Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: 99 पर नाबाद लौटे जो रूट, बेन स्टोक्स दे रहे साथ; पहले दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 251/4

IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: 99 पर नाबाद लौटे जो रूट, बेन स्टोक्स दे रहे साथ; पहले दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 251/4

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 10, 2025 23:19 IST

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में है। मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है, सभी अपडेट जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

23:19 (IST)10 JUL 2025

शुभ रात्रि, कल फिर होगी मुलाकात

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हम दूसरे दिन के पल-पल की अपडेट लेकर फिर कल आपके साथ जुड़ेंगे। शुभ रात्रि

23:13 (IST)10 JUL 2025

पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन का गेम खत्म होने के बाद इंग्लैंड काफी अच्छी स्थिति में है. रूट नाबाद 99 रन बनाकर खेल रहे. लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हम दूसरे दिन के पल-पल की अपडेट लेकर फिर कल आपके साथ जुड़ेंगे। शुभ रात्रि

22:59 (IST)10 JUL 2025

ग्राउंड पर उड़ती चीटिंयों का आतंक जारी

ग्राउंड पर उड़ती चींटियों का आंतक जारी है। भारतीयों गेंदबाजों को गेंद डालने में हो रही हैं परेशानी। 99 के स्कोर पर पहुंचे जो रूट। इसी के साथ दिन का खेल भी खत्म हो चुका है।

22:50 (IST)10 JUL 2025

शतक के क़रीब जा रहे रूट

भारतीय टीम ने नई गेंद ले ली है। नई गेंद से आकाशदीप गेंदबाजी कर रहे। रूट 92 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर एक छोर पर डटे हुए हैं। इंग्लिश कप्तान स्टोक्स उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 73 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। ग्राउंड पर कीड़े-मकौड़े उड़ते दिख रहे। गेम को कुछ पल के लिए रोक दिया गया है। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत एक विकेट की तलाश में है। 

22:38 (IST)10 JUL 2025

नई गेंद लेने से केवल 3 ओवर दूर

नियम के अनुसार दिन के खेल के 80 ओवर के बाद गेंद बदलनी होती है। भारतीय टीम इससे तीन ओवर दूर है। भारतीय गेंदबाजों ने काफी अनुशासित गेंदबाजी की है पर लगातार अंतराल पर विकेट लेने में सक्षम नहीं रहे हैं। जड्डू लगातार विकेट की तलाश में हैं। रूट 89 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं। 78 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 237/4

22:31 (IST)10 JUL 2025

रूट-स्टोक्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

172 रन पर चौथा विकेट खोने के बाद रूट और स्टोक्स ने पारी को संभालते हुए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों बल्लेबाज़ पिच पर काफी सकारात्मक दिख रहे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लग रहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं हो रही। इसी बीच रूट का एक शानदार चौका। 76 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 234/4

22:25 (IST)10 JUL 2025

काफी स्लो पेस पर चल रहा गेम

लॉर्ड्स टेस्ट का अबतक का गेम काफी स्लो पेस पर चल रहा है। इंग्लिश बल्लेबाज़ स्लो-स्लो रन बना रहे हैं। भारतीय गेंदबाज़ टुकड़ों में विकेट्स ले रहे हैं। विकेट की तलाश में गेंदबाजी में जडेजा की वापसी हुई है। स्टोक्स 32 रन बनाकर खेल रहे तो वहीं रूट 82 रन बना चुके हैं। आज का दिन खत्म होने में कुछ ही ओवर्स बचे हैं। 74 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 226/4

22:14 (IST)10 JUL 2025

पसंदीदा शॉट खेल रहे रूट

72वें ओवर की दूसरी गेंद पर रूट ने आगे बढ़कर रेड्डी को चौका लगाया। इस चौके के साथ 81 रन के निजी स्कोर पर जा पहुंचे हैं रूट। स्टोक्स को राउंड द विकेट आकर गेंदबाजी कर रहे रेड्डी। 72 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 225/4

22:10 (IST)10 JUL 2025

रूट-स्टोक्स की साझेदारी तोड़ने की लगातार कोशिश

75 के निजी स्कोर पर रूट खेल रहे हैं। वहीं स्टोक्स 30 रन बनाकर इंग्लैंड के लिए बड़ा स्कोर बनाने में योगदान दे रहे हैं। विकेट्स की तलाश में कप्तान गिल लगातार गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं। गेंदबाजी में एक तरफ़ से रेड्डी और दूसरे तरफ़ से सुंदर को लगा रखा है। 71 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 219/4

22:00 (IST)10 JUL 2025

स्टोक्स के ख़िलाफ़ लेग बिफोर की अपील

रेड्डी की सीधी गेंद जो सीधी स्टोक्स के पैड पर लगी। लेग बिफोर की अपील। कप्तान गिल ने लिया DRS पर अंपायर्स कॉल के चलते बाल-बाल बचे बेन स्टोक्स। अंपायर के फैसले से भारतीय टीम काफी निराश।

21:52 (IST)10 JUL 2025

रूट-स्टोक्स के बीच पनपनी अर्धशतकीय साझेदारी

172 रन पर चौथा विकेट खोने के बाद मेजबान टीम फिर से संभलती हुई दिखाई दे रही है। रूट और स्टोक्स के बीच 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। एक तरफ़ दोनों बल्लेबाज़ अर्धशतकीय साझेदारी करने पर फ़ोकस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ़ भारतीय गेंदबाज़ लगातार विकेट्स की तलाश में हैं। रूट 74 रन बनाकर क्रिज़ पर डटे हुए हैं। 67 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 207/4

21:41 (IST)10 JUL 2025

इंग्लैड ने छूआ 200 रन का आंकड़ा

रूट 71 रन बनाकर पिच पर डटे हुए हैं। उनका प्लेइंग स्टाइल काफी सकारात्मक लग रहा है। भारतीय गेंदबाज़ लगातार विकेट लेने की कोशिश में हैं। इस बीच इंग्लैंड ने 200 रन का आंकड़ा छू लिया है। मेजबान को 200 रन करने के लिए 64 ओवर लगे। 65 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 202/4

21:24 (IST)10 JUL 2025

लॉर्ड्स में स्टोक्स

इंग्लिश कप्तान स्टोक्स ने लॉर्ड्स में 12 मैच खेले हैं। लगभग 45 के औसत से स्टोक्स ने 20 इनिंग्स में कुल 843 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 155 का है। लॉर्ड्स पर स्टोक्स के नाम तीन शतक और पांच अर्धशतक हैं। इतना ही नहीं गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने 25 विकेट्स लिए हैं और 44 मेडन ओवर्स फेंके हैं।

21:12 (IST)10 JUL 2025

चायकाल के बाद भारत की कसी हुई गेंदबाजी

विकेट की तलाश में कप्तान गिल लगातार गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं। इस बीच बुमराह ने मेजबान कप्तान बेन स्टोक्स को छकाया। एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर लगाम लगा दिया है। इधर रूट धीरे-धीरे स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं। इस बीच आकाशदीप की ख़राब गेंद और स्टोक्स ने लगातार दो चौके जड़ दिए। 58 ओवर के बाद इंग्लैड का स्कोर 185/4

21:03 (IST)10 JUL 2025

बुमराह ने किया ब्रूक को चलता

बुमराह ने ब्रूक को ऑफ स्टंप की गुड लेँथ गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकली और ऑफ स्टंप उखड़ गई। भारतीय टीम को बुमराह से विकेट का इंतजार था। इस विकेट के साथ गिल एंड कंपनी ने गेम में वापसी कर लिया है। 56 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 173/4

20:51 (IST)10 JUL 2025

भारतीय गेंदबाजों के रडार पर रूट

पोप के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज़ लगातार सेट बैटर रूट को चलता करने की कोशिश में लगे हैं। एक तरफ़ जडेजा तो दूसरी तरफ़ से बुमराह को अटैक पर लगाया गया है।बुमराह नए बल्लेबाज़ ब्रूक के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। 53 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 170/3

20:43 (IST)10 JUL 2025

जडेजा के स्पिन में फंसे पोप, अर्धशतक से चूके

दिन के आखिरी सेशन में आते ही जडेजा ने अपने पहली गेंद पर पोप को जुरेल के हाथों कैच करा दिया। पोप ने 104 गेंदों का सामना किया। वह 44 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम ने गेम में वापसी कर लिया है। 51 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 160/3

20:18 (IST)10 JUL 2025

दूसरे सेशन का हुआ समापन

दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 70 रन बनाए हैं। एक तरफ़ जहां रूट ने अपना पचासा जड़ा वहीं पोप भी अपने अर्धशतक के काफी क़रीब हैं। दूसरा सेशन खत्म होने तक इंग्लैड का स्कोर 49 ओवर के बाद 153 रन दो विकेट के नुक़सान पर है। भारतीय गेंदबाज़ लगातार विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे पर उनके हाथ सफलता नहीं लगी है।

20:13 (IST)10 JUL 2025

भारतीय गेंदबाजी में बदलाव, जडेजा-सुंदर अटैक पर

कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। जडेजा और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज़ विकेट्स लेने में असफल रहे हैं।

20:09 (IST)10 JUL 2025

पोप और रूट के बीच शतकीय साझेदारी

रूट और पोप के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। इस साझेदारी के बाद इंग्लैंड अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया और धीरे-धीरे एक बड़े स्कोर की तरफ़ बढ़ रहे हैं। रूट के बाद पोप भी अपने पचासे के क़रीब जा रहे हैं।

20:03 (IST)10 JUL 2025

रूट ने जड़ा पचासा

जो रूट ने जड़ा शानदार अर्धशतक। उन्होंने 101 गेदों पर पचासा बनाया है। उन्होंने ज्यादातर रन लेग साइड पर स्कोर किया है। 

19:53 (IST)10 JUL 2025

भारत के ख़िलाफ़ रूट के 3000 रन पूरे

भारत के ख़िलाफ़ रूट ने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। फ़िलहाल रूट 46 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:45 (IST)10 JUL 2025

अर्धशतक के क़रीब जा रहे रूट

एक तरफ़ जहां भारतीय गेंदबाज़ विकेट्स की तलाश कर रहे हैं वही दूसरी तरफ़ रूट और पोप शतकीय साझेदारी की तरह बढ़ रहे हैं। रूट ने रेड्डी की गेंद पर एक शानदार चौका लगाया है। इस चौके के साथ ही रूट का व्यक्तिगत स्कोर 42 रन का हो गया है। वह अपने अर्धशतक से केवल 8 रन दूर हैं। 43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 126/2

19:33 (IST)10 JUL 2025

भारतीय गेंदबाजों की विकेट लेने की कोशिश जारी

भारतीय टीम ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। बुमराह और सिराज की जगह रेड्डी और आकाशदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों गेंदबाज़ विकेट लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पोप और रूट धीमे-धीमे रन बना स्ट्राइक के साथ-साथ स्कोर कार्ड भी रोटेट कर रहे हैं। दोनों के बीच 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 116/2

19:11 (IST)10 JUL 2025

चोट की वजह से पंत मैदान से बाहर, जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग

उंगली में लगी चोट के कारण पंत मैच में विकेट कीपिंग नहीं करेंगे। उनकी चोट काफी गंभीर है, इसलिए उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेट कीपिंग करने ग्राउंड में आ चुके हैं। इधर भारतीय गेंदबाजों का इंग्लिश बल्लेबाजों पर क़हर जारी है। दोनों गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं। 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 101/2

18:56 (IST)10 JUL 2025

लय में दिख रहे भारतीय गेंदबाज़, पंत को लगी चोट

भारतीय गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल रही है। लंच के बाद इंग्लिश बल्लेबाजों पर अंकुश लगा रखा है। बुमराह और सिराज लगातार अच्छी गेंदबाजी कर पोप और रुट को छका रहे हैं। बुमराह की एक लेग स्टंप के बाहर की फुलर गेंद को पोप ग्लांस करने गए थे पर बीट हो गए। उस गेंद को पकड़ने के चक्कर में पंत को उंगली में चोट लग गई है। पंत को ग्लव्स पहनने में समस्या हो रही है। 

18:40 (IST)10 JUL 2025

बुमराह-सिराज कर रहे मेडन ओवर की बारिश

बुमराह और सिराज ने दोनों इंग्लिश बैटर पर शिकंजा कस रखा है। सिराज की गेंद खेलने में रुट को काफी परेशानी हो रही है। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर लगातार तीन ओवर मेडन फेंके हैं। बुमराह पोप को लगातार बीट करा रहे हैं। 28 गेंद के बाद इंग्लैंड के स्कोर में इजाफा हुआ है। 32 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 90/2

18:23 (IST)10 JUL 2025

बुमराह-सिराज की कसी हुई गेंदबाजी

बुमराह और सिराज लगातार अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि बुमारह की गेंद पर पोप ने एक चौका लगाया है पर सिराज के सामने वो काफी डिफेंसिव दिख रहे हैं। 27 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर है 89/2

17:37 (IST)10 JUL 2025

पहले सेशन का हुआ समापन

 
पहले सेशन का खेल समाप्त हो चुका है। खेल काफी धीमी रहा जिसमें अधिकतर समय गेंदबाज मेहनत करते दिखे। पहले 14 ओवर किसी तरह खेल लेने के बाद ड्रिंक्स के बाद पहले ओवर में ही नितीश रेड्डी ने दो विकेट निकाल दिए। इसके बाद लगा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी खुल जाएगी, लेकिन जो रूट और ओली पोप ने पारी संभाल लिया है। पहले सेशन में 25 ओवर में 83 रन बने हैं। पोप और रूट की साझेदारी 39 रनों की हो चुकी है। 

17:28 (IST)10 JUL 2025

बुमराह आए वापस, इंग्लैंड तेजी से हासिल कर रहा रन

 
बुमराह को वापस आक्रमण पर लाया गया है, लेकिन पहले ओवर में वह कुछ खास करते नहीं दिखे। रूट का शानदार खेल जारी है और उन्होंने आकाशदीप को चौका लगाया है। पिछले दो ओवर में 13 रन बनाकर इंग्लैंड ने रनों की गति बढ़ाई है। 23 ओवर के बाद इंग्लैंड 81/2 

17:16 (IST)10 JUL 2025

पोप और रूट के बीच पनपी साझेदारी

 
पोप ने भी अपना पहला चौका लगा दिया है। रूट के साथ मिलकर वह एक साझेदारी बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाज सात ओवर खेल चुके हैं। रेड्डी और आकाशदीप दोनों छोर से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब ये बल्लेबाज परेशान होते नहीं दिख रहे हैं। 21 ओवर के बाद इंग्लैंड 68/2 

17:09 (IST)10 JUL 2025

रूट ने पकड़ी लय, रेड्डी लगातार कर रहे बेहतरीन गेंदबाजी

 
पिछले पांच ओवरों में इंग्लैंड ने 14 रन बनाए हैं। इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि गेंद बल्ले के किनारे के एकदम करीब से निकल गई। रेड्डी लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन रूट अच्छी लय में दिख रहे हैं। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड 58/2 

16:51 (IST)10 JUL 2025

लगातार कसी हुई गेंदबाजी

 
रेड्डी के दो विकेट वाले ओवर के बाद सिराज ने मेडन ओवर डालकर बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ाया है। रेड्डी ने लगातार दूसरे ओवर में सही लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों की परीक्षा ली है। उन्हें काफी अच्छी उछाल मिल रही है। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड 45/2

16:43 (IST)10 JUL 2025

रेड्डी का डबल धमाल

 
दूसरी गेंद पर डकेट को आउट करने के बाद रेड्डी ने ओली पोप की पहली गेंद पर ही बल्ले का किनारा खोज लिया था। हालांकि, गिल कठिन कैच नहीं ले पाए। ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली को आउट करके रेड्डी ने एक ही ओवर में दो विकेट अपने नाम कर लिए। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड 44/2 

16:40 (IST)10 JUL 2025

रेड्डी ने तोड़ी साझेदारी

 
ड्रिंक्स ब्रेक के बाद भारत ने चौथे पेस विकल्प नितीश रेड्डी का रुख किया और अपनी दूसरी गेंद पर ही उन्होंने विकेट निकाल दिया। बेन डकेट के आउट होने से उनकी क्रॉली के साथ साझेदारी का अंत हुआ है। 

16:28 (IST)10 JUL 2025

क्रॉली को लगभग फंसा ले गए थे बुमराह

 
बुमराह लगातार छह ओवर डाल चुके हैं। अपने पिछले ओवर में उन्होंने क्रॉली को लगभग फंसा ही लिया था जब गेंद सीधे जाकर उनके पैड पर लगी थी। हालांकि, भारत ने रिव्यू का इस्तमेाल नहीं किया। रनों पर लगातार अंकुश लगाकर रखा गया है। 

16:20 (IST)10 JUL 2025

बुमराह का बदला गया एंड

 
आकाशदीप को रोकते हुए सिराज को आक्रमण पर लगा दिया गया है। इसी बीच बुमराह का एंड भी बदला गया है, लेकिन फिलहाल सफलता मिलती नहीं दिख रही है। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड 35/0 

16:14 (IST)10 JUL 2025

क्रॉली ने आकाशदीप को लगाए तीन चौके

क्रॉली को आखिरकार छूट मिल गई है जिसके लिए वह परेशान थे। आकाशदीप के ओवर में तीन चौके लगाकर उन्होंने अपने ऊपर के दबाव को हटाया है। इससे ये भी पता चलता है कि पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड 28/0 

16:01 (IST)10 JUL 2025

लगातार मुश्किल में दिख रहे हैं क्रॉली

 
क्रॉली को लगातार परेशान किया जा रहा है। 17 गेंदों का सामना करने के बाद वह एक रन बना सके हैं और मुश्किल में दिख रहे हैं। आकाशदीप के खिलाफ उन्होंने कदमों का इस्तेमाल भी किया है। उनकी छटपटाहट बता रही है कि वह आत्मविश्वास में नहीं हैं। छह ओवर के बाद इंग्लैंड 15/0 

15:50 (IST)10 JUL 2025

पिछले दो ओवर में रनों पर लगी रोक

 
पिछले दो ओवर भारत के लिए अच्छे घटे हैं। नई गेंद ने थोड़ी हरकत की है। बुमराह और आकाशदीप दोनों की गेंदें बल्ले का किनारा लेने के करीब पहुंची हैं। हालांकि, बल्लेबाजों को कुछ खास परेशानी होती नहीं दिख रही है। चार ओवर के बाद इंग्लैंड 9/0 

15:41 (IST)10 JUL 2025

इंग्लैंड की सजग शुरुआत

 
पिच को लेकर जितनी भी बातें हो रही थीं वो सभी पहले दो ओवर बाद ही एकदम विपरीत नजर आ रही हैं। पिच सपाट दिख रही है और गेंद में भी अधिक कैरी नहीं है। बुमराह की गेंदें कीपर ऋषभ पंत के भी आगे गिर जा रही थीं। पहले दो ओवर के बाद इंग्लैंड 8/0 

15:24 (IST)10 JUL 2025

स्टोक्स से जुड़ा अनोखा आंकड़ा

2022 में फुल-टाइम कप्तान बनाए जाने के बाद, यह सिर्फ दूसरा मौका है जब बेन स्टोक्स ने किसी घरेलू टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है। इससे पहले उन्होंने ऐसा निर्णय एजबेस्टन में एशेज 2023 के पहले टेस्ट में लिया था, जहां इंग्लैंड को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

15:20 (IST)10 JUL 2025

15:02 (IST)10 JUL 2025

इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाजी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत ने भी एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

14:41 (IST)10 JUL 2025

पिच पर हल्की घास

लॉर्ड्स की पिच पर उम्मीद के मुताबिक घास नजर आ रही है लेकिन यह काफी हल्की है। गेंदबाजों को उछाल और गति मिल सकती है लेकिन मूवमेंट की उम्मीद कम है। 

13:39 (IST)10 JUL 2025

इंग्लैंड की प्लेइंग 11, जोफ्रा आर्चर की हुई वापसी

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, ब्राइडन कार्स, शोएब बशीर
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications