PUBG Mobile Lite को काफी सारे लोग PC में ब्लूस्टैक या अन्य एम्युलेटर्स द्वारा खेलते हैं। कुछ समय पहले PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद अब हर कोई अलग-अलग गेम ट्राय कर रहे हैं।
ऐसे में एम्युलेटर के लिए PUBG Mobile Lite के कुछ बढ़िया विकल्प भी मौजूद है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 बढ़िया एम्युलेटर बैटल रॉयल गेम्स के बारे में जिन्हें PUBG Mobile बैन के बाद आप खेल सकते हैं।
PUBG Mobile Lite बैन के बाद 5 बढ़िया एम्युलेटर गेम्स
1) Free Fire

Free Fire और PUBG Mobile Lite बड़े विरोधी रहे हैं क्योंकि दोनों की काफी तुलना की जाती है। अब PUBG Mobile Lite उपलब्ध नहीं है तो Free Fire अच्छा विकल्प होगा।
2) Hopeless Land

Hopeless Land असल में PUBG Mobile Lite का बेहतर विकल्प होगा। इस गेम में बड़ा मैप है और कुल 121 खिलाड़ी मैच का हिस्सा रहते हैं। PC में इसका अच्छा अनुभव मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की तरह 5 बढ़िया ऑफलाइन शूटिंग गेम्स
3) Battlelands Royale

Battlelands Royale में अच्छे ग्राफ़िक्स और अलग स्टाइल है। इस गेम के फीचर्स PUBG Mobile Lite की तरह है और इनमें ज्यादा अंतर भी नहीं है। एम्युलेटर में आप इस गेम को जरूर ट्राय कर सकते हैं।
4) Bullet League

Bullet League एक 2D बैटल रॉयल गेम है और इसमें PUBG Mobile Lite का अनुभव मिल सकता है। इस गेम का मैप काफी शानदार है। इस गेम में अलग-अलग कैरेक्टर्स भी है।
5) ZombsRoyale.io

ZombsRoyale एक अलग बैटल रॉयल गेम है। इसमें 99 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और इस मैच में जॉम्बी भी मौजूद रहेंगे। इस वजह से ये रोचक बनता है। इस गेम्स के ग्राफ़िक्स ज्यादा बढ़िया नहीं है।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के पूरी दुनिया में मौजूद सारे वर्जन की लिस्ट