PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया था। इस वजह से अब हर कोई नए गेम्स ट्राय कर रहा है। इसके बावजूद गूगल प्लेस्टोर पर कुछ गेम है जो PUBG Mobile से मिलते-जुलते हैं और अच्छी बात ये है कि सारे गेम्स भारतीय है।
PUBG Mobile की तरह 5 भारतीय गेम्स
1) ScarFall: The Royale Combat

ScarFall एक बढ़िया बैटल रॉयल गेम है और हर एक PUBG Mobile फैन को इसे समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, बैटल रॉयल मोड के अलावा ScarFall में 4v4 मोड भी है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
2) Swag Shooter

Swag Shooter असल में PUBG Mobile का एक क्लोन है लेकिन इसमें कुछ बढ़िया चीज़ें है। इस गेम में खिलाड़ियोंको अंत तक टिकने के लिए तीन चांस मिलते हैं। साथ ही Swag Shooter में काफी अच्छे हथियार के विकल्प है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
3) Shooting Heroes Legend

Shooting Heroes Legend में PUBG Mobile से कुछ चीज़ें ली गयी है लेकिन इसमें लगभग साडरी चीज़ें अलग है। इस गेम में कैप्चर द फ्लेग और ज़ॉम्बी मोड भी है। इस गेम में ऑफलाइन मोड भी है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
4) Blood Rivals

Blood Rivals में PUBG Mobile की तरह बैटल रॉयल का अनुभव मिलता है। इस गेम को ऑनलाइन और ऑफलाइन भी खेला जा सकता है। इसके कंट्रोल्स भी आसान है और आपको ये गेम जरूर पसंद आएगा। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
5) Indian Army Training Game

FAU-G के आने के पहले भी कुछ भारतीय गेम्स ने जवानों के जीवन पर गेम बनाने की कोशिश की है। Indian Army Training गेम उनमें से ही एक है। भले इस इसमें PUBG Mobile की तरह बैटल रॉयल मोड न हो लेकिन आप इस गेम को काफी ज्यादा इंजॉय करेंगे। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की तरह 5 बढ़िया ऑफलाइन शूटिंग गेम्स