Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • GT vs RR Highlights IPL 2025 : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को दी 58 रन से करारी शिकस्त, जीत के साथ ही टेबल टॉपर बनी शुभमन की सेना

GT vs RR Highlights IPL 2025 : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को दी 58 रन से करारी शिकस्त, जीत के साथ ही टेबल टॉपर बनी शुभमन की सेना

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 09, 2025 23:52 IST

GT vs RR: IPL 2025 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:52 (IST)9 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग पर फिलहाल इतना ही। आईपीएल के 18वें एडिशन में मैचों का सिलसिला जारी है। हम एक बार फिर से आपके साथ गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच में जुड़ेंगे। तो पल-पल की अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद 

23:50 (IST)9 APR 2025

साई सुदर्शन बने प्लेयर ऑफ द मैच

गुजरात टाइटंस के लिए एक बार फिर कमाल की पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने इस मैच में 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली। 

23:31 (IST)9 APR 2025

गुजरात के गेंदबाजों ने मचाया गदर

गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 217 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की और राजस्थान के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। तो वहीं साई किशोर और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके। खेजरोलिया, अरशद और सिराज को भी 1-1 सफलता। 

23:28 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स की पारी 159 पर ढेर

आईपीएल के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और रॉयल्स की पारी 19.2 ओवर में 159 रन पर समेटी। 

23:24 (IST)9 APR 2025

19 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 159/9

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19 ओवर खत्म हो चुके हैं। जहां टीम ने 9 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। अब मैच में महज औपचारिकता बची है। 

23:19 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 18 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन

राजस्थान रॉयल्स की हार तय हो चुकी है। जहां पारी के 18वें ओवर में सिर्फ 2 रन आए। अब स्कोर 9 विकेट पर 154 रन हुआ। जीत के लिए 12 गेंद में 64 रन की जरूरत।

23:14 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स को लगा 9वां झटका

गुजरात टाइटंस के 218 रन के टारगेट का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स ने 9वां विकेट खो दिया है। तुषार देशपांडे को साई किशोर ने चलता कर 150 के स्कोर पर 9वां झटका दिया। 17 ओवर के बाद स्कोर 152 पर 9 विकेट हुआ। 

23:10 (IST)9 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा ने शिमरन हेटमायर को भी किया चलता

गुजरात टाइटंस अब जीत के करीब पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स को शिमरन हेटमायर के रूप में 8वां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरी सफलता हासिल की। 16 ओवर में रॉयल्स का स्कोर 145 रन पर 8 विकेट 

23:07 (IST)9 APR 2025

जोफ्रा आर्चर को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट

राजस्थान रॉयल्स को सांतवां झटका लगा है। जहां जोफ्रा आर्चर को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर दिया। राजस्थान रॉयल्स को 144 रन के स्कोर पर 7वां विकेट खोया। 

23:04 (IST)9 APR 2025

15 ओवर में रॉयल्स का स्कोर 139 के स्कोर पर 6 विकेट

राजस्थान रॉयल्स के लिए अब धीरे-धीरे मैच हाथ से निकलता दिख रहा है। 15 ओवर में टीम ने 139 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। 

22:58 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 127 रन

राजस्थान रॉयल्स पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में हार का खतरा मंडराने लगा है। जहां टीम ने 14 ओवर में 127 रन के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं। अब शिमरन हेटमायर के रूप में टीम की आखिरी उम्मीद

22:53 (IST)9 APR 2025

राशिद खान ने शुभम दुबे को लौटाया पवेलियन

गुजरात टाइटंस ने इस मैच में पूरी तरह से पकड़ बना ली है। जहां 14वें ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए शुभम दुबे भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें राशिद खान ने चलता किया। राजस्थान रॉयल्स को 119 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा। 

22:49 (IST)9 APR 2025

13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 119 पर 5

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 13 ओवर खत्म हो चुके हैं। जहां टीम ने 5 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। शिमरन हेटमायर और शुभम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स को अब 42 गेंद में 99 रन की जरूरत है। 

22:47 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स की टूटी उम्मीदें, संजू हुए आउट

राजस्थान रॉयल्स की टीम की जीत की उम्मीदें अब टूटती दिख रही  है। कप्तान संजू सैमसन को पारी के 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने साई किशोर के हाथों कैच कराया। राजस्थान ने 116 रन पर 5 विकेट खोए। संजू ने 28 गेंद में 41 रन बनाए। 

22:44 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 115 रन

राजस्थान रॉयल्स की लड़खड़ाती पारी को संजू सैमसन और शिमरन हेटमायर संभाल रहे हैं। दोनों ने टीम को 12 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया है। 

22:39 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स के 11 ओवर में 100 रन पूरे

राजस्थान रॉयल्स ने गिरते-पड़ते सही लेकिन 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। 11वें ओवर में संजू सैमसन ने कुलवंत खेजरोलिया को आड़े हाथ लिया। अब रॉयल्स का स्कोर 11 ओवर में 101 पर 4 हो गया है। 

22:33 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 4 विकेट पर बनाए 85 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर खत्म होने के बाद 4 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। अब रॉयल्स की पूरी उम्मीदें संजू सैमसन और शिमरन हेटमायर पर आ टिकी हैं। 

22:30 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स मुश्किल में, 9 ओवर में 74/4

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 9 ओवर खत्म हो गए हैं। टीम ने 4 विकेट पर 74 रन बना डाले हैं। अब जीत के लिए 66 गेंद में 144 रन की जरूरत है। 

22:27 (IST)9 APR 2025

8 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 69/4

राजस्थान रॉयल्स की टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। टीम ने 8 ओवर में 69 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन और शिमरन हेटमायर मौजूद हैं। 

22:23 (IST)9 APR 2025

ध्रुव जुरेल भी निपटे, राशिद खान ने भेजा पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स की पारी पूरी तरह से मुश्किल में आ गई है। रियान पराग के आउट होने के बाद खेलने आए ध्रुव जुरेल भी 8वें ओवर में राशिद खान का शिकार बने। जुरेल सिर्फ 5 रन बना सके। रॉयल्स ने 68 रन पर खोए 4 विकेट। 

22:21 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स ने 7 ओवर में खोए 3 विकेट

राजस्थान रॉयल्स एक पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा कर रही है। लेकिन 7 ओवर में ही 65 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। अब पूरी उम्मीदें संजू सैमसन पर आ गई हैं। 

22:20 (IST)9 APR 2025

कुलवंत खेजरोलिया ने रियान पराग को किया आउट

संजू सैमसन के साथ रियान पराग कमाल की लय में दिख रहे थे। लेकिन पावरप्ले के बाद अगले ही ओवर में रियान पराग को कुलवंत खेजरोलिया ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। पराग ने 14 गेंद में 26 रन बनाए। राजस्थान को 60 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 

22:12 (IST)9 APR 2025

पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1 विकेट पर 57 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट जल्दी खोने के बाद तेज तर्रार बल्लेबाजी की है। टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और रियान पराग की जोड़ी अच्छी लय में दिख रही है। 

22:08 (IST)9 APR 2025

रॉयल्स की छठे ओवर में पूरी हुई फिफ्टी

राजस्थान रॉयल्स ने छठे ओवर की पहली गेंद पर पचास रन पूरे कर दिए हैं। रियान पराग ने प्रसिद्ध कृष्णा की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम का पचाया पूरा किया। 

22:07 (IST)9 APR 2025

राजस्थान का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। पहले दो विकेट 12 रन पर गिरने के बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने पारी को कुछ हद तक संभाला है। 

22:01 (IST)9 APR 2025

चौथे ओवर में संजू सैमसन का जलवा

राजस्थान रॉयल्स ने 12 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। लेकिन पारी के चौथे ओवर में अरशद खान के खिलाफ संजू सैमसन ने काउंटर अटैक किया और 2 चौके 1 छक्का लगाया। राजस्थान ने इस ओवर में 16 रन लिए। स्कोर 4 ओवर के बाद 2 विकेट पर 34 रन हुआ। 

21:58 (IST)9 APR 2025

3 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 18 रन पर खोए 2 विकेट

राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किल में दिख रही है। टीम ने 3 ओवर में सिर्फ 18 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। संजू सैमसन और रियान पराग क्रीज पर मौजूद। 

21:54 (IST)9 APR 2025

नितीश राणा को सिराज ने निपटाया

गुजरात टाइटंस के लिए इस पारी में कमाल की शुरुआत हुई है। पारी के तीसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने नितीश राणा को खेजरोलिया के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। रॉयल्स की टीम ने 12 के स्कोर पर ही दूसरा विकेट खोया। 

21:52 (IST)9 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स 2 ओवर में 12 रन पर 1 विकेट

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस हाई स्कोरिंग रन चेज में अच्छी शुरुआत नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में यशस्वी का विकेट खो दिया। रॉयल्स 2 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन बनाए हैं। 

21:50 (IST)9 APR 2025

राजस्थान को लगा बड़ा झटका

राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत हुई है। दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को अरशद खान ने पवेलियन भेज दिया। 10 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। यशस्वी ने सिर्फ 6 रन बनाए। 

21:44 (IST)9 APR 2025

मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में बने 9 रन

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में ठीक शुरुआत हुई है। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहले ओवर में मोहम्मद सिराज को 9 रन लिए। 

21:40 (IST)9 APR 2025

संजू-यशस्वी ने की पारी शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने 218 रन का टारगेट दिया है। इसके जवाब में टीम के लिए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। 

21:25 (IST)9 APR 2025

गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया 217 रन का स्कोर

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर  217 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। गुजरात के लिए  आखिरी कुछ ओवर्स में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने तेज तर्रार बैटिंग की। राहुल तेवतिया 12 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात ने आखिरी 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 72 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स को मिला 218 रन का लक्ष्य 

21:17 (IST)9 APR 2025

देशपांडे ने राशिद को भी किया चलता

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने राशिद खान की छोटी कैमियो पारी खत्म की। गुजरात टाइटंस ने छठा विकेट खोया। राशिद का जायसवाल ने कमाल का कैच लिया। गुजरात ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। 

21:15 (IST)9 APR 2025

राशिद खान ने बल्ले से दिखायी धमक

गुजरात टाइटंस के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने बल्ले से धमक दिखायी और पारी के 19वें ओवर में आते ही छक्का-चौका लगाया। गुजरात टाइटंस का स्कोर 200 के पार हुआ। 

21:14 (IST)9 APR 2025

साई सुदर्शन की पारी को देशपांडे ने की खत्म

गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार पारी खेलकर 19वें ओवर में तुषार देशपांडे का शिकार बने। सुदर्शन का संजू सैमसन ने विकेट के पीछे बढ़िया कैच लिया। गुजरात को 187 पर 5वां झटका लगा। साई ने 53 गेंद में 82 रन बनाए। 

21:11 (IST)9 APR 2025

18 ओवर में गुजरात टाइटंस का स्कोर- 187/4

गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और राहुल तेवतिया की जोड़ी मैदान में मौजूद है। जोफ्रा आर्चर का शानदार स्पेल खत्म हुआ। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर गिल का विकेट लिया। 

21:05 (IST)9 APR 2025

17वें ओवर में साई सुदर्शन ने खोले हाथ

ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने संदीप शर्मा के खिलाफ 17वें ओवर में काउंटर अटैक किया। जहां उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। गुजरात टाइटंस का स्कोर 17 ओवर के बाद 4 विकेट पर 176 रन हुआ। साई सुदर्शन 80 रन पर बैटिंग कर रहे हैं। 

21:02 (IST)9 APR 2025

संदीप शर्मा ने रदरफोर्ड को किया चलता

संदीप शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स को चौथी सफलता दिलायी। उन्होंने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर शेरफन रदरफोर्ड को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। गुजरात टाइटंस को 163 रन पर लगा चौथा झटका

21:00 (IST)9 APR 2025

20:59 (IST)9 APR 2025

रदरफोर्ड ने आते ही लगाया छक्का

शाहरुख खान के आउट होने के बाद खेलने आए शेरफन रदरफोर्ड ने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया। 

20:58 (IST)9 APR 2025

महीश तीक्षणा ने दिलाई तीसरी सफलता

रॉयल्स के फिरकी गेंदबाज महीश तीक्षणा ने राजस्थान रॉयल्स को तीसरी सफलता दिलायी। उन्होंने खतरनाक दिख रहे शाहरुख खान को संजू सैमसन के हाथों स्टंप कराया। गुजरात टाइटंस ने 156 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। शाहरुख खान ने 20 गेंद में 36 रन बनाए। 

20:55 (IST)9 APR 2025

गुजरात टाइटंस के 150 रन पूरे

गुजरात टाइटंस ने पारी के 16वें ओवर में 150 के पार स्कोर कर लिया है। साई सुदर्शन और शाहरुख खान डटे हुए हैं। 

20:55 (IST)9 APR 2025

संदीप शर्मा के सामने साई सुदर्शन का संघर्ष

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन संदीप शर्मा के सामने वो संघर्ष करते हैं। उन्होंने अब तक संदीप के खिलाफ 25 गेंद में 19 रन ही बनाए हैं। 

20:53 (IST)9 APR 2025

संदीप शर्मा ने 15वें ओवर में खर्च किए सिर्फ 5 रन

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने पारी का 15वां ओवर कमाल का किया। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 सिंगल दिए। गुजरात का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications