आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी है जो अंडरवेट होते है। ऐसे में अक्सर लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलू तरीके से भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में मुनक्का (is munakka good for weight gain) शामिल कर सकते हैं। जी हां, मुनक्का वजन बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। जानें वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का कैसे खाएं-
वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का कैसे खाएं (how to eat munakka for weight gain
मुनक्का और दूध के फायदे (munakka with milk benefits in hindi) - मुनक्का और दूध का वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास दूध में 4-5 मुनक्का डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। अब दूध को छानकर पी लें। मुनक्का वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, खून की कमी भी दूर होती है।
मुनक्का और बादाम का हलवा (badam munakka halwa) - मुनक्का और बादाम दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मुनक्का और बादाम के हलवे का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए मुनक्का और बादाम को एक साथ ग्राइंड कर लें। अब इनका हलवा बनाएं।
मुनक्का और किशमिश (munakka kishmish khane ke fayde) - कई लोगों को लगता है कि मुनक्का और किशमिश एक ही हैं, लेकिन इन दोनों में काफी अंतर होता है। मुनक्का और किशमिश दोनों अलग-अलग होते हैं। मुनक्का और किशमिश का सेवन वजन बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप रात को 4-5 मुनक्का, 6-7 किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका पानी पी लें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।