Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 4th Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने हासिल की 186 रनों की बढ़त; बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद

IND vs ENG 4th Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने हासिल की 186 रनों की बढ़त; बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 25, 2025 23:14 IST

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन के सभी अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

23:14 (IST)25 JUL 2025

कल फिर मिलेंगे, शुभ रात्रि

तीसरे दिन की लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हम चौथे दिन की कवरेज लेकर फिर आएंगे। हमसे जुड़ना मत भूलिएगा। शुभ रात्रि।

23:12 (IST)25 JUL 2025

भारत के लिए निराशाजनक रहा दिन

भारत के लिए यह दिन बेहद निराशाजनक रहा। आखिरी बार टीम इंडिया के खिलाफ 500 से ज्यादा रन का स्कोर 2021 में बना था। खिलाड़ी भारी मन से मैदान से बाहर लौटे हैं। एक ऐसा दिन देखने के बाद जब इंग्लैंड ने न सिर्फ ये टेस्ट बल्कि शायद सीरीज भी भारत से छीन ली। कल गेंदबाजों की गलतियों के बाद आज पुराने गेंद के साथ वापसी करना पहले से ही एक मुश्किल चुनौती थी। पहले सत्र में गेंदबाजी बेहतर रही। लाइन पर नियंत्रण था और आसान रन ज्यादा नहीं दिए। लेकिन गेंद पुराना हो चुका था और पिच से कोई खास मदद नहीं मिल रही थी। जो रूट ने 150 रनों की पारी खेलकर टेस्ट में दूसरे सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड बनाया। सिराज और बुमराह दिन का खेल खत्म होने तक अपना खाता खोल चुके थे, लेकिन इसका कुछ खास लाभ नहीं था।

23:03 (IST)25 JUL 2025

तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त

तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। सिराज ने दिन का आखिरी ओवर डाला जिसे स्टोक्स और डॉसन ने आराम से निकाल लिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 544/7 का स्कोर बनाया है और उनके पास पहली पारी में 186 रनों की लीड हो चुकी है।

22:50 (IST)25 JUL 2025

लगातार कसी हुई गेंदबाजी

बुमराह लगातार कड़ी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके खिलाफ रन निकालना कठिन हो रहा है। जडेजा को भी आक्रमण पर लगा दिया गया है। स्टोक्स वापसी के बाद से अब तक कोई अटैकिंग शॉट नहीं खेल सके हैं। 

22:36 (IST)25 JUL 2025

सिराज का खुला खाता

आख़िरकार मोहम्मद सिराज को मिला विकेट। मियां भाई ने मारा क्रिस वोक्स को बोल्ड। 4 रन बनाकर आउट हुए वोक्स। मैदान पर लौट आए हैं बेन स्टोक्स। क्रैंप्स के चलते हुए थे रिटायर्ड हर्ट

22:34 (IST)25 JUL 2025

शुभमन गिल की वापसी

शुभमन गिल के मैदान पर ना रहने के चलते अभी तक कप्तानी कर रहे थे केएल राहुल। अब मैदान में लौट आए हैं गिल। 129 ओवर के बाद इंग्लैंड का टोटल 528/6

22:21 (IST)25 JUL 2025

22:12 (IST)25 JUL 2025

बुमराह को मिला विकेट

कुछ ख़ास नहीं कर पाए जेमी स्मिथ. सिर्फ 9 रन बनाकर हुए जसप्रीत बुमराह का शिकार। 515 के टोटल पर गिरा इंग्लैंड का छठा विकेट। कुल बढ़त 157 रन की।

22:04 (IST)25 JUL 2025

इंग्लैंड की लीड 150 के पार

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार। पहली पारी की बढ़त हुई 150 के पार। जेमी स्मिथ के साथ खेल रहे हैं लियाम डॉसन। 123 ओवर के बाद इंग्लैंड का टोटल 513/5

21:56 (IST)25 JUL 2025

21:54 (IST)25 JUL 2025

जडेजा ने किया रूट का शिकार

जो रूट आख़िरकार हुए आउट। 248 गेंदों पर 150 रन बनाकर स्टंप आउट हुए जो रूट। रविंद्र जडेजा की गेंद पर ध्रुव जुरेल का बढ़िया काम। 120 ओवर के बाद इंग्लैंड का टोटल 500/5

21:46 (IST)25 JUL 2025

जो रूट के 150

भारतीय गेंदबाजों को खूब छका रहे हैं बेन स्टोक्स। पूरे कर लिए इस पारी में 150 रन। 89 परसेंट गेंदों को मिडल कर रहे हैं रूट। टोटल कंट्रोल 94%।

21:40 (IST)25 JUL 2025

बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट

बढ़िया बैटिंग कर रहे बेन स्टोक्स को जाना पड़ा बाहर। क्रैंप्स ने बढ़ाई परेशानी। 66 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए स्टोक्स। अब आए हैं जेमी स्मिथ। 116 ओवर के बाद इंग्लैंड का टोटल 491/4

21:32 (IST)25 JUL 2025

बाउंसर के भरोसे भारत

भारतीय गेंदबाजों ने किया रणनीति में बदलाव। कुछ ओवर्स से नियमित अंतराल पर बाउंसर मार रहे हैं भारतीय गेंदबाज़। हालांकि, विकेट की तलाश अब भी है जारी। 115 ओवर के बाद इंग्लैंड का टोटल 489/4

21:18 (IST)25 JUL 2025

बेन स्टोक्स का पचासा

बेन स्टोक्स ने लगाया अपना 36वां टेस्ट अर्धशतक। भारत के खिलाफ़ बहुत मज़बूत स्थिति में इंग्लैंड। इंग्लैंड 112 ओवर के बाद 470/4

21:05 (IST)25 JUL 2025

इंग्लैंड की लीड 100 पार

इंग्लैंड ने 100 रन की लीड ले ली है। भारत के लिए खतरा बन चुके हैं बेन स्टोक्स और जो रूट। विकेट के लिए तरसते गेंदबाज। स्टोक्स अपने अर्धशतक से 4 रन दूर। 108 ओवर के बाद इंग्लैंड 458/4

20:56 (IST)25 JUL 2025

शतकीय साझेदारी

इंग्लैंड की स्थिति मज़बूत। जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी। पांचवें विकेट के लिए जोड़े महत्वपूर्ण 103 रन। इंग्लैंड 450 पार

20:51 (IST)25 JUL 2025

अर्धशतक के करीब जा रहे कप्तान स्टोक्स

कप्तान बेन स्टोक्स अपने 36वें अर्धशतक से 9 रन दूर हैं। जो रूट के साथ मिलकर उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी कर ली है। 105 ओवर के बाद इंग्लैंड 443/4 

20:41 (IST)25 JUL 2025

टी ब्रेक ओवर

तीसरे दिन का आखिरी सत्र शुरू। जसप्रीत बुमराह ने डाला पहला ओवर। स्टोक्स 38 रन और रूट 123 रन बनाकर अभी भी क्रिज पर मौजूद। भारत की विकेट की तलाश जारी।

20:16 (IST)25 JUL 2025

टी ब्रेक

तीसरे दिन का दूसरा सेशन दोनों टीमों के लिए मिला जुला रहा। वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। जो रूट ने 38वां टेस्ट शतक लगाया। इसके साथ ही वह रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। भारत एक बार फिर विकेट के लिए तरसता रहा। इंग्लैंड ने 75 रन की बढ़त बना ली है। चायकल तक मेजबान टीम 433/4

20:11 (IST)25 JUL 2025

दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने रूट

टेस्ट क्रिकेट में रन के मामले में जो रूट ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। तेंदुलकर ने 15921 रन बनाए हैं। रूट के नाम 13379 रन हो चुके हैं वहीं पोंटिंग ने 13378 रन बनाए हैं।

20:06 (IST)25 JUL 2025

20:00 (IST)25 JUL 2025

टी के बाद एक्शन में होंगे बुमराह

भारतीय टीम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुमराह परेशानी में दिखे थे और मैदान से बाहर भी गए थे। अब वह मैदान पर लौट तो चुके हैं, लेकिन चायकाल से पहले गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इसी बीच मोहम्मद सिराज भी मैदान से बाहर जा चुके हैं। वह भी काफी थके नजर आ रहे थे।

19:55 (IST)25 JUL 2025

पनप रही साझेदारी

जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स के बीच 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों को पांचवें विकेट के लिए पनप रही इस साझेदारी को तोड़ना होगा। 99 ओवर के बाद इंग्लैंड 424/4

19:44 (IST)25 JUL 2025

मैदान के बाहर बुमराह

नई गेंद से केवल एक ओवर फेंकने के बाद जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए थे जिसमें एक चौके के साथ एक नो बॉल भी शामिल था।

19:39 (IST)25 JUL 2025

19:39 (IST)25 JUL 2025

जो रूट का शतक

इंग्लैंड के पूरे हुए 400 रन। जो रूट ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक।180 गेंद खेलकर बनाए 105 रन। इसके साथ ही जड़े 12 चौके। जो रूट का भारत के ख़िलाफ यह 12वां शतक है। 96 ओवर के बाद इंग्लैंड 409/4

19:24 (IST)25 JUL 2025

19:23 (IST)25 JUL 2025

रूट को छका रहे सिराज

93वें ओवर में पिच में दिख रही अधिक उछाल। जो रूट को लगातार छका रहे मोहम्मद सिराज। मियां भाई द्वारा शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन। ओवर की पांचवीं गेंद पर बाल-बाल बचे रूट। सिराज का मेडन ओवर। इंग्लैंड 36 रन आगे

19:16 (IST)25 JUL 2025

19:15 (IST)25 JUL 2025

नई गेंद से बुमराह

नई गेंद से 92वां ओवर डाल रहे जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स ने जड़ा चौका। बुमराह द्वारा डाली गई पांचवी गेंद नो बॉल। इस ओवर में दिए 11 रन। 98 रन पर पहुंचे जो रूट। इंग्लैंड 36 रन से आगे

19:04 (IST)25 JUL 2025

शतक के क़रीब जो रूट

जो रूट 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अपने 38वें टेस्ट शतक से केवल 7 रन दूर हैं। इससे पहले बेन डकेट 94 रन और जैक क्रॉली 84 रन बनाकर आउट हुए हैं।

19:01 (IST)25 JUL 2025

18:59 (IST)25 JUL 2025

इंग्लैंड ने ली लीड

दूसरे सेशन में दो विकेट जल्दी खोने के बाद इंग्लैंड ने लीड ले ली है। वह 10 रन से आगे हैं। हैरी ब्रूक के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद हैं। 89 ओवर के बाद इंग्लैंड 368/4

18:54 (IST)25 JUL 2025

नो बाउंड्री

भारतीय गेंदबाजों ने कसा मेजबान पर शिकंजा। 59 गेंद से नहीं आई एक भी बाउंड्री। 88 ओवर के बाद इंग्लैंड 363/4

18:43 (IST)25 JUL 2025

इंग्लैंड मात्र 1 रन पीछे

84 ओवर में इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। वह भारत के टोटल से केवल एक रन दूर है। 

18:36 (IST)25 JUL 2025

18:33 (IST)25 JUL 2025

सुंदर की 'सुंदर' गेंदबाजी

लंच के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने जैसे मैनचेस्टर की हवा ही बदल दी है। पहले सेट बैटर ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब ध्रुव जुरेल के हाथों हैरी ब्रूक को कराया स्टंप। उन्होंने केवल 3 रन बनाए। 81 ओवर के बाद इंग्लैंड 349/4

18:25 (IST)25 JUL 2025

18:21 (IST)25 JUL 2025

सुंदर ने दिलाई सफलता

ओली पोप के रूप में इंग्लैंड ने खोया तीसरा विकेट। वॉशिंगटन सुंदर ने कराया स्लिप में के एल राहुल के हाथों कैच। 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे पोप। इंग्लैंड 77 ओवर के बाद 341/3

18:16 (IST)25 JUL 2025

दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सेशन के पहले ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 3 रन। दूसरे ओवर में एक चौके साथ बने 6 रन। 76 ओवर के बाद भारत के टोटल से 17 रन दूर इंग्लैंड।

17:32 (IST)25 JUL 2025

बेहद मज़बूत स्थिति में इंग्लैंड

जो रूट और ओली पोप के बीच हो चुकी है 135 रन की साझेदारी। लंच तक 332 पर पहुंचा इंग्लैंड। भारत के टोटल से बस 26 रन पीछे। ओली पोप 70 और जो रूट हैं 63 रन पर नाबाद। पूरे सत्र में एक भी विकेट नहीं ले पाया भारत।

17:23 (IST)25 JUL 2025

सचिन के क़रीब पहुंचे जो रूट

जो रूट ने बनाया एक और रिकॉर्ड। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे रूट। टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं 67 पचासे और 37 शतक। नंबर एक पर मौजूद सचिन के नाम हैं 51 शतक और 68 अर्धशतक।

17:17 (IST)25 JUL 2025

17:14 (IST)25 JUL 2025

जो रूट का अर्धशतक

विकेट की तलाश में कप्तान शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर को पकड़ाई गेंद। सुंदर की दूसरी गेंद पर जो रूट ने जड़ा चौका। तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर इसी ओवर में पूरा किया अपना 67वां टेस्ट अर्धशतक

17:11 (IST)25 JUL 2025

इंग्लैंड 300 पार

जो रूट और ओली पोप की शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर हुआ 300 पार। 41 रन बनाकर रूट और 61 रन बनाकर पोप क्रीज पर मौजूद। भारत द्वारा दी गई लीड से केवल 53 रन दूर इंग्लैंड।

17:04 (IST)25 JUL 2025

ओली पोप का अर्धशतक

6 छक्कों के साथ पोप ने पूरा किया अपना 16वां टेस्ट पचासा। जो रूट के साथ मिलकर कर चुके 93 रन की साझेदारी। 39 रन बनाकर खेल रहे रूट बना सकते हैं अपना 67वें टेस्ट अर्धशतक। 66 ओवर के बाद इंग्लैंड 292/2
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications