Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • LSG vs PBKS Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने LSG को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, छक्के के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूरा किया अर्धशतक

LSG vs PBKS Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने LSG को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, छक्के के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूरा किया अर्धशतक

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 02, 2025 00:31 IST

LSG vs PBKS: IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

00:31 (IST)2 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग से जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे कल यानी 02 अप्रैल, बुधवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के मैच का लाइव अपडेट लेकर फिर हाजिर होंगे। 

23:05 (IST)1 APR 2025

प्रभसिमरन सिंह रहे प्लेयर ऑफ द मैच

प्रभसिमरन सिंह को 34 गेंदों में 69 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। उन्होंने 202 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े। 





22:58 (IST)1 APR 2025

2025 में पंजाब ने IPL के पहले दो मैचों में जीत दर्ज की

पंजाब किंग्स ने इन सीजन में अपने पहले दो मैच जीते

2014

2017

2023

2025

22:53 (IST)1 APR 2025

22:48 (IST)1 APR 2025

कप्तान का अर्धशतक और जीत आई एकसाथ

17वें ओवर की पहली गेंद डॉट रही। कप्तान श्रेयस अय्यर अपने अर्धशतक से 4 रन दूर थे। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 8 विकेट से 22 गेंदें बाकी रहते हुए शानदार जीत दिलाई। 

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में आरसीबी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

22:40 (IST)1 APR 2025

शार्दुल ठाकुर पर नेहल वढेरा ने बरपाया कहर

0, 0, 6, 6, 4, 0

नेहल वढेरा ने शार्दुल ठाकुर के स्पेल के तीसरे ओवर में अपने बल्ले से कहर बरपाया है। नेहल 43 और श्रेयस 46 रन पर खेल रहे हैं। जीत से एक कदम दूर पंजाब किंग्स। पजाब का स्कोर 171/2

22:37 (IST)1 APR 2025

प्रभसिमरन सिंह ने तोड़ा सुनील नारेन का रिकॉर्ड

23 गेंदों पर 50 रन के साथ पंजाब के प्रभसिमरन सिंह ने लखनऊ में सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक जड़ा है

27 गेंदों पर 50 रन के साथ केकेआर के सुनील नारेन के नाम लखनऊ में दूसरा सबसे तेज शतक अर्धशतक है

22:33 (IST)1 APR 2025

अर्धशतक के करीब कप्तान श्रेयस अय्यर

आवेश खान के स्पेल के तीसरे ओवर से एक चौके और एक छक्के के साथ कुल 12 रन आए हैं। श्रेयस 45 ओर नेहल 27 रन पर खेल रहे हैं। 15 समाप्त पंजाब 155/2

22:31 (IST)1 APR 2025

जीत से 35 रन दूर पंजाब

14वें ओवर से नेहल वढेरा के 2 छक्के और 1 चौके की बदौलत कुल 16 रन आए हैं। नेहल वढेरा 26 और श्रेयस 35 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब 143/2

22:27 (IST)1 APR 2025

दिग्वेश सिंह राठी का स्पेल समाप्त

दिग्वेश सिंह राठी के स्पेल के आखिरी ओवर से एक चौके के साथ कुल 7 रन आए। 13 समाप्त पंजाब 127 पर 2 विकेट

22:23 (IST)1 APR 2025

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए नेहल वढेरा

नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नेहल वढेरा आए हैं। नेहल वढेरा 8 और कप्तान श्रेयस अय्यर 30 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 12वें ओवर से 4 रन आए और पंजाब का स्कोर 120/2

22:20 (IST)1 APR 2025

22:20 (IST)1 APR 2025

प्रभसिमरन सिंह लौटे पवेलियन

 प्रभसिमरन सिंह दिग्वेश सिंह राठी की गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथों शानदार देकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 34 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली। ओवर से कुल एक विकेट के साथ 6 रन आए हैं। 11 समाप्त पंजाब का स्कोर 116/2

22:17 (IST)1 APR 2025

10 ओवर समाप्त

 शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में एक छक्के के साथ कुल 11 रन आए हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 110/1

22:14 (IST)1 APR 2025

मनिमारन सिद्धार्थ की वापसी

9वें ओवर से एक चौके के साथ कुल 9 रन आए हैं। पंजाब का स्कोर 99/1

22:10 (IST)1 APR 2025

लखनऊ में आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

62/1 आईपीएल में पंजाब का लखनऊ में LSG के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
 
70/1 केकेआर ने 2024 में LSG के खिलाफ पावरप्ले में लखनऊ में आईपीएल का सबसे बड़ास्कोर बनाया है।

22:06 (IST)1 APR 2025

पंजाब की शानदार बल्लेबाजी

पंजाब के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर धोया है। ओवर में 2 चौकों के साथ कुल 12 रन आए हैं। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 90/1

22:04 (IST)1 APR 2025

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए मनिमारन सिद्धार्थ

मनिमारन सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स डेविड मिलर की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में लेकर आए हैं। ओवर से कुल 17 रन आए हैं। प्रभसिमरन सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया है। 7 ओवर के बाद पंजाब 78/1

21:57 (IST)1 APR 2025

पावरप्ले समाप्त

पंजाब किंग्स ने एक विकेट गंवाने के साथ पावरप्ले में जमकर रन बनाए हैं। पंजाब को जीत के लिए 110 रन की जरूरत है। श्रेयस अय्यर 8 और प्रभसिमरन सिंह 45 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। पावरप्ले के आखिरी ओवर से तीन बाउंड्री के साथ कुल 15 रन आए हैं। पंजाब का स्कोर 62/1

21:52 (IST)1 APR 2025

दिग्वेश सिंह राठी की वापसी

1, 4, 0, 1, 0, 4

दिग्वेश सिंह राठी अपने स्पेल के पहले ओवर में विकेट लेने के बाद उनका यह दूसरा ओवर खराब रहा। पहले प्रभसिमरन सिंह और फिर श्रेयस अय्यर ने उन्हें चौका जड़ा। 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 47/1

21:49 (IST)1 APR 2025

क्रीज पर डटे प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर

प्रभसिमरन सिंह 11 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर 3 रन पर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 37/1

21:43 (IST)1 APR 2025

लखनऊ को मिली सफलता

लखनऊ सुपर जायंट्स को दिग्वेश सिंह राठी ने पहली सफलता दिलाई है। प्रियांश आर्य 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। ओवर से 7 रन और 1 विकेट आया है। नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।  3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 27/1

21:36 (IST)1 APR 2025

आवेश खान का ओवर

आवेश खान के ओवर से पंजाब के लिए एक चौके के साथ 8 रन आए हैं। 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 20/0

21:35 (IST)1 APR 2025

पंजाब किंग्स ने अपनाया अटैकिंग अप्रोच

पंजाब किंग्स की ओर से पारी का आगाज करने के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी आई है। लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर ने पहला ओवर डाला है। पंजाब किंग्स ने पहले ही ओवर में दो बाउंड्री के साथ चालाकी से 12 ओवर चुरा लिए हैं। 1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन।

21:16 (IST)1 APR 2025

21:13 (IST)1 APR 2025

आखिरी ओवर से आए दो विकेट

1, Wd, W, 1, W, Wd2, 0, 2

लखनऊ की पारी 171 रन पर समाप्त हो गई है। अर्शदीप के स्पेल के आखिरी ओवर से कुल 7 रन और 2 विकेट आए हैं। पहले आयुष बदोनी पवेलियन लौटे, जिसके बाद नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए। फिर अब्दुल समद के आउट होने के बाद नंबर नौ पर बल्लेबाजी के लिए आवेश खान आए हैं। पंजाब किंग्स ने वाइड के लिए रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने भी वाइड करार दिया।

लखनऊ ने पंजाब को जीत के लिए 172 रन का टारगेट गिया है।  

21:04 (IST)1 APR 2025

मार्को जानसन का शानदार समाप्त

 मार्को जानसन ने इस ओवर में सिर्फ 8 रन दिए हैं। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 164/5

20:58 (IST)1 APR 2025

अर्शदीप का खराब ओवर

श्रेयस अय्यर एक बार फिर अर्शदीप को वापस लेकर आए हैं, लेकिन उनके ओवर से लखनऊ के लिए 3 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 20 रन आए हैं। आयुष बदोनी 37 और अब्दुल समद 23 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 18 ओवर समाप्त लखनऊ का स्कोर 156/5

20:53 (IST)1 APR 2025

चहल के स्पेल का आखिरी ओवर

1, 1, 6, 1, 1, 1

युजवेंद्र चहल के स्पेल का यह आखिरी ओवर है। आयुष बदोनी ने चहल को तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा है। 17 ओवर के बाद लखनऊ 136/5

20:51 (IST)1 APR 2025

लखनऊ की उम्मीदों पर फिरा पानी

पंजाब किंग्स ने लखनऊ की उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़ दिया है। डेविड मिलर 19 के निजी स्कोर पर मार्को जानसन की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौट गए हैं। अब्दुल समद नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ओवर से एक विकेट और एक छक्के के साथ कुल 8 रन आए हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 125/5

20:42 (IST)1 APR 2025

मिलर का पंजाब पर प्रहार

डेविड मिलर ने इस ओवर में मैक्सवेल को 2 चौके जड़े हैं। ओवर से कुल 9 रन आए हैं। 15 ओवर समाप्त लखनऊ 117/4

20:40 (IST)1 APR 2025

14 ओवर समाप्त

चहल अपना तीसरा ओवर डालने के लिए आए हैं। डेविड मिलर 9 और आयुष बदोनी 22 रन के स्कोर पर क्रीज पर डटे हुए हैं। ओवर से 7 रन आए। लखनऊ का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 117 है। 

20:38 (IST)1 APR 2025

नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए मिलर आए

लखनऊ सुपर जायंट्स ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर को भेजा है। 13वें ओवर से एक छक्के के साथ 10 रन आए हैं। एलएसजी 101/4

20:36 (IST)1 APR 2025

टी20 में पूरन vs चहल


पारी- 14 

गेंद- 83 

रन- 142 

स्ट्राइक रेट  171.08

चौके- 5

छक्के- 12

चहल ने निकोलस पूरन को दो बार पवेलियन की राह दिखाई है

20:34 (IST)1 APR 2025

20:33 (IST)1 APR 2025

चहल ने किया निकोलस का शिकार

युजवेंद्र चहल ने लखनऊ को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने निकोलस पूरन को 44 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा है। ओवर से 3 रन और एक विकेट आया है। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 96/4

20:31 (IST)1 APR 2025

निकोलस का काउंटर अटैक

निकोलस पूरन को विकेट पंजाब के लिए काफी अहम होगा और वह महंगे साबित हो सकते हैं। निकोलस बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मार्कस स्टोइनिस के ओवर से  लखनऊ के लिए 12 रन आए हैं। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 88/3

20:23 (IST)1 APR 2025

10 ओवर समाप्त

लखनऊ सुपर किंग्स की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल आए हैं इस मैच में अपना पहला ओवर डालने के लिए। निकोलस ने चहल को 2 चौके और 1 छक्का जड़ा है। ओवर से कुल 15 रन आए हैं। 10 ओवर के बाद लखनऊ 76/3

20:19 (IST)1 APR 2025

आईपीएल में मैक्सवेल बनाम पंत

मैक्सवेल के खिलाफ ऋषभ पंत का आईपीएल में काफी खराब प्रदर्शन रहा है।

16 गेंदें 
12 रन 
3 विकेट

20:17 (IST)1 APR 2025

मार्कस स्टोइनिस को लेकर आए श्रेयस

1, 0, 1, 1, 0, 0

श्रेयस अय्यर अब नए गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस की तरफ गए हैं। मार्कस स्टोइनिस ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। निकोलस पूरन 18 और आयुष बदोनी 11 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 61/3 है।

20:14 (IST)1 APR 2025

20:13 (IST)1 APR 2025

मार्को जानसन की वापसी

मार्को जानसन अपने स्पेल का दूसरा ओवर डालने आए हैं। निकोलस पूरन 16 और आयुष बदोनी 10 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। ओवर से 9 रन आए हैं। लखनऊ का स्कोर 58/3

20:11 (IST)1 APR 2025

निकोलस पूरन क्रीज पर डटे

निकोलस पूरन और आयुष बदोनी लखनऊ की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। ओवर से दो बाउंड्री के साथ कुल 10 रन आए। 7 ओवर समाप्त लखनऊ 49/3 

20:04 (IST)1 APR 2025

पंजाब के नाम रहा पावरप्ले

0, 1, 0, 2, 0, 0

ये मार्को जानसन का पहला ओवर है। पावरप्ले समाप्त लखनऊ का स्कोर 39/3 है।

20:01 (IST)1 APR 2025

मैक्सवेल ने दिया लखनऊ को तीसरा झटका

मैक्सवेल ने एक बार फिर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन भेज दिया है। लगातार तीसरे मैच में पंत का बल्ले से फ्लॉप शो जारी है। ओवर से 3 रन और 1 विकेट आया। 5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 36 रन पर 3 विकेट है।

19:56 (IST)1 APR 2025

लोकी फर्ग्यूसन को मिला पहला विकेट

लोकी फर्ग्यूसन ने लखनऊ के बल्लेबाज एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। मार्करम 28 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत आए हैं। ओवर से 13 रन और 1 विकेट आया है। 4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 33/2
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications