UFC लैजेंड कॉनर मैक्ग्रेगर को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार किया

Enter caption

UFC के सबसे बड़े फाइटर कॉनर मैक्ग्रेगर को कुछ घंटों पहले मियामी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मियामी बीच पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, UFC के पूर्व डबल चैंपियन कॉनर मैक्ग्रेगर को एक फैन का फोन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि साढे 12 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 30 साल के कॉनर मैक्ग्रेगर की जेल से बाहर आते वक्त की वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (भारत में मंगलवार) सुबह होटल से बाहर आते वक्त एक फैन ने कॉनर मैक्ग्रेगर की फोटो लेने की कोशिश की। गुस्साए कॉनर मैक्ग्रेगर ने जोर से हाथ मारकर फोन को गिरा दिया और बाद में फोन को अपने साथ लेकर चले गए।

शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कॉनर मैक्ग्रेगर को मियामी बीच एरिया में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। करीब 8 लाख 70 हजार का बॉन्ड (मुचलका) भरने के बाद मैक्ग्रेगर को रिहा कर दिया गया है।

30 साल के इस दिग्गज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर के लिए समय सही नहीं चल रहा है। कॉनर मैक्ग्रेगर को पिछले साल अक्टूबर में खबीब नर्मागोमेडोव के खिलाफ एतिहासिक फाइट में हार का सामना करना पड़ा था। उस फाइट के बाद खबीब और कॉनर मैक्ग्रेगर के बीच विवाद हुआ, जिस कारण करीब 2 महीने पहले खबीब और कॉनर मैक्ग्रेगर को सस्पेंड कर दिया गया था।

आपको बता दें कि UFC 229 के मेन इवेंट में कॉनर के खिलाफ जीत के बाद खबीब ने केज के ऊपर से कूदकर कॉनर की टीम पर अटैक कर दिया था। इस वजह से रूसी फाइटर खबीब नर्मागोमेडोव को 9 महीने जबकि कॉनर को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया गया। ये सस्पेंशन 6 अक्टूबर को हुई फाइट की तारीख से ही लागू हैं। इसके अलावा खबीब पर 5 लाख डॉलर (3 करोड़, 56 लाख रूपये) और कॉनर पर 50 हजार डॉलर (35 लाख रूपये) का जुर्माना लगाया गया।

Quick Links