Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 14 मार्च 2025: Roman Reigns को लेकर बहुत बड़ा ऐलान, John Cena को मिली धमकी, फेमस सुपरस्टार्स ने जीती चैंपियनशिप

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 14 मार्च 2025: Roman Reigns को लेकर बहुत बड़ा ऐलान, John Cena को मिली धमकी, फेमस सुपरस्टार्स ने जीती चैंपियनशिप

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 15, 2025 09:42 IST

WWE SmackDown में मिले दो नए चैंपियन, Roman Reigns को लेकर शानदार घोषणा हुई

topic-thumbnail

03:26 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे।

03:25 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- एक सैगमेंट द्वारा सिक्स मैन टैग टीम मैच तय हुआ। एलए नाइट, जिमी उसो और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने नए ब्लडलाइन को हराया। जेकब फाटू ने बाद में स्ट्रोमैन पर खतरनाक हमला किया। 
- शार्लेट फ्लेयर ने बी-फैब को हराया। बाद में फ्लेयर का टिफनी स्ट्रैटन से तगड़ा ब्रॉल हुआ। 
- कोडी रोड्स ने द मिज़ पर हमला किया और जॉन सीना को धमकी दी। 
- ड्रू मैकइंटायर के हमले के चलते डेमियन प्रीस्ट को शिंस्के नाकामुरा पर DQ से जीत मिली। मैकइंटायर ने मैच के बाद में प्रीस्ट की हालत खराब कर दी। 
- रैंडी ऑर्टन ने कार्मेलो हेज को हराया। मैच के बाद रैंडी ने हेज और केविन ओवेंस पर अटैक किया। 
- गुंथर ने सिंगल्स मैच में स्पेन के एक्सिऑम को हराया। मैच के बाद भी गुंथर ने उनपर हमला किया। 
- पॉल हेमन ने अगले हफ्ते रोमन रेंस की वापसी का ऐलान किया। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने DIY को हराया और नए WWE टैग टीम चैंपियन बन गए। 

03:23 (IST)15 MAR 2025

DIY ने एंजेलो डॉकिंस पर फेरिटेल एंडिंग और सुपरकिक का कॉम्बिनेशन लगाया। चैम्पा पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। एंजेलो ने जॉनी को धराशाई किया और मोंटेज़ फोर्ड को टैग दिया। फोर्ड ने गार्गानो पर साउथ ऑफ हैवन्स लगाकर पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स नए WWE टैग टीम चैंपियन बन गए 

03:21 (IST)15 MAR 2025

मोंटेज़ फोर्ड ने काफी संघर्ष के बाद एंजेलो डॉकिंस को टैग दिया। उन्होंने DIY पर हमला किया और जॉनी गार्गानो को फ्लैटलाइनर दिया। एंजेलो ने चैम्पा पर अलग अंदाज में डीडीटी लगाया। मोंटेज़ को दोबारा टैग मिला और उन्होंने टैग टीम कॉम्बिनेशन मूव चैम्पा पर लगाया। DIY ने फोर्ड पर 1D लगाकर वापसी की। मोंटेज़ ने जॉनी गार्गानो पर ड्रॉपकिक लगाई। रिंगसाइड पर एंजेलो ने डॉकिंस को टाइम कीपर्स एरिया में भेजा। जॉनी ने डॉकिंस पर डाइव लगाई। मोंटेज़ ने चैम्पा को रिंगसाइड पर डाइव देकर धराशाई किया और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने जॉनी पर ब्लॉकबस्टर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन चैम्पा ने आकर उन्हें रोका। 

03:16 (IST)15 MAR 2025

SmackDown में DIY vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

एंजेलो डॉकिंस ने जॉनी गार्गानो को निशाना बनाया। टॉमैसो चैम्पा ने फायदा उठाकर डॉकिंस पर हमला किया। मोंटेज़ को आखिर टैग मिला और उन्होंने DIY की हालत खराब की। जॉनी ने मोंटेज़ को रिंगसाइड पर भेजा और दबदबा बनाया। DIY अब डॉमिनेट कर रहे हैं। चैम्पा ने फोर्ड को सुपरप्लेक्स दिया। 

03:09 (IST)15 MAR 2025

बैकस्टेज गुंथर ने जिमी उसो से मुलाकात की। इसी बीच गुंथर ने कहा कि जिमी को बड़ा भाई होने के नाते जे उसो को उनसे नहीं लड़ने का सुझाव देना चाहिए। जिमी ने कहा कि WrestleMania में गुंथर के टाइटल रन एक अंत होगा। 

03:03 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- रोमन रेंस की SmackDown में वापसी होगी। 
- जेड कार्गिल vs लिव मॉर्गन 
- जेकब फाटू vs ब्रॉन स्ट्रोमैन 
- ज़ेलिना वेगा vs पाइपर निवेन 

03:00 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown में पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन: मैं दो चीजों को लेकर हाइप बनाऊंगा। आज पूरी दुनिया में रोमन रेंस का दिन है। इसका बड़ा कारण यह है कि WWE 2K25 गेम रिलीज हुआ है। आप अब यह गेम खेल सकते हैं। SmackDown के बाद ऐसा कीजिएगा, क्योंकि मेरे सैगमेंट में आपको रेटिंग ऊपर रखनी होगी। कुछ लोगों को दिक्कत है कि रोमन रेंस 2K25 गेम के कवर पर हैं। उनमें से एक मेरे दोस्त सीएम पंक हैं। यह सीएम पंक का नहीं, रोमन रेंस का दिन है। यह सैथ रॉलिंस का दिन कभी नहीं बनने वाला है। अगर किसी को भी रोमन रेंस और उनकी चीजों से दिक्कत है, तो फिर आप उन्हें सीधा बोल सकते हैं। अगले हफ्ते रोमन रेंस SmackDown में आएंगे और आप उनके सामने आकर चीजें बोल सकते हैं। यह प्रेडिक्शन नहीं, बल्कि स्पॉइलर है। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

02:50 (IST)15 MAR 2025

एक्सिऑम ने गुंथर पर अपरकट लगाया। वो अपना अगला मूव लगाने वाले थे लेकिन गुंथर ने ड्रॉपकिक दिया। उन्होंने पावरबॉम्ब लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन किकआउट देखने को मिला। एक्सिऑम ने गुंथर पर हरिकेनराना मूव लगाया और सुपरकिक दी। वो पिन करने गए लेकिन वर्ल्ड चैंपियन ने किकआउट किया। एक्सिऑम ने गुंथर पर सबमिशन लगाया। रिंग जनरल ने इसे काउंटर किया और एक्सिऑम को पटक दिया। उन्होंने स्पेन के स्टार पर पावरबॉम्ब लगाया और पिन किया।

नतीजा: गुंथर की जीत हुई 

गुंथर ने जीत के बाद एक्सिऑम को स्लीपर होल्ड में लॉक किया। रेफरी ने आकर उन्हें रोका। 

02:44 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown में गुंथर vs एक्सिऑम

गुंथर ने एक्सिऑम को उठाकर पटक दिया। एक्सिऑम ने गुंथर पर चॉप लगाया। गुंथर ने भी आखिर NXT टैग टीम चैंपियन को चॉप दे दिया। रिंग जनरल ने विरोधी को स्लैम दिया। एक्सिऑम ने गुंथर पर चॉप्स लगाए और फैंस को यह बेहद पसंद आया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने स्पेन के स्टार को सबमिशन में होल्ड किया और चॉप दिया। गुंथर ने एक्सिऑम का मास्क निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। पूर्व NXT UK स्टार ने गुंथर पर टॉप रोप मूव लगाया। 

02:38 (IST)15 MAR 2025

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर रिंग में आ चुके हैं। उनके हाथ में माइक है।

WWE SmackDown में गुंथर का सैगमेंट

गुंथर:
WrestleMania का सफर यूरोप में बार्सेलोना से शुरू हो रहा है। मैं यूरोप का सबसे महान रेसलर हूं, तो मेरा आना बनता था। मैं यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि मैं पॉइंट साबित करना चाहता हूं। आप मूर्ख की तरह अपने हाथ हिलाते हैं और जे उसो आपका मनोरंजन करते हैं। मैंने सुना है कि ए-किड यहां पर हैं और वो स्पेन के हैं। वो WWE के टैलेंटेड स्टार हैं। मैं खुद को साबित करना चाहता हूं। आपके नेशनल हीरो एक्सिऑम यहां पर हैं। 

NXT टैग टीम चैंपियन एक्सिऑम एंट्री कर रहे हैं। 

02:32 (IST)15 MAR 2025

कार्मेलो हेज ने रैंडी ऑर्टन की कमर को निशाना बनाया और फिर किक लगाई। पूर्व NXT चैंपियन ने रैंडी को सबमिशन में होल्ड किया। रैंडी ने क्लोथ्सलाइन लगाकर वापसी की और हेज को पावरस्लैम दिया। रैंडी ने हेज के स्प्रिंगबोर्ड मूव को काउंटर करके स्लैम दिया। वो पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। कार्मेलो ने रोप्स का उपयोग करके रैंडी की हालत खराब की और फिर स्प्रिंगबोर्ड डीडीटी दिया। वो पिन करने गए लेकिन वाइपर ने किकआउट किया। रैंडी ने कार्मेलो के टॉप रोप मूव को काउंटर करके सुपरप्लेक्स लगाया। कार्मेलो ने वापसी का प्रयास किया लेकिन रैंडी ने अचानक उन्हें RKO देकर पिन किया।

नतीजा: रैंडी ऑर्टन की जीत हुई

रैंडी ऑर्टन ने दोबारा हाथ मिलाने का प्रयास किया लेकिन कार्मेलो हेज ने फिर इंकार कर दिया। रैंडी ने कार्मेलो पर RKO लगा दिया। वो पंट किक देने का मन बना रहे थे लेकिन केविन ओवेंस ने अचानक आकर हेज को रिंग के बाहर किया। रैंडी ने ओवेंस पर अटैक किया। केविन फैंस के बीच से बैकस्टेज भाग गए।

बैकस्टेज जेकब फाटू ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को अगले हफ्ते मैच के लिए चैलेंज किया। 

02:20 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन vs कार्मेलो हेज

रैंडी ऑर्टन ने लड़ने से पहले कार्मेलो हेज से हैंडशेक करने का मन बनाया। हालांकि, हेज ने ऐसा नहीं करके रैंडी की बेइज्जती कर दी। कार्मेलो ने रैंडी पर पंच लगाए और उन्हें अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। 

02:15 (IST)15 MAR 2025

बैकस्टेज ज़ेलिना वेगा ने नई विमेंस यूएस चैंपियन बनने की इच्छा जताई। पाइपर निवेन ने बताया कि वेगा को चेल्सी ग्रीन को टाइटल के लिए चैलेंज करना है, तो पहले उनसे होकर गुजरना होगा।

02:08 (IST)15 MAR 2025

बैकस्टेज DIY ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर जीत का दावा ठोका। मोटर सिटी मशीन गन्स ने आकर बताया कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से निपटने के बाद DIY को उनसे लड़ना होगा। 

02:05 (IST)15 MAR 2025

शिंस्के नाकामुरा, डेमियन प्रीस्ट पर किक्स लगा रहे हैं। प्रीस्ट ने नाकामुरा के टॉप रोप मूव को काउंटर करके फ्लैटलाइनर दिया। प्रीस्ट ने जापान के दिग्गज को फैल्कन एरो दिया और फिर अनाउंसर्स टेबल पर धकेला। रिंग में डेमियन फिनिशर लगाने के करीब थे लेकिन नाकामुरा ने उन्हें सबमिशन में लॉक किया। प्रीस्ट ने खुद को बचाया और किक लगाई। उन्होंने शिंस्के को लैरिएट दिया। रिंग के बाहर ड्रू मैकइंटायर हैं और प्रीस्ट का ध्यान उन्हें देखकर भटक गया। नाकामुरा ने फायदा उठाया। वो फिनिशर देने गए लेकिन प्रीस्ट ने काउंटर करके साउथ ऑफ हैवन्स लगाया। ड्रू मैकइंटायर ने आकर डेमियन पर अटैक किया।

नतीजा: डेमियन प्रीस्ट की DQ से जीत हुई 

ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट के बीच ब्रॉल हो रहा है। शिंस्के नाकामुरा ने इतनी देर में प्रीस्ट पर किंशासा लगाया और चले गए। मैकइंटायर अब पूरी तरह से डेमियन एक खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। स्कॉटिश वॉरियर ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पर स्टील स्टेप्स से हमला किया और फिर क्लेमोर किक दी। मैकइंटायर ने डेमियन के सिर पर जबरदस्त वार किया। 

01:55 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown में डेमियन प्रीस्ट vs शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा ने स्ट्राइक्स लगाकर दबदबा बनाया। डेमियन प्रीस्ट ने वापसी की और नाकामुरा को फेसफर्स्ट मूव दिया। उन्होंने पूर्व यूएस चैंपियन को रिंग के बाहर भेजा। 

01:53 (IST)15 MAR 2025

एक वीडियो पैकेज देखने को मिला, जहां किसी नए स्टार की एंट्री के संकेत दिए गए। 

01:46 (IST)15 MAR 2025

एक सैगमेंट दिखाया गया, जहां निक एल्डिस की शिंस्के नाकामुरा से बात चल रही थी। डेमियन प्रीस्ट यहां आए और नाकामुरा से उनका सिंगल्स मैच तय हो गया। 

01:45 (IST)15 MAR 2025

कोडी रोड्स अपनी एंट्री पूरी नहीं कर पाए और द मिज़ ने म्यूजिक कट करने के लिए कहा। वो रोड्स से कुछ कठिन सवाल करना चाहते थे। रोड्स को गुस्सा आया और उन्होंने मिज़ पर क्रॉस रोड्स लगाया है।

कोडी रोड्स: मैं जॉन सीना के अलावा किसी से बात नहीं करना चाहता। जॉन सीना, अगर आप WrestleMania के सफर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो मैं बता दूं कि मैं भी Raw में आने वाला हूं। 

WWE चैंपियन कोडी रोड्स की जॉन सीना को धमकी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

01:41 (IST)15 MAR 2025

द मिज़ रिंग में मौजूद हैं और उनके हाथ में माइक है।

WWE SmackDown में द मिज़ का सैगमेंट

द मिज़:
इस तरह से ही मिज़ टीवी की शुरुआत होती है। आपका स्वागत है। द रॉक ने कोडी रोड्स को ऑफर दिया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद दो रैपर ट्रैविस स्कॉट और जॉन सीना ने उनकी हालत खराब कर दी। भले ही मैं जॉन सीना को WrestleMania में नहीं हरा पाया लेकिन वो हरा सकते हैं। कोडी रोड्स को बुलाते हैं। 

कोडी रोड्स की एंट्री हो रही है। 

01:39 (IST)15 MAR 2025

द मिज़ अपने सैगमेंट के लिए रिंग में आ चुके हैं। हालांकि, स्टेज एरिया पर टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच ब्रॉल जारी रही। टिफनी स्ट्रैटन ने एंट्रेंस स्क्रीन के ऊपर से शार्लेट और सिक्योरिटी पर स्वॉन्टन बॉम्ब लगा दिया। आखिर टिफनी बैकस्टेज चली गईं। 

01:32 (IST)15 MAR 2025

ड्रू मैकइंटायर का वीडियो पैकेज देखने को मिला, जहां उन्होंने बताया कि डेमियन प्रीस्ट को हमेशा ही उनकी नाकामी में फायदा हुआ है। उन्होंने प्रीस्ट को धमकी भी दे दी। 

01:30 (IST)15 MAR 2025

शार्लेट फ्लेयर अब बी-फैब को फ्लिप करते हुए डॉमिनेट कर रही हैं। फैब ने रिंग कॉर्नर में फ्लेयर को दे मारा और फिर सुपलेक्स लगाया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में दिग्गज पर किक लगाई। फैब ने फ्लेयर को सुपरकिक दी। फ्लेयर ने विरोधी पर नेचुरल सिलेक्शन लगाया और फिर फिगर 8 लेग लॉक लगाया। इसपर बी-फैब ने टैपआउट किया।

नतीजा: शार्लेट फ्लेयर की जीत हुई

शार्लेट फ्लेयर ने सबमिशन नहीं रोका और टिफनी स्ट्रैटन ने एंट्री की। उनका फ्लेयर के साथ ब्रॉल हो रहा है। सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स दोनों को अलग कर रहे हैं। उनके लिए चीजें रोकना मुश्किल हो रहा है। टिफनी स्ट्रैटन ने फ्लेयर समेत सिक्योरिटी पर मूनसॉल्ट लगा दिया। आखिर उन्हें अलग करने में सफलता मिली। 

01:19 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर vs बी-फैब

शार्लेट फ्लेयर ने दबदबा बनाया और बी-फैब पर क्लोथ्सलाइन लगाया। वो चॉप की बारिश कर रही हैं। फैब ने किक और क्लोथ्सलाइन लगाकर वापसी की। उन्होंने द क्वीन को साइड स्लैम दिया। 

01:11 (IST)15 MAR 2025

जेड कार्गिल का वीडियो इंटरव्यू दिखाया गया। इसी बीच उन्होंने बताया कि उनपर हमला हुआ था और उन्हें पता चला था कि नेओमी ने ऐसा किया। वो खुश नहीं थी कि बियांका ब्लेयर ने नेओमी के साथ टीम बनाई, जैसे कुछ हुआ नहीं। लिव मॉर्गन ने उनका इंटरव्यू खराब किया और जेड से उनकी बहस हुई। अगले हफ्ते SmackDown के लिए दोनों का मैच तय हो गया है। 

01:00 (IST)15 MAR 2025

एलए नाइट ने काफी संघर्ष के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन को टैग दिया। स्ट्रोमैन ने आकर ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को रिंगसाइड भेजा और फिर बुलेट ट्रेन अटैक द्वारा धराशाई किया। जिमी उसो ने जेकब फाटू को डाइव देकर धराशाई किया। रिंग में ब्रॉन ने लीगल स्टार टामा टोंगा को रिंग कॉर्नर में स्प्लैश दिया और रनिंग पावरस्लैम लगाकर पिन किया।

नतीजा: एलए नाइट, ब्रॉन स्ट्रोमैन और जिमी उसो की जीत हुई 

सोलो सिकोआ ने मैच के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन पर समोअन स्पाइक लगाया। नाइट और सोलो ब्रॉल करते हुए फैंस के बीच से बैकस्टेज चले गए। जेकब फाटू ने रिंगसाइड पर जिमी उसो को सुपरकिक दी। रिंग में फाटू ने ब्रॉन को निशाना बनाया और उनपर टॉप रोप से कई बार मूनसॉल्ट लगाया। जेकब स्टेज एरिया पर चले गए लेकिन वो दौड़कर दोबारा आए और बैरिकेड तोड़कर ब्रॉन को धराशाई कर दिया। 

00:51 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown में एलए नाइट, जिमी उसो और ब्रॉन स्ट्रोमैन vs सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा

जिमी उसो ने सोलो सिकोआ पर थप्पड़ जड़ा। सोलो ने चोकस्लैम लगाकर वापसी की और अब नए ब्लडलाइन के सदस्य जिमी की एक-एक करके हालत खराब कर रहे हैं। एलए नाइट को टैग मिला और उन्होंने जेकब फाटू पर नेकब्रेकर & डीडीटी लगाया। जेकब की वापसी की कोशिश को नाइट ने असफल किया और एल्बो ड्रॉप लगाया। नए ब्लडलाइन ने दखल दिया और जेकब ने फायदा उठाकर नाइट पर दबदबा बनाया। 

00:43 (IST)15 MAR 2025

जिमी उसो ने दखल दिया।

जिमी उसो: आपको यूएस चैंपियन बनने पर बधाई। मैं अभी परेशान हूं। WrestleMania में मेरा सफर शुरू करने के लिए चैंपियनशिप को निशाना बनाना अच्छा विकल्प होगा।

सोलो सिकोआ और नए ब्लडलाइन ने दखल दिया।

सोलो सिकोआ: अगर कोई यूएस टाइटल शॉट डिजर्व करता है, तो वो जेकब फाटू होने चाहिए। कुछ हफ्तों पहले आपके कारण यह टाइटल मेरे परिवार में नहीं आ पाया। जिमी उसो, आप फेवर देकर साइड हट जाइए।

जिमी उसो: आपके ऊपर भरोसा करना ही मेरा सबसे बड़ा फेवर था। आप रोमन रेंस के खिलाफ उला फाला हार गए थे। 

नए ब्लडलाइन के सदस्यों के पास नंबर्स गेम है और वो एलए नाइट-जिमी उसो पर अटैक कर रहे हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन मदद के लिए आए और तीनों बेबीफेस स्टार्स ने ब्लडलाइन को रिंग के बाहर कर दिया। निक एल्डिस ने आकर सिक्स मैन टैग टीम मैच बुक कर दिया। 

00:39 (IST)15 MAR 2025

एलए नाइट के हाथ में माइक है और फैंस द्वारा उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है।

WWE SmackDown में एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट: इस समय हम इतिहास रच रहे हैं। यह बार्सेलोना में पहला SmackDown है। यह क्राउड काफी टफ है। स्पेन में पहला SmackDown है और मैं यूएस चैंपियन हूं। मैं बिजनेस के बारे में बात करने आया हूं। काफी समय से मैं बिना टाइटल के था लेकिन अब यह वापस आ गया है। 

00:33 (IST)15 MAR 2025

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और नए यूएस चैंपियन एलए नाइट एंट्री कर रहे हैं। 

22:02 (IST)14 MAR 2025

WWE SmackDown का प्रीव्यू

- मिज़ टीवी पर WWE चैंपियन कोडी रोड्स स्पेशल गेस्ट होंगे। 
- रैंडी ऑर्टन vs कार्मेलो हेज 
- शार्लेट फ्लेयर vs बी-फैब 
- DIY vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

18:28 (IST)14 MAR 2025

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। इस शो का आयोजन बार्सेलोना, स्पेन में देखने को मिलेगा। भारत में यह आज रात 12:30 बजे से शुरू होगा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications