विटामिन डी किस से मिलता है: vitamin d kis se milta hai

फोटो-Prabhasakshi
फोटो-Prabhasakshi

अक्सर लोग शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर उसे नजरअंदाज कर जाते हैं। लेकिन ऐसा करना नहीं चाहिए क्योंकि विटामिन डी आपकी सेहत के लिए बहुत जरुरी है। आज के समय में लोग मशीनी युग में जी रहे हैं। अपना ज्यादा समय दफतरों में बिताते हैं, धूप के संपर्क में ना आने की वजह से उनके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कई सारी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। हहर व्यक्ति के शरीर, हड्डियों, मांसपेशियों और नसों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: विटामिन डी किस फ्रूट में होता है: Vitamin d kis fruit me hota hai

विटामिन डी भले ही सीधे सीधे विटामिन की श्रेणी में न आता हो लेकिन इसे इस तरह समझिए कि यह व्यक्ति के शरीर के लिए एक प्रकार का योद्धा है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि विटामिन डी से रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। रोग होने पर रोग को ठीक करने के लिए किसी ऐसे योद्धा की कितनी जरूरत होगी, यह हमें समझाने की जरूरत नहीं है। विटामिन डी हमारे स्वास्थ के लिए इसलिए अच्छा है क्योंकि ये हमारे इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत करता है।

जानें विटामिन की कमी को पूरा करने का तरीका।

संतरा

संतरे में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, ये फल हड्डियों को मजबूत करता है। संतरे के जूस शरीर को एनर्जी और मजबूती देने के लिए जरुरी होता है. संतरा विटामिन सी,फोलेट और पोटैशियन से युक्त होता है संतरे का एक गिलास जूस आपको पर्य़ाप्त विटामिन उपल्बध करता है।

ये भी पढ़ें: गुलाब के फूल के 5 फायदे : Gulab ke phool ke 5 fayde

अंडा

लोगों को अंडा खाना बहुत पंसद होता है और शरीर के लिए इसके कई सारे फायदे भी होते हैं, अंडे का सफेद वाला हिस्सा विटामिन डी से भरपूर होता है। अंडा खान से शरीर को आवश्यक विटामिन डी मिल जाता है, अंडा खाना उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो किन्ही कारणों से दूध नहीं ले सकते हैं। उसकी जगह अंडे का सेवन जरूर करें।

मशरुम

मशरुम में सबसे ज्यादा विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही ये शरीर को कई रोगों से बचाने का काम करता है। अलग-अलग किस्म के मशरुम में विटामिन डी की अलग-अलग मात्रा होती है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

Edited by Naina Chauhan