4 दक्षिण एशियाई देश जहां PUBG Mobile पर बैन लग चुका है

Image via hdqwalls.com
Image via hdqwalls.com

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है और पूरी दुनिया में इसे पसंद किया जाता है। इस गेम का सफर कुछ देशों में आसान नहीं रहा है। कई जगहों पर इसे अलग-अलग कारणों से बैन किया गया है।

हाल ही में अफगानिस्तान में PUBG Mobile पर बैन लगाया गया था। हालांकि, ये निर्णय लेने वाला अफगानिस्तान पहला दक्षिण एशियाई देश नहीं है। इसके पहले कई अन्य देशों में भी इसपर बैन लग चुका है।


4 दक्षिण एशियाई देश जहां PUBG Mobile पर बैन लग चुका है

#1 - India

Image via PUBG Mobile/Facebook
Image via PUBG Mobile/Facebook

2 सितंबर 2020 को PUBG Mobile पर भारत में बैन लगा था। इसके बाद से ही गेम की वापसी नहीं हुई है। दरअसल, बदलावों के साथ गेम वापस आएगा। खैर, रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

youtube-cover

#2 - पाकिस्तान

Image via wallpapercart.com
Image via wallpapercart.com

पाकिस्तान में PUBG Mobile पर बैन लगा था। दरअसल, PTA ने बैन लगाया था क्योंकि उन्हें इस गेम के खिलाफ कई कम्प्लेन आ रही थी। बाद में इसपर से बैन हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile बना 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम


#3 - अफगानिस्तान

Image via wallpapersafari.com
Image via wallpapersafari.com

17 दिसंबर को अफगानिस्तान में PUBG Mobile पर बैन लगा दिया गया। ये बैन कुछ ही समय के लिए लगाया गया है। खैर, इसका कारण सुरक्षा और खराब प्रभाव बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जरुरी बदलाव के बाद इसकी वापसी होगी।


#4 - नेपाल

Image via wallpapercart.com
Image via wallpapercart.com

अप्रैल 2019 में नेपाल की NTA ने PUBG Mobile को ब्लॉक करने के आदेश दिए। इसके बाद कुछ समय तक गेम बैन रहा और इसका बड़ा कारण इसकी आदत लगना बताया जा रहा था। कुछ ही दिनों बाद ये गेम फिर अनबैन हो गया।

ये भी पढ़ें:- 4 देश जहां PUBG Mobile पर गेमप्ले की लत के कारण बैन लगा था