Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 3rd Test Day 4 Live Updates: लॉर्ड्स में चमके वॉशिंगटन सुंदर, 192 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी; भारत को जीत के लिए चाहिए 193 रन
Live

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Live Updates: लॉर्ड्स में चमके वॉशिंगटन सुंदर, 192 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी; भारत को जीत के लिए चाहिए 193 रन

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 13, 2025 21:15 IST

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। चौथे दिन के खेल से जुड़ी सभी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

topic-thumbnail

21:15 (IST)13 JUL 2025

बुमराह का क्लीन बोल्ड

56वें ओवर में कार्स को बोल्ड करने के बाद बुमराह ने 58वें ओवर में क्रिस वोक्स की भी गिल्लियां उड़ा डाली। इंग्लैंड को 200 रन के अंदर रोकने के लिए भारत को केवल एक विकेट की दरकार है। फ़िलहाल जोफ्रा आर्चर के साथ बशीर के कंधो पर इंग्लैंड स्कोरबोर्ड को चलाने का जिम्मा आ चुका है। 61 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 191/9

21:09 (IST)13 JUL 2025

20:55 (IST)13 JUL 2025

सुंदर ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड को कमांडिंग पोजीशन से एकदम बैकफुट पर ला दिया है। एक समय जब रूट और स्टोक्स खेल रहे थे साफ-साफ लग रहा था स्कोर 270 तक जा सकता है। मगर उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर अंग्रेजों की कमर तोड़ दी। पहले रूट, फिर इन फॉर्म जेमी स्मिथ और उसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को उन्होंने पवेलियन भेजा। तीनों विकेट उन्होंने क्लीन बोल्ड करते हुए लिए। इसके बाद बुमराह ने कार्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।

20:50 (IST)13 JUL 2025

20:48 (IST)13 JUL 2025

बुमराह की यॉर्कर पर कार्स हुए चित

इंग्लैंड को एक के बाद एक बैक टू बैक तीसरे सेशन में दो झटके लगे हैं। पहले वाशिंगटन सुंदर ने पिछले ओवर में सेट कप्तान स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद जसप्रीत बुमराह को आखिरकार शानदार गेंदबाजी का फल मिला और उन्होंने पारी का पहला विकेट लिया। उन्होंने ब्राइडन कार्स को परफेक्ट यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर 182/8

20:25 (IST)13 JUL 2025

20:25 (IST)13 JUL 2025

चायकाल से पहले खोए विकेट्स

टी ब्रेक चल रहा। ब्रेक पर जाने से पहले सुंदर ने इंग्लैंड को एक बार फिर से बैकफ़ुट पर ढ़केल दिया है। उन्होंने पहले सेट बैटर जो रूट को बोल्ड किया। फिर इनफॉर्म बैटर जेमी स्मिथ को सस्ते में चलता किया। लगातार दो विकेट लेकर सुंदर ने गेम में भारत की वापसी करा दी है। इंग्लैंड का स्कोर 175 रन हो चुका है। टी ब्रेक के बाद भारत बचे हुए चार विकेट्स लेकर मेजबान टीम को 200 के अंदर समेटने की फ़िराक़ में होगा। वहीं दूसरी तरफ़ कप्तान स्टोक्स का गेमप्लान ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखने का होगा।

20:02 (IST)13 JUL 2025

सुंदर का दूसरा विकेट

सुंदर ने इनफॉर्म बैटर जेमी स्मिथ को किया बोल्ड। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले स्मिथ ने बनाए केवल 8 रन। इससे पहले रूट को भी किया था बोल्ड। भारत की मैच में वापसी। 25 रन बनाकर स्टोक्स क्रीज़ पर मौजूद। क्रिस वोक्स दे रहे उनका साथ। 48 ओवर के बाद इंग्लैंड 165/6

19:56 (IST)13 JUL 2025

19:47 (IST)13 JUL 2025

19:45 (IST)13 JUL 2025

इंग्लैंड को पांचवां झटका

भारत को काफी समय से विकेट की तलाश थी। वॉशिंगटन सुंदर ने सेट बल्लेबाज़ जो रूट की उड़ाई गिल्लियां। सिराज़ के पिछले ओवर में अंपायर कॉल से बचे थे रूट। उन्होंने 40 रन बनाए। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जैमी स्मिथ क्रीज़ पर। 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 158/5

19:35 (IST)13 JUL 2025

सिराज़ का शिकार हो सकते थे रूट

अंपायर कॉल के चलते बचे रूट। सिराज़ को नहीं हुआ भरोसा। लॉर्ड्स का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच इंग्लैंड के 150 रन पूरे। भारत को विकेट की तलाश।

19:31 (IST)13 JUL 2025

19:22 (IST)13 JUL 2025

अर्धशतकीय साझेदारी

रूट और स्टोक्स लगा रहे इंग्लैंड का बेड़ा पार। दोनों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी। जो रूट 36 और बेन स्टोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की विकेट की तलाश जारी। 

18:51 (IST)13 JUL 2025

पनप रही साझेदारी

जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। 87 रन पर चार विकेट खोने के बाद इंग्लैंड बैकफ़ुट पर दिख रहा था। 30 रन बनाकर पिच के एक तरफ़ रूट हैं वहीं दूसरी तरफ़ 9 रन बनाकर कप्तान स्टोक्स जमे हुए हैं।

18:32 (IST)13 JUL 2025

18:29 (IST)13 JUL 2025

आक्रामक दिख रहे गिल

सिराज़ ने ओवर की चौथी गेंद पर लेग बिफोर की अपील। गेंद रूट के पैड पर लगी पर उनका पैर काफी बाहर था। रिव्यू के लिए बातचीत पर नहीं लिया। सिराज के ओवर से 9 रन। तीसरे दिन के ड्रामे के बाद काफी आक्रामक दिख रहे गिल। 28 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 112/4 

18:20 (IST)13 JUL 2025

100 रन पूरे

लंच के बाद खेल शुरू। इसके साथ ही इंग्लैंड के 100 रन भी पूरे। क्रीज़ पर जो रूट के साथ कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद। आकाशदीप ने डाला पहला ओवर। इस ओवर से आए केवल 2 रन।

17:41 (IST)13 JUL 2025

17:41 (IST)13 JUL 2025

लंच टाइम

दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा। लगातार अंतराल पर लिए विकेट्स। मुश्किल में दिख रही मेजबान टीम। सिराज़ ने दो विकेट लिए। आकाशदीप और नीतीश रेड्डी के खाते में एक-एक विकेट। बुमराह को विकेट की तलाश। 25 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 98/4

17:31 (IST)13 JUL 2025

17:27 (IST)13 JUL 2025

17:26 (IST)13 JUL 2025

ब्रूक हुए बोल्ड

लंच में कुछ ही वक्त बचा है और इंग्लैंड मुश्किल में नज़र आ रहा। इससे पहले आकाशदीप ने अपने चौथे ओवर में हैरी ब्रूक को बोल्ड कर मेजबान को चौथा झटका दिया। बता दें कि इस सीरीज़ में आकाशदीप ने ब्रूक को तीसरी बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। ब्रूक ने आकाशदीप के दूसरे ओवर में दो चौके और एक शानदार छक्का जड़ा था। 23 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 87/4

17:14 (IST)13 JUL 2025

आकाशदीप का महंगा ओवर

20वां ओवर डाल रहे आकाशदीप ने 6 गेंदों में 15 रन दिए। हैरी ब्रूक ने दो चौके और एक शानदार छक्का जड़ा। रूट के साथ मिलकर ब्रूक कर रहे इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश। 21 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 84/3

16:54 (IST)13 JUL 2025

16:53 (IST)13 JUL 2025

इंग्लैंड को तीसरा झटका

डकेट और पोप के बाद जैक क्रॉली भी पवेलियन लौटे। नीतीश रेड्डी ने जायसवाल के हाथों गली में कराया कैच। मुश्किल में दिखता इंग्लैंड। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड 51/3

16:41 (IST)13 JUL 2025

16:10 (IST)13 JUL 2025

पिच में अनियमित उछाल

चौथे दिन का खेल शुरू होते ही पिच पर अनियमित उछाल देखने को मिल रही है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को खेलने में हो रही दिक़्क़त। भारत को एक और विकेट की तलाश।

16:05 (IST)13 JUL 2025

16:02 (IST)13 JUL 2025

इंग्लैंड को पहला झटका

सिराज़ ने बुमराह के हाथों बेन डकेट को कैच कराया। मिड ऑन पर खेलने की कोशिश। सिराज़ का ज़ोरदार सेलिब्रेशन। इस सेलिब्रेशन के बाद अंपायर ने सिराज़ को बुलाया अपने पास। 7 ओवर के बाद इंग्लैंड 27/1

15:52 (IST)13 JUL 2025

क्रॉली का चौका

बुमराह की गेंद पर क्रॉली ने स्लिप में खेला शॉट। नीतीश रेड्डी से गेंद काफी दूर। गेंद सीधी ब्राउंड्री के पार। इंग्लैंड के खाते में जुड़ा चार रन। 5 ओवर के बाद इंग्लैंड 18/0

15:48 (IST)13 JUL 2025

भारत ने रिव्यू गंवाया

सिराज़ की गेंद क्रॉली के पैड पर लगी। ज़ोरदार अपील। कप्तान गिल ने लिया रिव्यू। मिसिंग लेग होने के कारण अंपायर का फैसला नॉटआउट। भारत ने गंवाया एक रिव्यू।

15:43 (IST)13 JUL 2025

क्रॉली को लगी चोट

तीसरे दिन बुमराह की गेंद पर उंगली में लगी चोट के बाद क्रॉली ने तुरंत ही फिज़ियो को बुला लिया था। चौथे दिन एक बार फिर से ऐसा ही हुआ। बुमराह की गेंद ने क्रॉली की उंगली को हिट किया। हाथ से बल्ला छूटा पर फिज़ियो नहीं बुलाया। गेंद बल्ले से लगकर ऊपर गई। बुमराह कैच लेने के लिए कूदे पर असफल रहे।

15:36 (IST)13 JUL 2025

15:35 (IST)13 JUL 2025

एक्सट्रा के रूप में पहला रन

लाइन-लेंथ से भटके सिराज़। गेंद पकड़ने से चूके जुरेल। गेंद सीधी ब्राउंड्री लाइन पर। इंग्लैंड का चौथा दिन का खाता एक्सट्रा रन से खुला। 2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 9/0

15:29 (IST)13 JUL 2025

मिलाती राज ने बजाई बेल

चौथे दिन का खेल शुरू होने में कुछ पल बचे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज ने बेल बजा दिया है। तीसरे दिन आखिरी ओवर में हुए ड्रामें के बाद सारे प्लेयर्स मैदान पर दिख रहे हैं। चलिए लाइव होते हैं।

15:26 (IST)13 JUL 2025

15:07 (IST)13 JUL 2025

ऐसा होगा भारत का प्लान

पहली पारी रही थी बराबर. दूसरी पारी की शुरुआत में डरे दिखे अंग्रेज़. अब मैच के चौथे दिन जल्दी झटके देकर इंग्लैंड को जल्दी पछाड़ना चाहेगा भारत.

14:56 (IST)13 JUL 2025

14:09 (IST)13 JUL 2025

भारत को बड़ा टारगेट देना चाहेगा इंग्लैंड

चौथे दिन इंग्लैंड अपनी पारी की शुरुआत हाथ में 10 विकेट के साथ करेगी। ऐसे में उसका प्रयास होगा कि टीम इंडिया को एक बड़ा लक्ष्य दिया जा सके, ताकि अगर जीत ना मिले तो हार भी ना हो। 

13:42 (IST)13 JUL 2025

तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जमकर हुआ बवाल

लॉर्ड्स टेस्ट का तीसरा दिन चर्चा का विषय बन गया, जिसकी वजह इंग्लैंड की पारी का पहला और दिन का आखिरी ओवर रहा। दरअसल, इस ओवर में जैक क्रॉली ने कुछ समय बरबाद कर रहे थे और इससे इंडियन टीम खुश नहीं दिखी। भारत का प्रयास था कि कम से कम दो ओवर डालने में सफलता मिल जाए लेकिन क्रॉली ने ऐसा नहीं होने दिया। इसी वजह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी आगबबूला हो गए और उन्होंने क्रॉली पर जमकर भड़ास निकाली। ऐसे में अब सभी को चौथे दिन का खेल का इंतजार है। 

13:27 (IST)13 JUL 2025

तीसरे दिन के खेल का कैसा रहा हाल

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारत ने 145/3 के स्कोर से आगे बढ़ाया। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की और इस दौरान पंत ज्यादा ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। हालांकि, राहुल का शतक पूरा कराने के चक्कर में लंच से पहले पंत (74) के स्कोर पर रन आउट हो गए। राहुल ने दूसरे सत्र की शुरुआत में शतक पूरा किया लेकिन फिर 100 के निजी स्कोर पर तुरंत आउट हो गए। हालांकि, रवींद्र जडेजा (72) की अर्धशतकीय पारी ने भारत को बढ़त का मौका दिया लेकिन वाशिंगटन सुंदर (23) ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मौका गंवा दिया और टीम इंडिया भी 387 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। स्टंप्स से पहले एक ओवर में इंग्लैंड ने 2/0 का स्कोर बनाया।  

13:21 (IST)13 JUL 2025

नमस्कार आपका स्वागत है स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। सभी अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करते रहिए। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications