शरीर में पानी की कमी होने को डिहाइड्रेशन (dehydration) कहा जाता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना आम होता है। इस स्थिति में शरीर में थकावट और सुस्ती बनी रहती है और लम्बे समय तक डिहाइड्रेशन का शिकार रहने पर अन्य बड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर, फीवर, त्वचा संबंधित रोग, शरीर में जलन, सिरदर्द, मसल्स क्रैम्प्स और हृदय गति बढ़ना आदि इसके आम साइड-इफेक्ट्स हैं। डिहाइड्रेशन के लक्षणों को पहचान कर आप इसका इलाज घर बैठे भी कर सकते हैं। पानी का नियमित सेवन व पानी युक्त खाद्य पदार्थो का चुनाव करना और उनको अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को लाभ देखने को मिलेंगे। गर्मियों के मौसम में फलों के सेवन से भी आप यह कमी पूरी कर सकते हैं। इस लेख में शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए 5 फलों की सूची दी गयी है। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और डिहाइड्रेशन की बीमारी से बचाव होगा।
शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए खाएं यह 5 फल - Top 5 Fruits To Treat Dehydration In Hindi
1. तरबूज (Watermelon)
गर्मियों के मौसम में मिलने वाला तरबूज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है जो कि शरीर की पानी की कमी को पूरा करने में मददगार हो सकता है। यह डिहाइड्रेशन की बीमारी से बचाव करता है। तरबूज में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर आदि पाएं जाते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने और इम्युनिटी को बढ़ावा देने में सक्षम है।
2. खीरा (Cucumber)
खीरा पानी की कमी को पूरा करने में मददगार होता है। इसमें 95% से ज्यादा पानी की मात्रा होती है जो डिहाइड्रेशन में फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कम कैलोरी होने के कारण यह वजन कम करने वाले लोगो के लिए भी लाभदायक होता है। खीरा सलाद या जूस के रूप में लेना आसान होता है।
3. संतरा (Oranges)
विटामिन C का अच्छा स्रोत संतरा भी गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा कर सकता है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर को गर्मी में स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें 87% पानी होता है। अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह फल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
4. खरबूजा (Cantaloupe or Muskmelon)
गर्मियों में खरबूजा खाना सभी पसंद करते हैं। यह स्वाद में मीठा होता है। इसमें 90% से अधिक पानी होता है जो डिहाइड्रेशन की समस्या को ठीक करता है। खरबूजे में विटामिन और मिनरल भी मौजूद होते हैं जो इसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाते हैं।
5. नारियल (Coconut)
नारियल पानी में अच्छी मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं, जो डिहाइड्रेशन के साथ अन्य बीमारियों को ठीक करने में भी सहायक हैं। नारियल से प्राप्त किया हुआ नारियल पानी शरीर में पानी की कमी पूरी करने में सक्षम होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
