5 देश जहां PUBG Mobile के खास वर्जन मौजूद है

Image via hdqwalls.com
Image via hdqwalls.com

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इसे टेनसेंट गेम्स द्वारा पूरी दुनिया में पब्लिश किया गया है। ग्लोबल वर्जन के अलावा कुछ देशों के पास PUBG Mobile के अलग ही वर्जन मौजूद है।


5 देश जहां PUBG Mobile के अलग और खास वर्जन मौजूद है

#1 - कोरिया और जापान

Image via Google Play Store
Image via Google Play Store

PUBG Mobile को Krafton Inc द्वारा कोरिया और जापान में पब्लिश किया गया। दोनों ही जगह एक ही वर्जन मौजूद है और ये ग्लोबल वर्जन से थोड़ा अलग है। इसमें करंसी भी मौजूद है।


#2 - चीन (गेम फॉर पीस)

Image via Bhairus Gaming/YouTube
Image via Bhairus Gaming/YouTube

चीन में PUBG Mobile को वहां की सरकार द्वारा अनुमति नहीं मिली थी। इसके चलते उन्हें कुछ बदलाव करते हुए मजबूरन नया वर्जन लाना पड़ा। इसके बाद टेनसेंट गेम्स द्वारा "Game for Peace" नाम का वर्जन लॉन्च किया गया। इसे सरकार की शर्तो के अनुसार डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें;- Scout ने अपनी टीम Xpark के PUBG Mobile रोस्टर को किया रिलीज, गेम की वापसी पर संदेह की वजह से लिया बड़ा निर्णय


#3 - वियतनाम

Image via Google Play Store
Image via Google Play Store

PUBG Mobile VN या वियतनाम को असल में उस देश के लोगों के लिए खास ततौर पर बनाया गया है। इस गेम को VNG Game Publishing द्वारा पब्लिश किया गया है। साथ ही इस गेम में भाषा और UI समेत कुछ बड़े बदलाव मौजूद है।


#4 - ताइवान

Image via Google Play Store
Image via Google Play Store

PUBG Mobile का ताइवान में एक अलग वर्जन मौजूद है। वहां ग्लोबल वर्जन काम नहीं करता है। VN वर्जन की तरह ही खिलाडियों के लिए भाषा, UI और अन्य चीज़ों में कुछ बदलाव किये गए हैं। बाकि गेम पूरी तरह मिलता-जुलता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile प्लेयर्स ने FAU-G के रिलीज की घोषणा पर बनाए मजेदार मिम्स, देखकर हँसी नहीं रोक पाएंगे