Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • PBKS vs CSK HighIights IPL 2025: मुल्लांपुर में प्रियांश आर्या ने बल्ले से मचाया हाहाकार, पंजाब किंग्स ने सीएसके को दी मात

PBKS vs CSK HighIights IPL 2025: मुल्लांपुर में प्रियांश आर्या ने बल्ले से मचाया हाहाकार, पंजाब किंग्स ने सीएसके को दी मात

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 08, 2025 23:49 IST

PBKS vs CSK: IPL 2025 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:49 (IST)8 APR 2025

 हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़ने के लिए धन्यवाद। कल हम गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले की लाइव कवरेज लेकर फिर आपसे जुड़ेंगे। तब तक के लिए गुड नाइट। 

23:43 (IST)8 APR 2025

प्रियांश आर्या रहे प्लेयर ऑफ द मैच

प्रियांश आर्या को 42 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान उन्होंने 245.24 के स्ट्राइक रेट से 7 चौके और 9 छक्के लगाए। 

23:20 (IST)8 APR 2025

पंजाब ने जीता मुकाबला

आखिरी ओवर रोमांच से भरा रहा। 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर चेन्नई 201 रन ही बना सकी। विजय शंकर 2 और रवींद्र जडेजा 9 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे। ठाकुर के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर धोनी का विकेट आया, जो 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा का साथ देने के लिए विजय शंकर क्रीज पर आए। ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने छक्का जड़ा। ओवर में 3 सिंगल, एक छक्का और विकेट के साथ कुल 9 रन आए।

पंजाब किंग्स ने 18 रन से सीएसके को मात दी है। 

23:14 (IST)8 APR 2025

जीत से 28 रन दूर सीएसके

चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 28 रनों की जरूरत है। अर्शदीप की धोनी ने जमकर पिटाई की है। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर धोनी ने पहले चौका और फिर छक्का जड़ा। ओवर से 4 सिंगल, 2 बाउंड्री और एक वाइड के साथ कुल 15 रन आए। धोनी 27 रन पर खेल रहे हैं और जडेजा 2 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। 19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 192/4 

23:10 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी

आर अश्विन बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2022

अथर्व तायदे बनाम डीसी, धर्मशाला, 2023

साई सुदर्शन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023

तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025

डेवोन कॉनवे बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2025*

23:08 (IST)8 APR 2025

23:07 (IST)8 APR 2025

लोकी फर्ग्यूसन का स्पेल समाप्त

लोकी फर्ग्यूसन अपना आखिरी ओवर डालने आए हैं। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर धोनी ने उन्हें दो छक्के जड़े हैं। कॉनवे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। जडेजा नए बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं। ओवर से कुल 16 रन आए। धोनी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं और जडेजा ने अभी खाता नहीं खोला है। 18 ओवर के बाद चेन्नई 177/4 

22:57 (IST)8 APR 2025

युजवेंद्र चहल को लाए कप्तान श्रेयस

यजवेंद्र चहल अपना पहला ओवर डालने के लिए आए हैं। उन्होंने पहले ओवर में सीएसके को कोई बाउंड्री तो नहीं दी, लेकिन 3 सिंगल और 3 डबल लेकर धोनी और कॉनवे ने रन चुरा लिए हैं टीम के लिए। 17 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 161/3 

22:54 (IST)8 APR 2025

सीएसके को 24 गेंदों में 68 रन की जरूरत

16वां ओवर डालने के लिए लोकी फर्ग्यूसन आए हैं। फर्ग्यूसन ने पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड करके 42 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना कर दिया। ओवर से 7 रन और 1 विकेट आया। नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए एमएस धोनी आए हैं। कॉनवे 60 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 16 ओवर के बाद सीएसके 152/3 

22:47 (IST)8 APR 2025

तूफान के बाद अर्शदीप सिंह का शांत ओवर

कप्तान श्रेयस अर्शदीप को वापस लेकर आए हैं। अर्शदीप ने ओवर में 6 सिंगल दिए। ओवर की चौथी गेंद पर लोकी फर्ग्यूसन ने दुबे का कैच ड्रॉप किया है। 15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 145/2 

22:44 (IST)8 APR 2025

आईपीएल 2025 में सबसे धीमा अर्धशतक

43 - विजय शंकर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई

42 - रचिन रवींद्र चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई

40 - यशस्वी जयसवाल राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर

39 - लियाम लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु

37 - रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, गुवाहाटी

37 - डेवोन कॉनवे चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर*

22:43 (IST)8 APR 2025

कॉनवे ने जड़ी फिफ्टी

कॉनवे ने मार्को जानसन को स्पेल के आखिरी ओवर में पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा है। इसके साथ कॉन्वे ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। फिर चौथी गेंद पर दुबे ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 3 बाउंड्री और तीन सिंगल के साथ कुल 19 रन आए हैं। कॉनवे 56 और दुबे 37 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 139/2

सीएसके को 36 गेंदों में 81 रन की जरूरत

22:38 (IST)8 APR 2025

22:36 (IST)8 APR 2025

मार्कस स्टोइनिस की तरफ गए हैं श्रेयस

 6,,0, Wd, 1, 1, 0, 1

कॉनवे ने छक्के के साथ नए गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस का स्वागत किया है। एक डॉट गेंद के बाद अगली गेंद वाइड रही। इसके अलावा ओवर से 3 सिंगल आए और एक गेंद डॉट रही। 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 120/2
2.30 मिनट के
 स्ट्रेटेजिक टाइमआउट का हुआ समय 

22:31 (IST)8 APR 2025

मार्को जानसन का शांत-सा ओवर

मार्को जानसन ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ कुल 9 रन गंवाए हैं। एक गेंद डॉट रही। 12 ओवर के बाद सीएसके 110/2 

22:28 (IST)8 APR 2025

यश ठाकुर आए हैं वापस

गेंदबाजी के लिए एक बार फिर से यश ठाकुर आए हैं। कॉनवे ने ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा है। कॉनवे 32 और दुबे 24 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 11वें ओवर से 10 रन आए। सीएसके 101/2 

22:26 (IST)8 APR 2025

लोकी फर्ग्यूसन का खराब ओवर

सीजन में पहली बार दुबे के बल्ला से अच्छा शॉर्ट देखने को मिला है। दुबे ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा है। एक छक्के के साथ ओवर से कुल 12 रन आए। एक गेंद डॉट रही। सीएसके की आधी पारी समाप्त स्कोर 91/2 

22:15 (IST)8 APR 2025

कॉनवे और दुबे क्रीज पर मौजूद

कॉनवे और दुबे सीएसके की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को जानसन को चौका जड़ा है। जीत के लिए अब 66 गेंदों में 141 रन बनाने होंगे। ओवर में एक डॉट के साथ कुल 10 रन आए। 9 ओवर के बाद 79/2

2.30 मिनट के
 स्ट्रेटेजिक टाइमआउट का हुआ समय 


22:08 (IST)8 APR 2025

लोकी फर्ग्यूसन आए और विकेट लाए

लोकी फर्ग्यूसन अपना पहला ओवर डालने के लिए आए हैं। पहले डॉट गेंद के बाद लोकी फर्ग्यूसन ने कप्तान रुतुराज को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन चलता किया। नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए हैं। अब मथीशा पथिराना मैच का हिस्सा नहीं हैं। दुबे ने ओवर में पांचवीं गेंद पर  फर्ग्यूसन को चौका जड़ा है। ओवर से 7 रन और 1 विकेट आया। 8 ओवर के बाद सीएसके 69/2। जीत के लिए सीएसके को 72 गेंदों में 151 रन की जरूरत है। 

22:02 (IST)8 APR 2025

ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई पंजाब को पहली सफलता

ग्लेन मैक्सवेल ने सीएसके को पहला झटका दिया। उन्होंने रचिन को 36 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आए हैं। ओवर से एक विकेट के साथ 3 सिंगल और 2 गेंदे डॉट रही। 7वें ओवर से 3 रन आए। सीएसके का स्कोर 62/1

21:59 (IST)8 APR 2025

आईपीएल 2025 में CSK का पावरप्ले स्कोर

62/1 बनाम मुंबई इंडियंस

30/3 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

42/1 बनाम राजस्थान रॉयल्स

46/3 बनाम दिल्ली कैपिटल्स

59/0 बनाम पंजाब किंग्स

21:57 (IST)8 APR 2025

विकेट की तलाश में पंजाब

पंजाब किंग्स रचिन और कॉनवे की जोड़ी को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। पावरप्ले के अंतिम ओवर में श्रेयस मार्को जानसन को लेकर आए हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन ने एक चौका जड़ा है। 6वें ओवर से 12 रन आए। रचिन और कॉनवे के बीच ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। पावरप्ले में सीएसके के लिए बिना किसी नुकसान के आए 59 रन 

21:54 (IST)8 APR 2025

21:52 (IST)8 APR 2025

ग्लेन मैक्सवेल की तरफ गए श्रेयस

कप्तान श्रेयस अय्यर 5वें ओवर के लिए ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आए हैं। ओवर में एक चौके के साथ 4 सिंगल, 1 डॉट गेंद के साथ 1 चौका आया। रचिन 26 और कॉनवे 21 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद सीएसके 47/0 

21:47 (IST)8 APR 2025

यश ठाकुर का खराब ओवर

अर्शदीप के बाद अब कॉनवे ने अब यश का स्वागत भी चौके के साथ किया है। अगली डॉट गेंद के बाद एक सिंगल आया। रचिन ने अगली तीन गेंदों पर लगातार 3 चौके जड़ दिए। ओवर से 17 रन आए। 4 ओवर के बाद सीएसके 39/0 

 

21:44 (IST)8 APR 2025

कॉनवे और रचिन ने अपनाया आक्रामक अप्रोच

कॉनवे ने चौके के साथ अर्शदीप का दूसरे ओवर में स्वागत किया है। एक सिंगल के बाद फिर ओवर की तीसरी गेंद पर रचिन ने चौका जड़ा। तीन गेंदें डॉट रही। कुल 9 रन के साथ तीसरा ओवर समाप्त सीएसके का स्कोर 22/0 

21:38 (IST)8 APR 2025

यश ठाकुर का अच्छा ओवर समाप्त

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर यश ठाकुर आए हैं प्रियांश आर्य अब मैच का हिस्सा नहीं है। ओवर से 4 डॉट गेंद के साथ सिर्फ 4 रन आए। 2 ओवर समाप्त सीएसके 13/0 

21:35 (IST)8 APR 2025

अर्शदीप के सामने रचिन रवींद्र पहली गेद पर

अर्शदीप ने पहले ओवर में 2 चौके और 3 डॉट के साथ कुल 9 रन दिए। कॉनवे और रचिन ने किया सीएसके की पारी का आगाज। 1 ओवर के बाद सीएसके 9/0

21:34 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में सीएसके बनाम सबसे बड़ा स्कोर

231/4 - पीबीकेएस, कटक, 2014

231/3 - जीटी, अहमदाबाद, 2024

226/6 - पीबीकेएस, वानखेड़े, 2014

223/5 - आरआर, चेन्नई, 2010

219/6 - एमआई, दिल्ली, 2021

219/6 - पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2025*

21:32 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में मार्कस स्टोइनिस बनाम खलील अहमद

रन: 10

गेंद: 15

आउट: 2

21:31 (IST)8 APR 2025

आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का

नमन ओझा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, डरबन, 2009

विराट कोहली बनाम राजथान रॉयल्स, बेंगलुरु, 2019

फिल साल्ट बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता, 2024

प्रियांश आर्य बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लानपुर, 2025*

21:30 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में श्रेयस अय्यर बनाम खलील अहमद

पारियां: 7

रन: 33

गेंद: 24

आउट: 3

औसत: 11.0

स्ट्राइक रेट: 137.5

21:25 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में पंजाब के लिए सबसे तेज अर्धशतक

14 - केएल राहुल बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018

17 - निकोलस पूरन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2020

18 - प्रभसिमरन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

19 - डेविड मिलर बनाम राजथान रॉयल्स, 2014

19 - केएल राहुल बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2019

19 - प्रियांश आर्य बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025*

21:23 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में पावरप्ले में पंजाब के लिए सबसे ज़्यादा रन

59 - जॉनी बेयरस्टो बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2022

55
- केएल राहुल बनाम  चेन्नई सुपर किंग्स, 2019

54 - प्रभसिमरन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

53 - प्रियांश आर्या बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025*

21:21 (IST)8 APR 2025

टी20 में ग्लेन मैक्सवेल बनाम रविचंद्रन अश्विन

पारियां: 16

रन: 165

गेंद: 86

आउट: 7

औसत: 33.0

स्ट्राइक रेट: 191.86

चौके/छक्के: 9/14

21:19 (IST)8 APR 2025

21:15 (IST)8 APR 2025

मथीशा पथिराना का आईपीएल में सबसे महंगा ओवर

ओवर में शशांक सिंह अपना अर्धशतक पूरा करके 52 रन पर नाबाद रहे। मार्को जानसन 34 रन पर नाबाद रहे। ओवर के कुल 12 रन आए। 20 ओवर में पंजाब ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए 220 रन की जरूरत होगी। 

21:11 (IST)8 APR 2025

खलील अहमद का स्पेल समाप्त

खलील अहमद अपने स्पेल का आखिरी ओवर डालने आए हैं। ओवर में पहले मार्को जानसन ने और फिर शशांक सिंह ने चौका जड़ा। 19वें ओवर के कुल 14 रन आए। पंजाब का स्कोर 207/6 

21:08 (IST)8 APR 2025

आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के मामले में)

30 - क्रिस गेल ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013

37 - यूसुफ पठान ( (राजथान रॉयल्स) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई बीएस, 2010

38 - डेविड मिलर ( पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मोहाली, 2013

39 - ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2024

39 - प्रियांश आर्य ( पंजाब किंग्स) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लापुर, 2025*

21:05 (IST)8 APR 2025

अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल शतक

शॉन मार्श बनाम राजथान रॉयल्स, 2008

मनीष पांडे बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009

पॉल वाल्थाटी ( पंजाब किंग्स ) बनाम CSK, 2009

देवदत्त पडिक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम आरआर, 2021

रजत पाटीदार ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम एलएसजी, 2022

यशस्वी जयसवाल (राजथान रॉयल्स) बनाम एमआई, 2022

प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2023

प्रियांश आर्य (पंजाब किंग्स) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025*

21:02 (IST)8 APR 2025

छक्के के साथ ओवर का आगाज

मार्को जानसन ने छक्के के साथ  मथीशा पथिराना का स्वागत किया। इसके बाद पांच सिंगल आए। 18 ओवर समाप्त पंजाब का स्कोर 193/6 

21:00 (IST)8 APR 2025

पहले प्रियांश अब शशांक सिंह कर रहे प्रहार

नूर अहमद गेंदबाजी के लिए वापस आए हैं। शशांक सिंह ने नूर को ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शशांक सिंह का कैच छोड़ दिया। ओवर से 12 रन आए। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 182/6 

20:52 (IST)8 APR 2025

पथिराना का ओवर

पथिराना स्पेल का दूसरा ओवर डालने के लिए आए हैं। ओवर से 4 सिंगल, 1 डॉट और 2 रन आए हैं। शशांक सिंह 31 और मार्को जानसन 9 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 170/6

20:49 (IST)8 APR 2025

जडेजा की तरफ वापस गए रुतुराज

कप्तान रुतुराज जडेजा को वापस लेकर आए हैं। जडेजा स्पेल का तीसरा ओवर की शुरुआत डॉट गेंद से की। पहली 3 डॉट गेंदों के बाद एक चौका आया  शशांक सिंह के बल्ले से। ओवर से कुल 6 रन आए। 15 ओवर समाप्त पंजाब 164/6 

20:47 (IST)8 APR 2025

नूर अहमद की वापसी

नूर अहमद अपने स्पेल का दूसरा ओर डालने के लिए आए हैं। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर शतकवीर प्रियांश आर्या को पवेलियन भेज दिया। नंबर-8 पर बल्लेबाजी के लिए  मार्को जानसन आए हैं। उन्होंने चौके के साथ अपना खाता खोला। ओवर से 7 रन और 1 विकेट आया। 14 ओवर समाप्त पंजाब 158/6

20:44 (IST)8 APR 2025

नए गेंदबाज मथीशा पथिराना

 1, 6, 6, 6, 4, 0

पथिराना के स्पेल के पहले ओवर का हाल। प्रियांश ने जमकर पिटाई करते हुए लगातार तीन छक्के जड़े हैं। ओवर में चौके के साथ  प्रियांश आर्या ने अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका पहला शतक है। ओवर से कपल 23 रन आए। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications