Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • SRH vs PBKS Highlights IPL 2025: अभिषेक शर्मा के तूफान में बही पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा टोटल

SRH vs PBKS Highlights IPL 2025: अभिषेक शर्मा के तूफान में बही पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा टोटल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 13, 2025 00:03 IST

SRH vs PBKS: IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

00:03 (IST)13 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बने रहिए

आज के मैच से बस इतना ही। अब दीजिए हमें इजाजत। कल दोपहर हम राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच अपडेट लेकर एक बार फिर आपसे जुड़ेंगे। 
क्रिकेट की खबरों के लिए स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। 

गुड नाइट

00:01 (IST)13 APR 2025

00:00 (IST)13 APR 2025

00:00 (IST)13 APR 2025

23:58 (IST)12 APR 2025

23:58 (IST)12 APR 2025

23:57 (IST)12 APR 2025

23:56 (IST)12 APR 2025

23:54 (IST)12 APR 2025

अभिषेक रहे प्लेयर ऑफ द मैच

अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में कहर बरपाया है। अभिषेक ने 55 गेंदों में 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 छक्के लगाकर 141 रनों की बड़ी पारी खेली है। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दम मैच चुना गया। 


 

23:51 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में सबसे बड़ा सफळ रन-चेज

262 - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024

246 -  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025*

224 -  राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020

224 -  राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024

219 - मुंबई किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2021

23:48 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में सबसे बड़ा निजी स्कोर

175* - क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013

158* - बी मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2008

141 - अभिषेक शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 2025*

140* - क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंटस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2022

133* - एबी डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 2015

23:35 (IST)12 APR 2025

23:33 (IST)12 APR 2025

23:32 (IST)12 APR 2025

23:29 (IST)12 APR 2025

एसआरएच ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

एसआरएच ने 19वें ओवर तीसरी गेंद पर चौके के साथ जीत दर्ज की। ठाकुर के ओवर की तीन गेंदों से 7 रन आए। क्लासेन ने चौके के साथ सफल रन-चेज को समाप्त किया। आईपीएल में एसआरएच के नाम हुआ दूसरा सफल रन चेज किया।

23:24 (IST)12 APR 2025

जीत से 6 रन दूर एसआरएच

शशांक के ओवर से 16 रन आए हैं। क्लासेन ने चौके के साथ ओवर का आगाज किया और छक्के के साथ समाप्त। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने भी एक चौका जड़ा। 18 ओवर के बाद स्कोर 240/2 हो गया है। अब जीत से 6 रन दूर एसआरएच

23:18 (IST)12 APR 2025

अर्शदीप ने अभिषेक को किया पवेलियन रवाना

अर्शदीप ने अभिषेक शर्मा को 55 गेंदों में 141 रन की पारी खेलकर पवेलियन रवाना किया है। पहली गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ा और दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने वापसी की और विकेट अपने नाम किया। नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं। अर्शदीप के ओवर की 2 गेंदें डॉट रही। 17 ओवर के बाद स्कोर 224/2 हो गया है। अब 18 गेंदों में चाहिए 22 रन।

23:13 (IST)12 APR 2025

23:12 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन

अभिषेक शर्मा हैदराबाद के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
अब अभिषेक 49 गेंदों पर 135 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

23:10 (IST)12 APR 2025

गेंदबाजी के लिए आए यश ठाकुर

यश ठाकुर अपने स्पेल का दूसरा ओवर डालने आए हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक ने पहले छक्का और तीसरी पर चौका जड़ा। अभिषेक 137 और क्लासेन 5 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।  ओवर से कुल 13 रन आए। अब स्कोर 218 रन हो गया है। जीत के लिए अब 28 गेंदों में 24 रन की जरूरत। 

 2.30 मिनट का स्ट्रैटेजिक टाइमआउट 

23:06 (IST)12 APR 2025

नहीं थम रहा अभिषेक शर्मा के नाम का तूफान

 अभिषेक शर्मा ने 15वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया है। चहल के आखिरी ओवर से कुल 19 रन आए। क्लासेन 4 रन पर और अभिषेक 125 पर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 205/1। अब जीत के लिए 30 में 41 रन चाहिए। 

23:03 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

185 - जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2019

171 - अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड बनाम पंजाब किंग्स, 2025

167 - अभिषेक शर्मा और  ट्रैविस हेड बनाम लखनऊ सुपर जायंटस, 2024

160 - जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर बनाम पंजाब किंग्स, 2020

23:00 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में सबसे तेज शतक

30 - क्रिस गेल (RCB) बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013

37 - यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, मुंबई BS, 2010

38 - डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013

39 - ट्रैविस हेड (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2024

39 - प्रियांश आर्या (PBKS) बनाम CSK, मुल्लापुर, 2025

40 - अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025*

22:58 (IST)12 APR 2025

अर्शदीप की वापसी

अभिषेक ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा है। ओवर से कुल 11 रन आए। 14 ओवर के बाद स्कोर 186/1 

22:56 (IST)12 APR 2025

22:56 (IST)12 APR 2025

अभिषेक का शतक

 6, W, 1, 1, 1, 1

चहल के स्पेल का तीसरा ओवर काफी खराब रहा। पहली गेंद पर छक्के के बाद ट्रैविस हेड का विकेट आया। आखिरी गेंद पर 40 गेंदों में अभिषेक ने शतक जड़ा है। ओवर से 10 रन आए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए क्लासेन आए हैं। स्कोर 175/1

22:52 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- IPL में पहले 10 ओवर के बाद सबसे बड़ा स्कोर

167/0 (9.4) - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंटस, हैदराबाद, 2024

158/4 -  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम  दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024

148/2 -  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

143/0 -  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025*

141/2 - मुंबई इंडियंस बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024

22:47 (IST)12 APR 2025

जीत के लिए 75 रन की दरकार

12 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर बिना किसी नुकसान के 165 रन हो गया है। अभिषेक 38 गेंदों में 98 और हेड 35 गेंदों में 60 बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अभिषेक ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। ओवर से 11 रन आए। अब जीत के लिए 45 गेंदों में 75 रन चाहिए।

22:44 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- IPL में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी रन बनाने वाले खिलाड़ी

4 - निकोलस पूरन

3 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क

3 - ट्रैविस हेड

3 - अभिषेक शर्मा*

22:41 (IST)12 APR 2025

चहल का बड़ा ओवर

चौके के साथ हेड ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर से 2 चौके आए। 11 ओवर के बाद स्कोर 154/0
अब 54 गेंदों में 92 रन की जरूरत है।

22:38 (IST)12 APR 2025

मार्को जानसन की टूटी कमर

 मार्को जानसन को अभिषेक शर्मा ने जमकर पीटा है। ओवर से 2 छक्के और 2 चौके आए हैं। तीसरी गेंद पर अभिषेक ने 107-मीटर लंबा छक्का जड़ा है। ओवर से 20 रन आए हैं। अभिषेक 32 गेंदों में 87 रन और हेड 49 बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद एसआऱएच का स्कोर 143/0 

22:35 (IST)12 APR 2025

ऑस्ट्रेलिया का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

मैक्सवेल स्पेल का तीसरा ओवर डालने आए हैं। ओवर में हेड और मैक्सवेल के बीच गहमा-गहमी हो गई। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। हेड ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े हैं। इसके बाद मैक्सवेल ने गुस्से में कुछ कहा और बदले में हेड ने भी इसका जवाब दिया। हेड 49 और अभिषेक 67 पर खेल रहे हैं।

9वें ओवर से 14 रन आए। स्कोर 123/0 

22:32 (IST)12 APR 2025

अभिषेक शर्मा को मिला जीवनदान

चहल अपने स्पेल का पहला ओवर डालने आए हैं। पहली ही गेंद पर चहल ने अभिषेक का कैच ड्रॉप किया। ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ा। पांचवी गेंद पर हेड ने चौका जड़ा। ओवर से 16 रन आए। 8 ओवर के बाद स्कोर 109/0 

22:30 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा संयुक्त पावरप्ले टोटल

213 -  दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, 2024

172 -  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025*

171 -  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2025

170 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2014

169 -  कोलकाता नाइट राइडर्स
बनाम  पंजाब किंग्स, कोलकाता, 2024

22:25 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक

16 - अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024

16 - ट्रैविस हेड बनाम  दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2024

16 - ट्रैविस हेड बनाम लखनऊ सुपर जायंटस हैदराबाद 2024

18 - ट्रैविस हेड बनाम  मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024

19 - अभिषेक शर्मा बनाम लखनऊ सुपर जायंटस हैदराबाद, 2024

19 - अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025*

22:23 (IST)12 APR 2025

मैक्सवेल का दूसरा ओवर

4, 1, Wd, 1, 1, 1, 1

ओवर का आगाज अभिषेक ने चौके के साथ करके अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। ओवर से 10 रन आए हैं। 7 ओवर के बाद स्कोर  93/0 

2.30 मिनट का स्ट्रैटेजिक टाइमआउट 

22:20 (IST)12 APR 2025

पावरप्ले समाप्त

ओवर का आगाज लोकी फर्ग्यूसन ने किया, लेकिन वह दो गेंदें डालने के बाद असहज दिखे तो ओवर को मार्कस स्टोइनिस ने पूरा किया। ओवर की तीन गेंदे डॉट रही और हेड ने चौके के साथ ओवर समाप्त किया। 6 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 83/0 अब जीत के लिए 84 गेंदों में 163 रन चाहिए। 

22:10 (IST)12 APR 2025

मैक्सवेल का पहला ओवर

मैक्सवेल को अभिषेक शर्मा ने पहले छक्का और चौका जड़ा है। ओवर से 16 रन आए। अभिषेक 48 और हेड 23 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद हैदराबाद 76/0

22:08 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में SRH के लिए सबसे तेज टीम का अर्धशतक टोटल

2.4 ओवर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024

3.1 ओवर बनाम लखनऊ सुपर जायंटस, हैदराबाद, 2024

3.3 ओवर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2024

3.3 ओवर बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025*

3.4 ओवर बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2025

22:03 (IST)12 APR 2025

यश ठाकुर आए इंपैक्ट प्लेयर

पंजाब ने भी इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब ने प्रियांश ठाकुर की जगह यश ठाकुर को मैच का हिस्सा बनाया है। अभिषेक ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर छक्का जड़ा। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। ओवर की चौथी गेंद पर शशांक सिंह ने उनका कैच लपका, लेकिन नो-बॉल थी। फ्री हिट पर अभिषेक ने फिर छक्का जड़ा। ओवर से 20 रन आए। हैदराबाद 60/0 

21:57 (IST)12 APR 2025

अभिषेक और हेड ने बरपाया कहर

अर्शदीप ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में वापसी करते हुए पहली तीन गेंदे डॉट डाली हैं। अगली तीन गेंदों पर हेड के बल्ले से तीन चौके आए हैं। ओवर से 12 रन आए। हैदराबाद स्कोर 40/0 

21:49 (IST)12 APR 2025

हेड और अभिषेक ने हैदराबाद को दी तूफानी शुरुआत

अभिषेक ने दूसरे ओवर में ही अपने बल्ले से कहर बरपाया है। उन्होंने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े हैं। ओवर से 4 चौकों के साथ कुल 19 रन आए हैं। 2 ओवर के बाद एसआरएच 28/0 

21:47 (IST)12 APR 2025

21:44 (IST)12 APR 2025

सनराइजर्स हैदराबाद का बदला अंदाज

सनराइजर्स हैदराबाद 246 रन का पीछा करने उतरी है। सामने गेंदबाजी के लिए अटैक पर अर्शदीप सिंह आए हैं। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने के लिए क्रीज पर उतरे हैं। पहले ओवर से 2 चौके और 3 डॉट गेंदों के साथ एक सिंगल आई। ओवर से कुल 9 रन आए। एसआरएच का स्कोर 9/0

21:40 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाजी रिटर्न

0/76 - जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2025

0/75 - मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025*

0/73 - मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024

0/70 - बेसिल थम्पी सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2018

0/69 - यश दयाल गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद, 2023

21:34 (IST)12 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल में पीबीकेएस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

262/2 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024

245/6 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025*

243/5 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2025

232/2 बनाम आरसीबी, धर्मशाला, 2011

231/4 बनाम सीएसके, कटक, 2014
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications