UFC न्यूज़: रोंडा राउज़ी को ढेर करने वालीं फाइटर ने रचा इतिहास

UFC 232 Jones v Gustafsson 2

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया WWE से काफी अलग होती है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में फाइटर एक-दूसरे पर असल में वार करते हैं। UFC 232 इवेंट कैलिफॉर्निया में हुआ। दुनिया भर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस की नजरें इस फाइट पर टिकी हुई थी क्योंकि इसमें UFC फैदरवेट चैंपियन और दुनिया की सबसे अच्छी फाइटरों में शुमार क्रिस साइबोर्ग का मुकाबला UFC बैंटमवेट चैंपियन अमेंडा न्यूनिस के खिलाफ था।

फाइट शुरु होने से पहले दोनों ही फाइटरों को फेवरेट माना जा रहा था, मगर अमेंडा ने वो कर दिखाया जो आज तक MMA की दुनिया की कोई भी फाइटर नहीं कर पाई। अमेंडा ने जबरदस्त पंचों से साइबोर्ग को नॉकआउट कर दिया और पहले ही राउंड के 51वें सेकेंड में फाइट जीती। इसके साथ ही अमेंडा UFC इतिहास की पहली विमेंस फाइटर बनीं, जो एक साथ 2 अलग भार वर्ग के टाइटल जीतीं। UFC में इससे पहले ये कारनामा कॉनर मैक्ग्रेगर और डेनियल कॉर्मियर जैसे फाइटर कर चुके हैं।

फैंस को बता दें कि अमेंडा वही फाइटर हैं, जिन्होंने लंबे समय पहले रोंडा राउज़ी को 48 सेकेंड के भीतर ही UFC फाइट में पराजित किया था। वो रोंडा राउज़ी के UFC करियर की सबसे बुरी और करारी हार साबित हुई थी। रोंडा राउज़ी उसके बाद WWE का हिस्सा बन गई हैं और वो फिलहाल रॉ विमेंस चैंपियन हैं।

इसके अलावा UFC 232 इवेंट की एक और फाइट में जोन जोंस ने एलैक्जेंडर गुस्ताफसन को हराकर UFC लाइट हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। 2 बार डोप टेस्ट की वजह से सस्पेंशन झेल चुके जोन जोंस कई बार ब्रॉक लैसनर को फाइट के लिए ललकार चुके हैं। हालांकि फाइट जीतने के बाद जोन जोंस ने डेनियल कॉर्मियर को चैलेंज किया।

वहीं मेन शो में माइकल किएसा ने कार्लोस कोंडिट को सबमिशन के जरिए हराया। लाइट हैवीवेट डिवीजन में कोरी एंडरसन ने रैफरियों के एकतरफा फैसले में लतीफ को पराजित किया।

Quick Links