3 कारण क्यों आपको PUBG Mobile में M16A4 का उपयोग करना चाहिए

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile में M16A4 को ढूंढना काफी ज्यादा आसान है। बहुत बार देखा गया है कि खिलाड़ी M416 या SCAR-L मिलने पर M16A4 को ड्रॉप कर देते हैं। हालांकि, PUBG Mobile की M16A4 एक ऐसी गन है जिससे आप आसानी से किल्स निकाल सकते हैं और इसका रिकॉइल भी कम है।

इस आर्टिकल में हम M16A4 के बारे में बात करेंगे और 3 कारण बताएंगे क्यों आपको M16A4 का उपयोग करना चाहिए।

#1 PUBG Mobile की M16A4 के स्टेट्स & रिकॉइल

Entercaption

M16A4 की बुलेट वेलोसिटी हद से ज्यादा तेज़ है। M16A4 की 3 बुलेट्स 0.17 सेकंड में निकलती है वहीं AKM की 3 बुलेट्स निकलने में 0.3 सेकंड लगते हैं। देखा जाए तो अगर आप हर गोली हेड पर मार सकते हैं तो ये सबसे शानदार गन होगी।

#2 अटैचमेंट्स

Enter caption

M16A4 में अटैचमेंट्स के लिए 3 जगह है जहां स्कोप मज़ल और मैगज़ीन शामिल है। रेड डॉट, कम्पनसेटर और एक्सटेंडेड क्विक ड्रॉ को उपयोग करना सबसे बढ़िया कॉम्बिनेशन रहेगा। खैर, आप गन की आवाज कम करने के लिए सप्रेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Master League के पहले दिन के नतीजे और अंकतालिका

M16A4 को 0 से 300 मिटर्स की दूरी तक रेड डॉट से उपयोग किया जा सकता है। इस गन में 4x या 6x का उपयोग करके खिलाड़ी इसे बढ़िया तरह से उपयोग किया जा सकता है।

#3 विशेषताएं

Enter caption

M16A4 एक ताकतवर और आसानी से उपयोग की जाने वाली गन है। इस गन को बढ़िया तरह से उपयोग करने के लिए उसे सिंगल मोड पर रखना सबसे अच्छा विकल्प है। खिलाड़ी आसानी से परिस्थितियों के अनुसार मोड्स को बदल सकते हैं। खिलाड़ी इसे AKM के साथ उपयोग कर सकते हैं क्योंकि वो क्लोज रेंज में बढ़िया है और M16A4 लॉन्ग रेंज में ठीक है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile World League में कौन-सी टीमें क्वालीफाई होगी?