जिसके बोल थे, 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए या ना आए गाना चाहिए।' अब जब ठंडा पानी शरीर पर पड़ता है तो इंसान गीतकार जरूर बन जाता है और ये भी सच है कि ठंडे पानी से नहाने पर शरीर को काफी फायदा होता है जिसमें आपकी सेहत के साथ साथ शरीर के अन्य अंगों को होने वाले लाभ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: दिन में सोना चाहिए या नहीं: Din mein Sona Chahie ya Nahin

डॉक्टर्स की रिसर्च के मुताबिक जब आपके शरीर पर ठंडा पानी पड़ रहा होता है या जब उसकी पहली बूँद आपके शरीर से टकराने वाली होती है तो आपका दिमाग और शरीर की त्वचा पर मौजूद छिद्र बेहद एक्टिव हो जाते हैं। इसलिए आपने ये देखा होगा कि जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो आप काफी एक्टिव होते हैं।

ठंडे पानी के इस्तेमाल से शरीर पर जल्दी बीमारियों का प्रभाव नहीं होता है। ये बात आपने अपने बड़े बुजुर्गो से सुनी होगी कि वो सूरज उगने से पहले नहा लेते थे और कई लोग तो ऐसा करने के लिए नदियों के पानी में डुबकी लगाते थे। उस समय पानी हल्का गर्म जरूर होता था पर फिर भी वो ठंडा होता था। आइए आपको ठंडे पानी से नहाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

एलर्ट शरीर और दिमाग

ठंडे पानी से नहाने से आपके शरीर की चेतना बढ़ जाती है। आपके साँस लेने की गति भी बढ़ जाती है जिससे शरीर को लाभ होता है। ये एक अच्छा कदम है जो आपको दिनभर के लिए तैयार कर देता है।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें

इम्यून सिस्टम हो बेहतर

इम्यून सिस्टम को बेहतर करना ही आज कल के दौर में हमारा लक्ष्य होना चाहिए और वो आपको ठंडे पानी से प्राप्त हो जाता है। इम्यून सिस्टम आपको बीमारियों से दूर रखता है और वो ठंडे पानी से नहाने से बेहतर होता है।

मूड करे बूस्ट और तनाव कम

तनाव लेना जीवन का सबसे गलत कदम है लेकिन अगर आप किसी कारणवश तनाव ले रहे हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दें। इससे तनाव कम होगा और मूड भी बूस्ट होगा जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस के समय में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है