Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • RR vs CSK IPL 2025 Highlights: राजस्थान रॉयल्स को मिली सीजन की पहली जीत, वानिंदू हसरंगा के तूफान में उड़ी सीएसके

RR vs CSK IPL 2025 Highlights: राजस्थान रॉयल्स को मिली सीजन की पहली जीत, वानिंदू हसरंगा के तूफान में उड़ी सीएसके

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 31, 2025 00:02 IST

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

00:02 (IST)31 MAR 2025

हमारी कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग से जुड़ने के लिए धन्यवाद। आईपीएल 2025 में लगातार मैच हो रहे हैं। क्रिकेट से जुड़ी हर ताजा अपडेट को जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।

00:00 (IST)31 MAR 2025

नीतीश राणा बने प्लेयर ऑफ द मैच

नीतीश राणा को तूफानी पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। 

23:55 (IST)30 MAR 2025

आईपीएल में CSK vs RR

आईपीएल में सीएसके और आरआर के बीच 30 मैच खेले गए हैं।

2008 से 2010 तक 3 में सीएसके और 4 में आरआर ने जीत दर्ज की
2011 से 2019 तक 11 में सीएसके और 3 में आरआर ने जीत दर्ज की
2020 से 2025 तक 7 में आरआर और 2 में सीएसके ने जीत दर्ज की

कुल 30 में से 16 में सीएसके और 14 में आरआर ने जीत दर्ज की है।

23:40 (IST)30 MAR 2025

23:34 (IST)30 MAR 2025

आरआर ने जीता पहला मुकाबला

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सीजन की पहली जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। धोनी के आउट होने के बाद नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए जेमी ओवरटन आए। जेमी 11 और जडेजा 32 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में सीएसके के लिए 13 रन आए और स्कोर 176/6 रहा। राजस्थान को 6 रन से जीत मिली है।

23:26 (IST)30 MAR 2025

तुषार देशपांडे की जमकर हुई पिटाई

 4, 1, 1, 6, 1, 6

ये तुषार देशपांडे के स्पेल का आखिरी ओवर है। सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन की जरूरत है। धोनी 16 और जडेजा 31 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। सीएसके का स्कोर 163/5 है।

23:19 (IST)30 MAR 2025

12 गेंदों में 39 रन की जरूरत

सीएसके को 2 ओवर में जीत के लिए 39 रन की जरूरत है। धोनी 4 और जडेजा 24 रन पर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 144/5

23:17 (IST)30 MAR 2025

23:16 (IST)30 MAR 2025

धोनी और जडेजा की जोड़ी

धोनी और जडेजा की जोड़ी मैदान पर मौजूद है। सीएसके को 18 गेंदों में 45 रन की जरूरत है। इस ओवर में चौके के साथ कुल 9 रन आए हैं। 17 ओवर बाद सीएसके का स्कोर 138 पर 5 विकेट है। 

23:11 (IST)30 MAR 2025

कप्तान रुतुराज लौटे पवेलियन

वानिंदू हसरंगा ने अब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा है। हसरंगा ने इस मैच में 4 विकेट लिए हैं। ओवर से 7 रन और 1 विकेट आया। 16 ओवर समाप्त सीएसके का स्कोर 129/5

23:04 (IST)30 MAR 2025

गेंदबाजी के लिए आए हैं तुषार देशपांडे

तुषार देशपांडे के इस ओवर से सीएसके के लिए 11 रन आए हैं। 15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 122 पर 4 विकेट है।

22:55 (IST)30 MAR 2025

कप्तान रुतुराज ने पूरा किया अर्धशतक

कप्तान रुतुराज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सीएसके को जीत के लिए 36 गेंदों में 72 रन की जरूरत है। इस ओवर से 12 रन आए हैं। 14 ओवर समाप्त सीएसके का स्कोर 111/4 

22:52 (IST)30 MAR 2025

100 के करीब सीएसके का स्कोर

नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा और कप्तान रुतुराज ने सीएसके की उम्मीद को जिंदा रखा है। ओवर से 6 रन आए। सीएसके का स्कोर 99 रन पर 4 विकेट है। 

22:46 (IST)30 MAR 2025

वानिंदू हसरंगा का चला जादू

वानिंदू हसरंगा ने अपना तीसरा विकेट लिया और विजय शंकर को पवेलियन भेजा। ओवर से 9 रन और 1 विकेट आया। सीएसके का स्कोर 4 विकेट के बाद 93 रन। 

22:41 (IST)30 MAR 2025

सीएसके से दूर जाता हुआ मैच

सीएसके के हाथों से मैच फिसल रहा है। नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर आए हैं। ओवर से 10 रन आए हैं। 11 ओवर के बाद सीएसके 83/3

22:37 (IST)30 MAR 2025

सीएसके को लगा तीसरा झटका

वानिंदू हसरंगा ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा है। रियान पराग ने डाइव लगाते हुए एक हाथ से शिवम दुबे का शानदार कैच लिया और वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ओवर से 12 रन और 1 विकेट आया है। सीएसके का स्कोर 10 ओवर के बाद 74 रन पर 3 विकेट है।

22:29 (IST)30 MAR 2025

सीएसके को 11 रन प्रति ओवर की जरूरत

सीएसके के बल्लेबाज काफी धीमी गति से रन बना रहे हैं और रन-रेट बढ़ता जा रहा है। अब 11 रन हर ओवर में चाहिए। इस ओवर से 8 रन आए हैं। जीत के लिए सीएसके को 66 गेंदों में 121 रन की जरूरत है। शिवम दुबे 8 और कप्तान रुतुराज 30 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। सीएसके का स्कोर 9 ओवर के बाद 62/2 

22:23 (IST)30 MAR 2025

वानिंदू हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को बनाया शिकार

वानिंदू हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को अपनी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया है। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर  मथीशा पथिराना की जगह शिवम दुबे नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ओवर से 8 रन और 1 विकेट आया है। 8 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 54 पर 2 विकेट है।   

22:20 (IST)30 MAR 2025

महेश थीक्षाना का पहला ओवर

महेश थीक्षाना ने अपने ओवर में सीएसके के बल्लेबाजों को बांध के रखा और ओवर में सिर्फ 4 रन दिए हैं। 7 ओवर बाद सीएसके 46/1

22:16 (IST)30 MAR 2025

पावरप्ले समाप्त

संदीप शर्मा ने अपने पहले ओवर में सीएसके को 14 रन दिए। 6 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 42/1 

22:08 (IST)30 MAR 2025

पटरी पर आ रही सीएसके की गाड़ी

एक विकेट गंवाने और धीमी शुरुआत के बाद अब सीएसके की पारी धीरे-धीरे पटरी पर आती हुई दिख रही है। ओवर में एक छक्के और 1 चौके का साथ कुल 12 रन आए
5 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 28/1

22:02 (IST)30 MAR 2025

सीएसके के लिए अच्छा ओवर

तुषार देशपांडे के दूसरे ओवर में सीएसके के लिए दो बाउंड्री आई हैं। ओवर से 11 रन आए हैं। 4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 16 पर 1 विकेट है। जीत के लिए 96 गेंदों में टीम को 167 रन की जरूरत है।

21:59 (IST)30 MAR 2025

जोफ्रा आर्चर की वापसी

एक बार फिर जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी के लिए आए हैं।  जोफ्रा आर्चर ने इस ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। 3 ओवर के बाद सीएसके 5/1

21:55 (IST)30 MAR 2025

सीएसके की धीमी शुरुआत

सीएसके की शुरुआत धीमी नजर आ रही है। तुषार देशपांडे के ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान रुतुराज को चोट लगी है। मैदान पर फिजिओ रुतुराज को देखने के लिए आए हैं। रुतुराज ठीक है और दोनों बल्लेबाजों ने खेल दोबारा शुरू किया । 2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 4 रन पर 1 विकेट है। 

21:44 (IST)30 MAR 2025

सीएसके को लगा पहला झटका

सीएसके को रचिन रविंद्र के रूप में पहला झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने आरआर को अच्छी शुरुआत दिलाई और सीजन का अपना पहला विकेट लिया। ओवर समाप्त सीएसके का स्कोर 0/1

21:23 (IST)30 MAR 2025

पथिराना का आखिरी ओवर

पथिराना अपने स्पेल का आखिरी ओवर डालने आए हैं और एक वाइड के बाद ओवर की पहली ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर पवेलियन लौट गए हैं। ओवर से 7 रन और 1 वकेट आया है। 182 पर थमी आरआर की पारी 

21:17 (IST)30 MAR 2025

जोफ्रा आर्चर लौटे पवेलियन

जोफ्रा आर्चर के रूप में आरआर का सातवां विकेट गिर गया है। खलील अहमद की गेंद पर आर्चर बड़ा शॉर्ट लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर रुतुराज गायकवाड़ को अपना कैच थमा बैठे। खलील ने इस ओवर में 1 विकेट लिया।  कुमार कार्तिकेय इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए हैं और संजू बाहर हुए हैं। कुमार कार्तिकेय रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए। आरआर का स्कोर 19 ओवर के बाद  175/8

21:08 (IST)30 MAR 2025

पथिराना के जाल में फंसी बड़ी मछली

पथिराना ने रियान पराग को क्लीन बोल्ड किया है। 18वें ओवर में 1 ही रन और 1 विकेट आया है। 18 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 166/6

21:00 (IST)30 MAR 2025

नूर अहमद के स्पेल का आखिरी ओवर

नूर अहमद अपने स्पेल का आखिरी ओवर डालने आए हैं। उन्होंने इस ओवर में 12 रन दिए। 17 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन है।

20:58 (IST)30 MAR 2025

शिमरोन हेटमायर की हुई एंट्री

 शिमरोन हेटमायर नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए हैं। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओवरटन ने शिमरोन को जीवनदान देते हुए उनका केच गंवा दिया। पथिराना के दूसरे ओवर से एक चौके के साथ 8 रन आए हैं। 16 ओवर के बाद आरआर 153/5 

20:50 (IST)30 MAR 2025

जेडजा को मिली सफलता

रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2025 में अपनी पहली सफलता वानिंदू हसरंगा के रूप में मिली है। विजय शंकर ने जडेजा की गेंद पर शानदार कैच लपका और आरआर को पांचवां झटका दिया। 15 समाप्त ओवर से एक विकेट और 5 रन आए। आरआर का स्कोर 145/5 

20:43 (IST)30 MAR 2025

नूर अहमद ने दिया चौथा झटका

नूर अहमद ने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया है। वानिंदू हसरंगा नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 14वें ओवर से 6 रन आए हैं। आरआर का स्कोर 140 रन पर 4 विकेट है।

20:40 (IST)30 MAR 2025

गेंदबाजी के लिए आए जडेजा

13वां ओवर डालने जडेजा आए हैं। जडेजा ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए हैं। आरआर का स्कोर 134/3 

20:36 (IST)30 MAR 2025

अश्विन ने किया बड़ी मछली का शिकार

अश्विन की चतुराई भरी फिरकी में उलझकर और एमएस धोनी की स्टंपिंग से नीतीश राणा 81 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। ओवर से 16 रन और ौ विकेट आया है। 12 ओवर सामप्त आरआर 123/3 

20:29 (IST)30 MAR 2025

मथीशा पथिराना को लाए कप्तान रुतुराज

मथीशा पथिराना अपना पहला ओवर डालने के लिए आए हैं। ओवर से 2 वाइड बॉल और एक बाउंड्री के साथ कुल 13 रन आए हैं। नीतीश राणा 31 गेंदों में 71 रन और रियान 14 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 11 ओवर समाप्त राजस्थान का स्कोर 112/2 

20:23 (IST)30 MAR 2025

स्पिन के खिलाफ आरआर

स्पिन के खिलाफ आरआर ने शिकंजा कसा है। ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं। आरआर का स्कोर 92/2 

20:16 (IST)30 MAR 2025

नूर अहमद को मिली सफलता

नूर अहमद ने संजू सैमसन को 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान रियान पराग आए हैं। ओवर से 3 रन और 1 विकेट आया है।  8 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 87 पर 2 विकेट हो गया है।

20:10 (IST)30 MAR 2025

अश्विन की वापसी

अश्विन ने अब तक 2 ओवर डालकर 24 रन खर्च किए हैं। ओवर से एक डॉट बॉल और 5 रन आए हैं। 7 ओवर के बाद आरआर 84/1 

20:06 (IST)30 MAR 2025

राजस्थान ने नाम रहा पावरप्ले

2023 के बाद नीतीश राणा ने अपना पहला अर्धशतक जड़ा है। वह 22 गेंदों में 58 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और संजू 11 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर से 3 बाउंड्री के साथ 15 रन आए हैं। पावरप्ले समाप्त होने के बाद राजस्थान का स्कर 79 रन पर 1 विकेट है।

20:00 (IST)30 MAR 2025

अश्विन की हुई पिटाई

 1, 6, 6, 4, 1, 1

ये रहा अश्विन का पहला ओवर। नीतीश ने अश्विन को लगातार तीन बाउंड्री लगाई। 5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर  64/1   

19:56 (IST)30 MAR 2025

राजस्थान का काउंटर अटैक

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने एक विकेट गिरने के बाद चेन्नई के गेंदबाजों पर प्रहार किया है। हर ओवर में 1 से 2 बाउंड्री निकालने की कोशिश कर रहे हैं आरआर के बल्लेबाज। 4 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 45/1

19:52 (IST)30 MAR 2025

राजस्थान ने संभाली पारी

नीतीश राणा और संजू सैमसन राजस्थान की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश 18 रन और संजू 9 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। ओवर से 6 रन आए। 3 ओवर समाप्त राजस्थान का स्कोर 29 रन पर 1 विकेट है।

19:46 (IST)30 MAR 2025

जेमी ओवरटन का ओवर

दूसरा ओवर डालने सीएसके की ओर से जेमी ओवरटन आए हैं। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए नीतीश राणा आए हैं। ओवर से 14 रन आए हैं और राजस्थान का स्कोर 23/1

19:39 (IST)30 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत

खलील अहमद ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को पवेलियन वापस भेज दिया है। यशस्वी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। राजस्थान का स्कोर 9/1

19:28 (IST)30 MAR 2025

19:26 (IST)30 MAR 2025

दोनों टीमों के इंपैक्ट सब

राजस्थान रॉयल्स के इंपैक्ट सब: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारुखी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सेम करन

 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications