दस्त होने पर क्या खाएं - What To Eat When You Have Diarrhea

दस्त होने पर क्या खाएं (फोटो - sportskeedaहिंदी)
दस्त होने पर क्या खाएं (फोटो - sportskeedaहिंदी)

दस्त (Diarrhea) होने पर रोगी को मूंग की दाल, मूंगदाल की खिचड़ी, दलिया, दही, मट्ठा, मसूर की दाल का सूप आदि का सेवन करना चाहिए और उसे तेल से संबंधित खाद्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए। बर्गर-पिज्जा, पेस्ट्री, बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। दस्त होने पर पानी उबालकर पीना चाहिए। गर्मियों के मौसम में खानपान में आए बदलाव के कारण दस्त यानी लूज मोशन की समस्या हो जाती है। यह समस्या बहुत छोटी है लेकिन लगातार दस्त होने से व्यक्ति कमजोर हो जाता है। दस्त लगने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है। व्यक्ति के शरीर में ताकत नहीं रह पाती इसलिए समय रहते दस्त पर नियंत्रण करना आवश्यक है।

दस्त दूषित पानी और अस्वस्थ भोजन के सेवन से होता है। दस्त बासी खाना तथा मानसिक तनाव से भी होता है। छोटे बच्चों को भी दस्त की समस्या हो जाती है। कई बार बच्चों की बोतल ठीक से नहीं धोने पर तथा बाहर का कुछ खाने और संक्रमण के कारण यह समस्या हो जाती है। दस्त के कारण पूरा शरीर दर्द करने लगता है और भूख नहीं लगती है तथा हाथ पैर में जलन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय से इस बीमारी का उपचार करना जरूरी होता हैं। यह लेख आपको दस्त में क्या खाना चाहिए, उसकी जानकारी प्रदान करने जा रहा है।

दस्त होने पर क्या खाएं

1. दस्त की समस्या होने पर 1 लीटर पानी में 1 चम्मच सूखा धनिया (dry coriander) डालकर उबालें और जब पानी आधा हो जाए तो उसे छानकर ठंडा कर ले और कुछ देर में पीते रहे, इससे आराम मिलता है।

2. नींबू से भी दस्त में राहत मिलती है। 1 कप पानी में एक छोटा चम्मच नींबू का रस (lemon juice) मिलाएं और सुबह दोपहर शाम को खाना खाने के बाद या खाली पेट पीते रहे। इससे आंतों की सफाई हो जाती है और दस्त में आराम मिलता है।

3. दस्त लगने पर 1 छोटा चम्मच कच्ची सौंफ (raw fennel seeds) और 1 छोटा चम्मच भुनी हुई सौंफ (roasted fennel seeds) दोनों को मिलाकर आधा-आधा चम्मच सुबह शाम खाएं।

4. कच्चे पपीते (raw papaya) के 4-5 टुकड़ों को उबालकर खाने से दस्त में आराम मिलता है।

5. दस्त के दौरान व्यक्ति को आराम करना चाहिए, पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए और भूखा नहीं रहना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।