WWE SmackDown की टाइमिंग में हुआ बदलाव, भारतीय फैंस की खराब होगी नींद, जानिए कितने बजे शुरू होगा शो?

WWE
SmackDown का शो रहेगा जबरदस्त (Photo: WWE.com)

SmackDown Timings Changed: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आगामी एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है। WrestleMania 41 को देखते हुए ये शो काफी महत्वपूर्ण होगा। कंपनी का अब यूरोप का दौरा भी शुरू हो गया है। ब्लू ब्रांड का आगामी शो बार्सिलोना, स्पेन में होगा। इस लिहाज से देखा जाए तो टाइमिंग में भी बदलाव होगा। भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है।

Ad

SmackDown का अगला एपिसोड 14 मार्च (भारत में 15 मार्च) को लाइव आएगा। अभी तक ब्लू ब्रांड की शुरुआत भारत में सुबह 6:30 बजे से हो रही थी लेकिन इसमें बदलाव हो गया है। लाइव एक्शन की शुरुआत रात में 12.30 बजे से हो जाएगी, जिसका अंत 3.30 बजे होगा। भारतीय फैंस को दिक्कतों का सामना इस बार करना पड़ सकता है। यूरोप में शो होने के कारण टाइमिंग में चेंज देखने को मिल रहा है।

Ad

SmackDown का लाइव प्रसारण भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में देख सकते हैं। सोनी लिव ऐप पर भी इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर आपको ब्लू ब्रांड की लाइव कमेंट्री के साथ पल-पल के अपडेट भी मिलेंगे।

WWE SmackDown में क्या-क्या होगा?

रोड टू WrestleMania 41 अब बहुत ही जबरदस्त हो गया है। जॉन सीना के हील टर्न के बाद तो चीजें और भी मजेदार हो गई हैं। सीना अगले हफ्ते रेड ब्रांड में एंट्री करने वाला हैं। इसके अलावा कुछ नए चैंपियन भी मिल गए हैं। SmackDown में इस हफ्ते DIY और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के बीच WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच होगा। इसके अलावा रैंडी ऑर्टन और कार्मेलो हेज के बीच सिंगल्स मुकाबला तय किया गया है। शार्लेट फ्लेयर भी एक्शन में नज़र आएंगी। उनकी टक्कर बी-फैब से होगी। इस मैच में विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन की दखलअंदाजी हो सकती है। मिज़ टीवी पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स नज़र आएंगे। कोडी क्या बयान देंगे ये देखने वाली बात होगी। सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के एक्शन पर भी सभी की नज़रें रहेंगी। पिछले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन ने फाटू का बुरा हाल कर दिया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो बहुत मजा इस बार आने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications