Create
  • Sports News
  • Cricket
  • IPL 2024
  • KKR vs PBKS Live Score Updates: पंजाब के लिए जीत जरूरी, आसान नहीं होगी केकेआर की चुनौती; यहां देखें लाइव कमेंट्री

KKR vs PBKS Live Score Updates: पंजाब के लिए जीत जरूरी, आसान नहीं होगी केकेआर की चुनौती; यहां देखें लाइव कमेंट्री

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 26, 2024 23:42 IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2024 :आज के आईपीएल मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मुकाबले की बॉल टू बॉल कमेंट्री के लिए Sportskeeda Hindi को फॉलों करें।

topic-thumbnail

23:42 (IST)26 APR 2024

हम आपसे जुड़ेंगे अब कल, जब आईपीएल में शनिवार का डबल हेडर होगा। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना दिल्ली में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, वहीं दूसरे मैच में लखनऊ सुपरजायन्ट्स का सामना लखनऊ में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

जॉनी बेयरस्टो (48 गेंद 108*) को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

23:40 (IST)26 APR 2024

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड चेज करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराया और चार मैचों में लगातार हार के बाद आख़िरकार जीत दर्ज की। केकेआर के 261/6 के जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर धमाकेदार जीत दर्ज की। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 108 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, वहीं शशांक सिंह ने छक्कों की बारिश करते हुए 28 गेंदों में 68 रन बना दिए। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

केकेआर की तरफ से सुनील नरेन (4-0-24-1) ने शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन उनके अलावा सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और नरेन के अलावा किसी को सफलता भी नहीं मिली। 

रिकॉर्ड
 

लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ा स्कोर - 262/2, इससे पहले रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका (259/4 vs वेस्टइंडीज) के नाम था
एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के - 42 
एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 24 (पंजाब किंग्स)
टी20 मैच की दूसरी पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बराबर, इससे पहले आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 262/7 का स्कोर बनाया था
एक आईपीएल मैच में तीसरी बार 500 से ज्यादा रन बने - 523 रन

23:21 (IST)26 APR 2024

19.0

23:21 (IST)26 APR 2024

18.4 रमनदीप सिंह

शशांक सिंह को, फुल टॉस गेंद और इसे मिड ऑफ की तरफ ड्राइव करके सिंगल लिया और पंजाब किंग्स ने टी20 के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, 8 गेंद शेष रहते क्या धमाकेदार जीत और तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई

23:19 (IST)26 APR 2024

18.3 रमनदीप सिंह

जॉनी बेयरस्टो को, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर धीमी छोटी गेंद और इसे डीप पॉइंट की तरफ कट करके आराम से सिंगल पूरा किया, स्कोर बराबर

23:19 (IST)26 APR 2024

18.2 रमनदीप सिंह

शशांक सिंह को, छोटी गेंद पर डीप मिडविकेट की तरफ पुल शॉट लेकिन सीधे फील्डर की तरफ गई गेंद और एक ही रन मिला 

23:18 (IST)26 APR 2024

18.1 रमनदीप सिंह

शशांक सिंह को, अंदर आती फुल गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार सीधा लॉफ्टेड शॉट और बाउंड्री के बाहर गई गेंद, छक्के से ओवर की शुरुआत

23:17 (IST)26 APR 2024

End of over 18 (25 runs), Punjab Kings 253/2

Jonny Bairstow 107(47)
Shashank Singh 60(25)
Harshit Rana 61/0

23:17 (IST)26 APR 2024

17.6 हर्षित राणा

जॉनी बेयरस्टो को, इस बार फुल लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लॉफ्टेड शॉट और फील्डर के ऊपर से गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर गई, छक्के के साथ 25 रन वाले महंगे ओवर का हुआ अंत और हर्षित राणा ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 61 रन दिए, पंजाब किंग्स जीत से अब सिर्फ 9 रन दूर

23:15 (IST)26 APR 2024

17.5 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, इस बार फुल लेंथ गेंद को डीप कवर की तरफ ड्राइव किया और सिंगल लेकर स्ट्राइक बदला

23:14 (IST)26 APR 2024

17.4 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद और इसे पॉइंट के ऊपर से खेलकर बाउंड्री के बाहर भेजा, शशांक जहाँ चाह रहे हैं वहां से बाउंड्री ले रहे हैं, 2 छक्कों के बाद अब चौका 

23:13 (IST)26 APR 2024

17.3 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, फिर से छोटी गेंद और इसे शानदार तरीके से टाइम करके फिर से डीप मिडविकेट के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेजा, लगातार दूसरा छक्का और शशांक सिंह ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके मैच को एकदम एकतरफा कर दिया

23:12 (IST)26 APR 2024

17.2 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, अंदर आती छोटी गेंद और जबरदस्त तरीके से पिक करके इसे डीप मिडविकेट के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेजा, एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों (39) का नया रिकॉर्ड

23:11 (IST)26 APR 2024

17.2 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद और कट करने के प्रयास में चूके, अंपायर ने वाइड नहीं दिया और शशांक ने डीआरएस लिया, काफी ऊपर से दूर से गई थी गेंद और वाइड का फैसला दिया गया, रिव्यु सफल

23:10 (IST)26 APR 2024

17.1 हर्षित राणा

जॉनी बेयरस्टो को, लो फुल टॉस गेंद पर डीप कवर की तरफ बहुत ही तेज़ शॉट लेकिन सीधे फील्डर की तरफ गई गेंद, एक ही रन मिला

23:09 (IST)26 APR 2024

End of over 17 (18 runs), Punjab Kings 228/2

Shashank Singh 43(21)
Jonny Bairstow 100(45)
Dushmantha Chameera 48/0

23:09 (IST)26 APR 2024

16.6 दुश्मांथा चमीरा

शशांक सिंह को, इस बार धीमी छोटी गेंद और जबरदस्त तरीके से टाइम करके इसे डीप मिडविकेट के ऊपर से पुल कर दिया, छक्के के साथ ओवर का अंत और इस ओवर से 18 रन आये, पंजाब किंग्स को जीत के लिए 18 गेंदों में 34 रनों की जरूरत

क्या अनोखा ओवर (060606)

23:07 (IST)26 APR 2024

16.5 दुश्मांथा चमीरा

शशांक सिंह को, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद पर खेलने का प्रयास लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई, डॉट बॉल 

23:06 (IST)26 APR 2024

16.4 दुश्मांथा चमीरा

शशांक सिंह को, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस गेंद और ऑफ साइड में आकर इसे फाइन लेग के ऊपर से सीधे स्कूप कर दिया, बेहतरीन बल्लेबाजी और ओवर का दूसरा छक्का आ गया, अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया लेकिन श्रेयस अय्यर ने डीआरएस लिया और गेंद काफी नीचे की तरफ जा रही थी, नो बॉल का फैसला बदला गया और सही गेंद

23:04 (IST)26 APR 2024

16.3 दुश्मांथा चमीरा

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर और इस बार बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेलने के प्रयास में चूके, कीपर के पास गई गेंद और डॉट बॉल 

23:04 (IST)26 APR 2024

16.2 दुश्मांथा चमीरा

शशांक सिंह को, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद पर कवर के ऊपर से जबरदस्त लॉफ्टेड ड्राइव और सीधे बाउंड्री के बाहर भेजा, बेहतरीन टाइमिंग वाला छक्का 

23:03 (IST)26 APR 2024

16.1 दुश्मांथा चमीरा

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद और इसे कवर की तरफ खेला लेकिन रन लेने का मौका नहीं और डॉट बॉल 

23:00 (IST)26 APR 2024

End of over 16 (9 runs), Punjab Kings 210/2

Jonny Bairstow 100(45)
Shashank Singh 25(15)
Harshit Rana 36/0

23:00 (IST)26 APR 2024

15.6 हर्षित राणा

जॉनी बेयरस्टो को, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर डीप कवर की तरफ हवा में तेज़ स्क्वायर ड्राइव लेकिन कैच लेने से चूके फील्डर, 2 रन के साथ जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंदों में अपना एक बेहतरीन शतक पूरा किया, इस ओवर से लेकिन सिर्फ 9 रन और 4 ओवर में अब पंजाब किंग्स को 52 रनों की जरूरत

22:59 (IST)26 APR 2024

15.5 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद और इसे डीप कवर की तरफ कट किया लेकिन सीधे फील्डर की तरफ गई गेंद, एक ही रन लेने का मौका था

22:58 (IST)26 APR 2024

15.4 हर्षित राणा

जॉनी बेयरस्टो को, ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद और इसे हल्के हाथ से ऑफ साइड में खेलकर तेज़ी से सिंगल पूरा किया

22:58 (IST)26 APR 2024

15.3 हर्षित राणा

जॉनी बेयरस्टो को, अंदर आती धीमी गेंद पर लेग साइड में बड़े शॉट का प्रयास लेकिन चूके और कीपर के पास सीधे गई गेंद, डॉट बॉल 

22:57 (IST)26 APR 2024

15.2 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, ऑफ साइड में जाकर अंदर आती गेंद को हल्के हाथ से डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला और आराम से सिंगल लेकर स्ट्राइक बदला

22:56 (IST)26 APR 2024

15.1 हर्षित राणा

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद और इसे थोड़ा सा आगे जाकर बैकवर्ड पॉइंट के बगल से गैप में कट कर दिया, तेज़ी से गेंद बाउंड्री के बाहर और चौके से ओवर की शुरुआत

22:55 (IST)26 APR 2024

15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 201/2 और अब उन्हें जीत के लिए 30 गेंदों में 61 रनों की जरूरत, क्या यहाँ हमें रिकॉर्ड देखने को मिलेगा या केकेआर के तेज़ गेंदबाज करवाएँगे टीम की वापसी?

22:54 (IST)26 APR 2024

End of over 15 (5 runs), Punjab Kings 201/2

Jonny Bairstow 97(42)
Shashank Singh 19(12)
Sunil Narine 24/1

22:54 (IST)26 APR 2024

14.6 सुनील नरेन

जॉनी बेयरस्टो को, अंदर आती गेंद को हल्के हाथ से मिडविकेट की तरफ गैप में खेला और तेज़ी से 2 रन लेकर पंजाब किंग्स के 200 रन पूरे किये, सुनील नरेन का बहुत ही जबरदस्त स्पेल और रनों की बारिश में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट लिया, पारी का दूसरा स्ट्रेटेजिक टाइम आउट

22:52 (IST)26 APR 2024

14.5 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, इस बार अंदर आती गेंद को बैकफुट पर जाकर ऑफ साइड में खेला और तेज़ी से सिंगल पूरा किया

22:51 (IST)26 APR 2024

14.4 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कवर के ऊपर से बड़े शॉट का प्रयास लेकिन चूके और कीपर ने स्टंपिंग की अपील की, बल्ले के अंदरूनी किनारे के बगल से गेंद पीछे गई थी और साथ ही बल्लेबाज क्रीज़ में सुरक्षित, डॉट बॉल 

22:51 (IST)26 APR 2024

14.3 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, बढ़िया टर्न लेती और डिफेंड करने के प्रयास में चूके, ऑफ स्टंप के बाहर थी और बल्ले के किनारे के बगल से गेंद कीपर के पास गई, डॉट बॉल 

22:50 (IST)26 APR 2024

14.2 सुनील नरेन

जॉनी बेयरस्टो को, इस बार अंदर आती फुल गेंद पर लेग साइड में बड़े शॉट का प्रयास लेकिन सही से बल्ले पर नहीं आई गेंद और लॉन्ग ऑन की तरफ गई, फिर से एक ही रन मिला 

22:49 (IST)26 APR 2024

14.1 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, ऑफ साइड में आये और डीप मिडविकेट की तरफ हल्के हाथ से हवा में शॉट, एक ही रन लेने का मौका

22:48 (IST)26 APR 2024

End of over 14 (17 runs), Punjab Kings 196/2

Shashank Singh 17(8)
Jonny Bairstow 94(40)
Varun Chakravarthy 46/0

22:48 (IST)26 APR 2024

13.6 वरुण चक्रवर्ती

शशांक सिंह को, इस बार अंदर आती गेंद को लेग साइड में खेलने का प्रयास लेकिन किनारा लेकर गेंदबाज के बगल से हवा में लॉन्ग ऑफ की तरफ गई, सिंगल के साथ 17 रनों वाला महंगा ओवर खत्म

22:47 (IST)26 APR 2024

13.5 वरुण चक्रवर्ती

जॉनी बेयरस्टो को, इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद और बल्ले के निचले हिस्से से गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला, फिर से एक ही रन मिला 

22:47 (IST)26 APR 2024

13.4 वरुण चक्रवर्ती

शशांक सिंह को, इस बार अंदर आती गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ खेला और सिंगल लेकर स्ट्राइक बदला

22:46 (IST)26 APR 2024

13.3 वरुण चक्रवर्ती

शशांक सिंह को, इस बार अंदर आती गेंद को हल्के हाथ से शॉर्ट फाइन लेग के बगल से गैप में खेला और तेज़ी से 2 रन पूरे किये

22:46 (IST)26 APR 2024

13.2 वरुण चक्रवर्ती

शशांक सिंह को, इस बार छोटी गेंद और बैकफुट पर जाकर शानदार तरीके से काऊ कॉर्नर के ऊपर से बाउंड्री के बाहर पुल कर दिया, लगातार दूसरा छक्का 

22:46 (IST)26 APR 2024

13.1 वरुण चक्रवर्ती

शशांक सिंह को, अंदर आती फुल गेंद पर जबरदस्त स्लॉग स्वीप और डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को सीधे बाउंड्री के बाहर भेजा, बेहतरीन छक्के से ओवर की शुरुआत

22:44 (IST)26 APR 2024

End of over 13 (6 runs), Punjab Kings 179/2

Shashank Singh 1(3)
Jonny Bairstow 93(39)
Sunil Narine 19/1

22:44 (IST)26 APR 2024

12.6 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, इस बार ऑफ स्टंप की तरफ अंदर आती गेंद को हल्के हाथ से मिडविकेट की तरफ टहलाया और सिंगल लेकर अपना खाता खोला, इस ओवर से सिर्फ 6 रन आये और साथ में एक विकेट भी

22:43 (IST)26 APR 2024

12.5 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कट का प्रयास लेकिन चूके और बाहरी किनारे के बगल से गेंद कीपर के पास गई, एक और डॉट बॉल  

22:43 (IST)26 APR 2024

12.4 सुनील नरेन

शशांक सिंह को, ऑफ स्टंप की छोटी गेंद को आराम से गेंदबाज की दिशा में डिफेंड किया और डॉट बॉल 

22:42 (IST)26 APR 2024

12.3 सुनील नरेन

राइली रूसो को, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बड़े शॉट का प्रयास लेकिन चूके और बल्ले का निचला किनारा लेकर गेंद कवर की तरफ काफी ऊँची हवा में गई, श्रेयस अय्यर ने बढ़िया कैच लिया और पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका, राइली रूसो 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट

22:41 (IST)26 APR 2024

12.2 सुनील नरेन

जॉनी बेयरस्टो को, इस बार छोटी गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट किया लेकिन फील्डर काफी तेज़ और एक ही रन मिला 
chat-icon Live Chat online