Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद; भारत 137 रन से पीछे

IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद; भारत 137 रन से पीछे

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 26, 2025 23:19 IST

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन के सभी अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

23:19 (IST)26 JUL 2025

शुभ रात्रि

चौथे टेस्ट की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। आखिरी दिन का खेल काफी रोमांचक होने वाला है। इसकी लाइव कवरेज लेकर हम कल आपके साथ जुड़ेंगे। शुत्र रात्रि।

23:17 (IST)26 JUL 2025

राहुल और गिल की साझेदारी ने भारत को दी उम्मीद

चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ। राहुल और गिल नाबाद पवेलियन लौटे हैं और दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इन दोनों ने 62 ओवर से ज्यादा तक इंग्लिश गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 174 रन की अविजित साझेदारी की। टेस्ट बचाने का लक्ष्य अभी भी दूर है, लेकिन कम से कम इन दो खिलाड़ियों ने भारतीय फैंस को असंभव को संभव मानने की एक उम्मीद तो दी है। जब दोनों ने साझेदारी शुरू की थी, स्कोर 0 पर 2 विकेट था। 

23:05 (IST)26 JUL 2025

चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त

चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है और अब भारत की स्थिति अच्छी दिख रही है। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। हालांकि, अब भी वे 137 रन से पीछे हैं। राहुल 87 और गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। 

22:56 (IST)26 JUL 2025

स्टोक्स का गेंदबाजी नहीं कर पाना इंग्लैंड को खल रहा

भारतीय बल्लेबाज अब दिन का खेल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं जिसमें अब कुछ ही मिनट बचे हैं। स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग की समस्या इंग्लैंड को काफी खल रही है। मजबूरी में उन्हें रूट से गेंदबाजी करानी पड़ रही है। 

22:46 (IST)26 JUL 2025

राहुल ने लगाए दो चौके

राहुल ने वोक्स के ओवर में दो चौके जड़े हैं। रन बनाने का कोई भी मौका वह चूक नहीं रहे हैं। दोनों ही चौके विकेट के पीछे कट शॉट पर आए हैं। गिल ने भी एक चौका लगाया है और यह साझेदारी लगातार इंग्लैंड को परेशान कर रही है। 58 ओवर के बाद भारत 164/2

22:34 (IST)26 JUL 2025

इंडिया के 150 रन पूरे

शुभमन गिल और केएल राहुल की साझेदारी पहुंची 150 पर। सवा चार घंटे से लगातार बैटिंग कर रहे हैं दोनों। शुभमन 71 और राहुल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। 55 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150/2

22:26 (IST)26 JUL 2025

बॉलिंग पर आए जो रूट

केएल राहुल और शुभमन गिल का दमदार डिफेंस जारी। विकेट के लिए परेशान हुए अंग्रेज़। बेन स्टोक्स ने गेंद थमाई जो रूट को। गिल-राहुल ने आसानी ने निकाला ये भी ओवर। 54 ओवर के बाद भारत 148/2

22:15 (IST)26 JUL 2025

स्टोक्स ने नहीं लिया रिव्यू

51वें ओवर डाल रहे लियाम डॉसन की चौथी गेंद पर लेग बिफोर की ज़ोरदार अपील। पर अंपायर असंतुष्ट। कप्तान बेन स्टोक्स ने नहीं लिया रिव्यू। भारत 171 रन पीछे।

22:09 (IST)26 JUL 2025

मेजबान को विकेट की तलाश

इंग्लैंड के गेंदबाज के एल राहुल और शुभमन गिल के बीच चल रही साझेदारी को तोड़ने की लगातार कर रहे कोशिश पर असफल। राहुल ने बनाए 62 रन वहीं शुभमन गिल के नाम 67 रन हैं। 50 ओवर के बाद भारत 138/2

21:50 (IST)26 JUL 2025

आर्चर को कर रहे टार्गेट

के एल राहुल कर रहे जोफ्रा आर्चर को टार्गेट। 44वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने एक चौका लगाया। यह ओवर आर्चर ने डाला था। 46वें ओवर में दो चौके लगे जिसमें से एक राहुल और दूसरा शुभमन गिल ने लगाया। जोफ्रा के इस ओवर में आए 9 रन। भारत का स्कोर 131/2

21:45 (IST)26 JUL 2025

डॉसन का मेडन ओवर

45वां ओवर मेडन रहा। लियाम डॉसन की 6 गेंदों को कप्तान शुभमन गिल ने खेला डॉट। भारत 189 रन पीछे।

21:37 (IST)26 JUL 2025

21:36 (IST)26 JUL 2025

राहुल का अर्धशतक

के एल राहुल ने अपने टेस्टर करियर का 19वां और इंग्लैंड के ख़िलाफ 5वां अर्धशतक जड़ दिया है। 3 चौकों की मदद से उन्होंने 143 गेंद में 51 रन बनाए हैं।

21:31 (IST)26 JUL 2025

मैनचेस्टर में हैप्पी आवर्स

बाकी दो सेशन के मुकाबले तीसरा सेशन काफी धीमा रहा। भारत के खाते में 132 बॉल बाद चौका आया। 42वां ओवर डाल रहे जोफ्रा आर्चर के ओवर में आए दो चौके। के एल राहुल अपने अर्धशतक से केवल एक रन दूर। भारत 196 रन पीछे।

21:21 (IST)26 JUL 2025

21:18 (IST)26 JUL 2025

भारत ने छुआ 100 का आंकड़ा

भारत का टोटल स्कोर 100 रन हो चुका है। साथ ही के एल राहुल और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। गिल 57 और राहुल 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 39 ओवर के बाद भारत 100/2

21:08 (IST)26 JUL 2025

21:07 (IST)26 JUL 2025

तीसरा सेशन रहा स्लो

टी ब्रेक के बाद 8 ओवर फेंके जा चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने केवल 11 रन बनाए हैं। 37 ओवर के बाद भारत 213 रन पीछे।

20:48 (IST)26 JUL 2025

100 रन के क़रीब भारत

शुरुआती दो झटकों से उबर रही भारतीय टीम 100 रन के टोटल से केवल 6 रन दूर है। राहुल ने 36 रन और शुभमन गिल ने बनाए 54 रन। 32 ओवर के बाद भारत 94/2

20:38 (IST)26 JUL 2025

20:37 (IST)26 JUL 2025

आखिरी सत्र का खेल शुरू

टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। क्रिस वोक्स कर रहे गेंदबाजी। भारत 223 रन पीछे।

20:18 (IST)26 JUL 2025

वापसी कर रहा है भारत

मैनचेस्टर टेस्ट में चौथे दिन चायकाल तक भारत ने 2 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल 52 और केएल राहुल 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 311 रन की लीड ली थी। जवाब में भारत ने लंच ब्रेक से पहले बिना रन स्कोर किए 2 विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हुए।

20:14 (IST)26 JUL 2025

शुभमन गिल ने जड़ा पचासा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक। इंग्लैंड के ख़िलाफ यह उनका चौथा अर्धशतक है। बिना रन जोड़े दो विकेट खोने के बाद धीरे-धीरे वापसी कर रही है टीम इंडिया। टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 86/2

20:00 (IST)26 JUL 2025

डॉसन ने छोड़ा गिल का कैच

46 रन के पर्सनल स्कोर पर लियाम डॉसन ने छोड़ा शुभमन गिल का कैच। ब्रायडन कार्स के इस ओवर में लगातार दो नो बॉल फेंका। 25 ओवर के बाद भारत 76/2

19:50 (IST)26 JUL 2025

इंग्लैंड ने खोया रिव्यू

23वां ओवर फेंक रहे ब्रायडन कार्स ने तीसरी गेंद पर की लेग बिफोर की अपील। कप्तान बेन स्टोक्स ने लिया रिव्यू। टीवी अंपायर ने बताया मिसिंग लेग। इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू। 23 ओवर के बाद भारत 68/2

19:34 (IST)26 JUL 2025

अर्धशतक के क़रीब गिल

कप्तान शुभमन गिल खेल रहे कप्तानी पारी। ख़राब गेंद को पहुंचा रहे ब्राउंड्री पार। अपने 8वें टेस्ट अर्धशतक से केवल 5 रन दूर। 20 ओवर के बाद भारत 244 रन पीछे।

19:25 (IST)26 JUL 2025

हाथ खोल रहे कप्तान गिल

जोफ्रा आर्चर के ओवर में कप्तान शुभमन गिल ने लगाए बैक-टू-बैक दो चौके। भारत के लिए बढ़िया ओवर जिससे आए 9 रन। 42 गेंद में गिल ने बनाए 39 रन। 17 ओवर के बाद भारत 60/2

19:18 (IST)26 JUL 2025

19:17 (IST)26 JUL 2025

गिल-राहुल की अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और के एल राहुल ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। भारत 261 रन पीछे।

19:07 (IST)26 JUL 2025

19:04 (IST)26 JUL 2025

हाथ खोल रहे गिल-राहुल

12वां ओवर ब्रायडन कार्स ने डाला जिसमें शुभमन गिल ने लगातार दो शानदार चौके जड़े। 13वें ओवर में सीधे बल्ले से खेल के एल राहुल ने गेंद को किया बाउंड्री पार। राहुल ने बनाए 13 रन और गिल ने बनाए 26 रन। 13 ओवर के बाद भारत 40/2

18:55 (IST)26 JUL 2025

बाल-बाल बचे राहुल

11वें ओवर में क्रिस वोक्स ने एक नो बॉल डाली। ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल का लगाया चौका। पांचवीं गेंद पर वोक्स ने की लेग बिफोर की अपील। बॉल राहुल के पैड के ऊपरी हिस्से से टकराई। अंपायर असंतुष्ट। इंग्लैंड ने नहीं लिया रिव्यू। भारत 283 रन पीछे।

18:44 (IST)26 JUL 2025

गिल ने जड़े दो चौके

क्रिस वोक्स के ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर कप्तान शुभमन गिल ने लगाए चौके। चौथी गेंद पर वोक्स ने की लेग बिफोर की अपील। अंपायर असंतुष्ट। 18 गेंद खेलकर गिल ने बनाए 13 रन। 9 ओवर के बाद भारत 289 रन पीछे।

18:39 (IST)26 JUL 2025

आर्चर का मेडन ओवर

8वां ओवर फेंक रहे जोफ्रा आर्चर ने नहीं दिए एक भी रन। 31 गेंद खेलकर के एल राहुल ने बनाए 9 रन। 8 ओवर के बाद भारत 14/2

18:29 (IST)26 JUL 2025

पारी का पहला चौका

के एल राहुल ने छठे ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका जड़ा। 21 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।  भारत 301 रन पीछे।

18:24 (IST)26 JUL 2025

18:18 (IST)26 JUL 2025

इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू

दूसरे सेशन में गेंदबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद पर लेग बिफोर की अपील। आर्चर काफी श्योर थे कि गेंद पहले गिल के पैड पर लगी है। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को रिव्यू लेने पर किया मजबूर। थर्ड अंपायर ने बताया नॉट आउट। 4 ओवर के बाद भारत 3/2

18:12 (IST)26 JUL 2025

लंच के बाद खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। मेजबान टीम ने कसा शिकंजा। दो विकेट के नुक़सान पर भारत ने बनाए केवल 1 रन। क्रीज पर हैं शुभमन गिल और के एल राहुल।

17:32 (IST)26 JUL 2025

बुरे हाल में इंडिया

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का पहला सेशन खत्म। इंग्लैंड के स्कोर से अभी भी 310 रन पीछे है भारत। पहले ही ओवर में टीम ने खो दिए थे दो विकेट। क्रिस वोक्स ने लगातार गेंदों पर लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के विकेट्स। लंच तक भारत का स्कोर 1/2

17:24 (IST)26 JUL 2025

17:23 (IST)26 JUL 2025

17:22 (IST)26 JUL 2025

भारत ने खोए 0 पर दो विकेट

क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में भारत को दिए दो झटके। बिना खाता खोले आउट हुए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन। यशस्वी का कैच गया जो रूट के खाते में जबकि हैरी ब्रूक ने पकड़ा साई सुदर्शन का कैच। भारत 0/2

17:09 (IST)26 JUL 2025

खत्म हुई इंग्लैंड की पारी

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 669 रन। जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने जोड़े 141 रन। जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप ने भी जड़े थे पचासे। पहली पारी के आधार पर 311 रन से आगे है इंग्लैंड। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले। वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को मिले 2-2 विकेट। मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज के नाम रही 1-1 सफलता।

17:05 (IST)26 JUL 2025

17:02 (IST)26 JUL 2025

आउट हुए बेन स्टोक्स

आख़िरकार गिरा बेन स्टोक्स का विकेट। रवींद्र जडेजा को मिली सफलता। तेजी से रन जोड़ने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर साई सुदर्शन को कैच थमा बैठे स्टोक्स। 141 रन जोड़कर हुए आउट। इंग्लैंड का टोटल 658/9
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications