स्ट्रॉबेरी के 4 उपयोग, 6 फायदे- Strawberry Ke Upyog, Fayde

स्ट्रॉबेरी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
स्ट्रॉबेरी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट फल होता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

स्ट्रॉबेरी के 4 उपयोग, 6 फायदे

स्ट्रॉबेरी के उपयोग

1- स्ट्रॉबेरी का जूस बनाकर पिया जा सकता है।

2- आप स्ट्राबेरी का जैम बनाकर भी खा सकते हैं।

3- फ्रूट सलाद बनाने में स्ट्रॉबेरी का उपयोग किया जा सकता है।

4- स्ट्रॉबेरी को सीधे तौर पर खाया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी के फायदे

1- स्ट्रॉबेरी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है।

2- ह्रदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ह्रदय को स्वस्थ बनाकर ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

3- स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

3- स्ट्रॉबेरी का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

4- स्ट्रॉबेरी का सेवन उच्च रक्तचाप (High blood Pressure) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है।

5- कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

6- जिन लोगों को कब्ज (Constipation) की शिकायत है, उन्हें स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava