ये हैं हाई ब्लड शुगर के लक्षण, शरीर में दिखे तो न करें नजरअंदाज-Ye Hai High Blood Sugar Ke Lakshan Shareer Me Dikhe To Na Kare Najarandaj

ये हैं हाई ब्लड शुगर के लक्षण, शरीर में दिखे तो न करें नजरअंदाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
ये हैं हाई ब्लड शुगर के लक्षण, शरीर में दिखे तो न करें नजरअंदाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में बढ़ता शुगर (High Blood Sugar) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। हाई ब्लड शुगर की वजह से आप कई बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, यूरिन इंफेक्शन, गुर्दे खराब हो जाना आदि से ग्रसित हो सकते हैं। लेकिन जब आपके शरीर में ब्लड शुगर हाई होता है, तो इसके लक्षण आपके शरीर में दिखना शुरू हो जाते हैं। इसलिए शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें कि शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तब बढ़ता है, जब पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता, या फिर जब शरीर सही तरीके से इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाता। जानिए हाई ब्लड शुगर के लक्षण क्या-क्या होते हैं।

ये हैं हाई ब्लड शुगर के लक्षण, शरीर में दिखे तो न करें नजरअंदाज (Ye Hai High Blood Sugar Ke Lakshan Shareer Me Dikhe To Na Kare Najarandaj In Hindi)

पैरों का सुन्न होना

पैरों का सुन्न होना हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते हैं। क्योंकि जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है, तो ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जिसके चलते पैर सुन्न हो जाते हैं।

पैरों में सूजन होना

पैरों में लगातार सूजन (Swelling) बने रहना भी हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए अगर पैर में ज्यादा दिनों से सूजन बनी हुई हैं, तो एक बार शुगर की जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

आंखों के नीचे काले धब्बे होना

हाई ब्लड शुगर का सबसे ज्यादा असर आंखों पर दिखता है। जैसे-जैसे शुगर लेवल बढ़ता है, वैसे ही आंखों के नीचे काले धब्बे भी बढ़ने लगते हैं। हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है।

अधिक पसीना आना

अगर बिना कोई काम किए भी आपको अधिक पसीना (Sweat) आता है, तो यह भी हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए अगर किसी को काफी ज्यादा पसीना आता है, तो उसे शुगर की जांच करा लेनी चाहिए।

थकान महसूस करना

हाई ब्लड शुगर की शिकायत होने पर बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती है। जबकि कुछ लोग हर समय शरीर में कमजोरी (Weakness) महसूस करते हैं।

बार-बार यूरिन जाना

बार-बार यूरिन (Urine) जाने की शिकायत होना भी हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते हैं। क्योंकि खून में मौजूद अधिक शुगर को किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है, इसलिए यूरिन के जरिए शुगर बाहर आता है। इसी वजह से बार-बार यूरिन जाने की शिकायत हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।