पेट में गैस बनाते हैं ये 7 फूड्स-Pet Me Gas Banate Hai Ye Foods

पेट में गैस बनाते हैं ये फूड्स(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट में गैस बनाते हैं ये फूड्स(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से गैस की समस्या (Gastric issues) बढ़ती जा रही है। गैस की समस्या एक आम समस्या बन गई है। बता दें कि गैस जब शरीर से बाहर निकल नहीं पाता है, तो यह शरीर में चारों तरफ घूमने लगती है। जिस वजह से पेट में या सीने में दर्द की शिकायत हो जाती है। गैस बनने पर अधिक मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए, साथ ही बाहर के खाने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि कई ऐसे फूड्स भी होते हैं, जो पेट में गैस बनाते हैं, इसलिए अगर आपको गैस की समस्या है, तो आपको इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही बाहर का खाना अधिक मात्रा में खाने से पाचन तंत्र कमजोर भी हो जाता है। तो आइए जानते हैं किन-किन चीजों का सेवन करने से पेट में गैस बनता है।

पेट में गैस बनाते हैं ये 7 फूड्स- Pet Me Gas Banate Hai Ye Foods In Hindi

चाय या कॉफी

चाय या कॉफी (Tea and Coffee) का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस बनने की शिकायत हो सकती है। इसलिए अगर आपको गैस की बीमारी है, तो आपको चाय या कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर के सुबह खाली पेट तो नहीं ही पीना चाहिए।

खट्टे फल

खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है। क्योंकि कई लोग खट्टे फलों का सेवन सुबह खाली पेट कर लेते हैं, लेकिन खट्टे फलों का सुबह खाली पेट सेवन करने से गैस की समस्या बढ़ सकती है।

बींस

बींस (Beans) गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है, क्योंकि बींस में अधिक मात्रा में रैफिनोज होता है, शरीर को इसे पचाने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में बींस का सेवन करते हैं, तो इससे गैस की समस्या बढ़ सकती है।

राजमा

राजमा (Raajma) चावल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं राजमा का अधिक सेवन करने से पैट में गैस की समस्या बढ़ सकती है। जी हां क्योंकि राजमा को पचने में समय लगता है, इसलिए इसका सेवन गैस की समस्या को बढ़ा सकता है।

दूध

दूध (Milk) का सेवन अधिक मात्रा में करने से गैस की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि दूध में लैक्टोज पाया जाता है, इसलिए अगर आप गर्म दूध का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे गैस और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

सोडा

गैस की समस्या होने पर कई लोग सोडा (Soda) का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गैस की समस्या होने पर सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि सोडा या अन्य कार्बोनेटेड पेय पेट में गैस का कारण बनते हैं।

कटहल

अगर आपको अक्सर गैस बनने की समस्या रहती है, तो आपको कटहल (Jack fruit) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि कटहल बादी होता है और इसको पचने में समय लगता है, इसलिए अगर आप कटहल का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे गैस की समस्या बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।