साफ पेट ना होने का मतलब है परेशानियों को न्योता: Saaf Pet Na Hone Ka Matlab Hai Pareshaniyon Ko Nyota 

पेट का साफ ना होना इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में कुछ तो गड़बड़ है। (फोटो: Navbharat Times)
पेट का साफ ना होना इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में कुछ तो गड़बड़ है। (फोटो: Navbharat Times)

पेट का साफ ना होना इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में कुछ तो गड़बड़ है। जी हाँ, ऐसी स्थिति में इंसान को पेट भारी, दिमाग में तनाव और पेट में ऐठन महसूस होती है। पेट भी शरीर का एक अभिन्न अंग है। अगर आप इसका ध्यान नहीं रखेंगे तो उससे आपको ही नुकसान होगा जो अच्छी बात नहीं है।

पेट की मांसपेशियों के माध्यम से आप अपने खाने को पचा पाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उससे आपके शरीर में कई बीमारियाँ जगह बना लेंगी जो कहीं से भी सही नहीं है। इस स्थिति में आपको किस प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं और आपको क्या नुकसान देखने को मिल सकते हैं, आइए उनपर एक नजर ड़ालते हैं।

साफ पेट ना होने का मतलब है परेशानियों को न्योता: Saaf Pet Na Hone Ka Matlab Hai Pareshaniyon Ko Nyota

अपच हो सकती है: Can cause indigestion

अब ये बात तो अलग से बताने की जरूरत नहीं है कि अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो आपको अपच का सामना करना पड़ेगा। पेट एक ऐसा तंत्र है जिसमें काफी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन अपच उनमें सबसे खतरनाक है। एक गलती का अर्थ है पेट का खराब होना और जब खाना ही नहीं पचेगा तो परेशानियाँ होना लाजमी है।

आँतों को हो सकता है नुकसान: It can impact intestines

आँतों को होने वाली परेशानी आपके पेट ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी किसी परेशानी को अपने जीवन का हिस्सा ना बनाएं जिसमें आपको बाद में तकलीफ ज्यादा हो जाए। आँतों की परेशानी आपको यूँ नहीं पता चलेगी लेकिन पेशाब का रंग बदलने का अर्थ है कि पेट और उससे जुड़े अंगों में दिक्कत है।

लिवर को होता है नुकसान: liver gets impacted

लिवर में अगर कोई दिक्कत होती है तो उसका एक बड़ा कारण आपका पेट होता है। पेट का साफ ना होना इस परेशानी को बढ़ा देता है। शरीर के ऐसे कई अंग हैं जिन्हें ठीक रखना जरूरी है। अगर आपने लिवर पर अब ध्यान नहीं दिया तो फिर दवाई और डॉक्टर्स को उसका ध्यान रखना पड़ेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla